Akhrot Khane Ke Fayde | पुरुषों के लिए अखरोट लाभ | Akhrot Benefits

Akhrot Khane Ke Fayde – पुरुषों के लिए अखरोट लाभ, महिला के लिए अखरोट लाभ, अखरोट किसे नहीं खाना चाहिए, अखरोट कैसे खाना चाहिए, अखरोट अमृत है लेकिन 99 प्रतिशत लोग नहीं जानते इसे खाने का सही तरीका।

 कभी-कभी हमारे जीवन में कुछ प्रश्न बहुत जटिल होते हैं। लेकिन उनका समाधान बहुत आसान होता है। हम अपने खराब होते स्वास्थ्य का समाधान, आयुर्वेदिक नुख्सों में, दवाओं में ढूंढते हैं। लेकिन प्रकृति ने इसका समाधान को, कभी-कभी बहुत साधारण दिखने वाले खाध्य पदार्थ में डाल रखा होता है। ऐसा ही एक साधारण, लेकिन बहुत ही बहुत ही शक्तिशाली खाद्य पदार्थ अखरोट है। हममें से बहुत कम लोग अखरोट के सारे  गुणों से परिचित हैं।

बादाम व अखरोट हमारी गंभीर बीमारियों से रक्षा कर सकते हैं। इससे ब्लड शुगर और लिपिड मेटाबॉलिक के पैरामीटर पर असर पड़ता है। इससे टाइप-2 डायबिटीज के अलावा, दिल की बीमारियों और हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम कम होता है। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि अखरोट का सेवन जान जाने के जोकि को कम कर सकता है यानी कि बादाम अखरोट हमारी उम्र को बढ़ाते हैं।

इस पर दुनिया भर के वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं। इसमें हर दिन 43 ग्राम अखरोट खाने की सलाह दी गई। 8 हफ्ते तक हर दिन अखरोट का सेवन और उसके बाद तुलनात्मक अध्ययन के लिए, कोई बादाम अखरोट नहीं। हर दिन बराबर कैलोरी का सेवन किया गया। अखरोट खाने से पहले और बाद में, मेडिकल जांच की गई। इसके  नतीजे हैरान करने वाले थे।

अखरोट का सबसे अहम असर खून में मौजूद वसा पर था। खराब कोलेस्ट्रॉल समझे जाने वाले, LDL में अखरोट की वजह से 7% की कमी आई। शायद यही कारण है कि नियमित रूप से बादाम अखरोट खाने वाले मरीजों पर, दिल के दौरा कम पड़ता है। क्योंकि एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का असर दिल की बीमारियों पर, गहरा प्रभाव डालता है।

यह बहुत सी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। बस हमें यह पता होना चाहिए कि इसका किस बीमारी में कैसे, कितना व किस रूप में इस्तेमाल करना है। हमारी इन सभी बातों की उचित जानकारी देने की कोशिश है। ताकि इसका सही ढंग से इस्तेमाल करके, आप अपनी बीमारियों से छुटकारा पा सके। क्या आप जानना चाहेंगे : लहसुन खाने के फायदेपुरुषों के लिए कच्चे लहसुन खाने का लाभ।

Akhrot Khane Ke Fayde

अखरोट का वैज्ञानिक नाम

अखरोट को अंग्रेजी में Walnut कहा जाता है। जबकि इसका वैज्ञानिक नाम Juglans Regia (जुगलैंस रेगिया) होता है। इसकी गिनती सूखे मेवे के रूप में होती है। इसका बाहरी आवरण कठोर होता है। लेकिन इसके अंदर मनुष्य के मस्तिष्क जैसी संरचना पाई जाती है।

अखरोट में पाए जाने वाले पोषक तत्व

हमारे दिल और दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए, ओमेगा-3 व ओमेगा-6 फैटी एसिड की आवश्यकता होती है। जो हमारे दिमाग को तेज व सक्रिय रखता है। इसके साथ ही, यह हमारे हृदय को भी स्वस्थ बनाये रखने में मदद करता है। यह ओमेगा-3 फैटी एसिड अखरोट में उचित मात्रा में पाया जाता है।

इन सबके अतिरिक्त अखरोट में कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, सेलेनियम, मैग्नीशियम व प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यदि हम प्रतिदिन एक मुट्ठी यानी लगभग 43 ग्राम अखरोट का सेवन करते हैं। तो यह हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। तो जानते हैं कि 43 ग्राम अखरोट में, कितनी मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। क्या आप जानना चाहेंगे : पुरुषों के लिए अंजीर लाभ। महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे। दूध में अंजीर खाने के फायदे। इसमें पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व व साइड इफेक्ट के बारे में।

अखरोट (Walnut) में पोषक तत्व (43 ग्राम में)
कैलोरीज281
कुल वसा28. 06g 
संतृप्त वसा3.2g
बहुअसंतृप्त वसा19.432g
एकलअसंतृप्त वसा5.428g
कोलेस्ट्रॉल0mg
शर्करा1.12g
विटामिन3.4mg
विटामिन B62.8mg
विटामिन C0.6mg
खनिज तत्व244.38mg
सोडियम0.9mg 
पोटेशियम189.8mg
प्रोटीन6g
मैग्नीशियम3.4mg
कैल्शियम43mg
आयरन1.28mg

अखरोट कैसे खाना चाहिए

अखरोट अमृत है। लेकिन 99 प्रतिशत लोग नहीं जानते, इसे खाने का सही तरीका। सूखे मेवे शरीर के लिए अच्छे होते हैं। क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट, बहुत सारे विटामिंस व मिनरल्स, विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आयुर्वेद के दृष्टिकोण से भी, यह बलवर्धक व धातुवर्धक है। अखरोट वात का शमन करता है। जबकि यह पित्त और कफ को बढ़ाता है। 

इस तरह ये बहुत सारे रोगों में फायदेमंद होता है।वहीं कुछ रोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। इसलिए इसके प्रयोग करने का तरीका पता होना जरूरी हो जाता है। अगर तरीका गलत होगा, तो गुणकारी चीज भी शरीर में जाकर, कुछ नुकसान कर सकती है। अखरोट का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह पित्त व कफ वर्धक होता है।

अखरोट ज्यादा खाने से, शरीर में गर्मी होगी। जिसके कारण बहुत सारे  रोग हो सकते हैं। इसका पाचन भी थोड़ा कठिन होता है। तो यह अपच भी पैदा कर सकता है। इसकी उचित मात्रा 43 ग्राम बताई गई है। इससे ज्यादा नहीं खाना चाहिए। अखरोट की गिरी को रात ने पानी में भिगोकर रख दे। ताकि इसकी गर्म तासीर कम हो जाए। अब इसे सुबह चबा चबाकर खाना चाहिए। 

आप चाहे तो इसके साथ गुनगुना दूध भी ले सकते हैं। जो बहुत फायदेमंद होता है। इसके अतिरिक्त आप अखरोट का पाउडर बनाकर रखे लें। फिर इसे पानी या गर्म दूध में मिला ले। इसके साथ एक चम्मच शहद मिला ले। इस ड्रिंक को सुबह नाश्ते से पहले या बाद में ले सकते हैं। अखरोट का अधिक फायदा लेने के लिए आपको इसे भिगोकर सुबह खाली पेट खाना चाहिए। क्या आप जानना चाहेंगे : हल्दी के फायदे। हल्दी दूध के फायदेदूध में हल्दी के नुकसान।

अखरोट किसे नहीं खाना चाहिए

 अखरोट को जहां एक तरफ अमृत माना गया है। वही इसके कुछ नुकसान भी होते हैं। जिसे जानना आपके लिए जरूरी है। पहले तो अखरोट की एक निश्चित मात्रा का हीं सेवन करना चाहिए। अधिक मात्रा में किसी को भी, इसे खाने से परहेज रखना चाहिए। दूसरे आपको अपनी मेडिकल कंडीशन के आधार पर ही, इसका सेवन करना चाहिए।

1. अगर इसका ज्यादा सेवन किया जाए, तो मुंह में छाले वह सकते हैं। अगर आपको छाले आने की समस्या है। बार-बार आपके मुंह में छाले होते रहते हैं। तो आपको इसे ज्यादा नहीं खाना चाहिए।

2. ऐसे व्यक्ति जिन्हें कफ़ की समस्या है। अधिक कफ़ बनता रहता है। हमेशा सर्दी की समस्या रहती है। उसे अखरोट के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि यह कफ़ बनाने की प्रक्रिया को तेज कर देता है। इससे आपको अस्थमा की शिकायत भी हो सकती है।

3. अखरोट में फैट ज्यादा होता है। यदि आप मोटापे की समस्या से ग्रसित हैं। तो आपको निश्चित मात्रा से भी कम अखरोट खाना चाहिए। यह आपके वजन को और भी बढ़ा सकता है।

4. अगर आपको एलर्जी की समस्या है। तो आपको अखरोट बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। अगर आपको इसको खाने के बाद भी,  खुजली आदि की समस्या होती है। तो उसे बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।

5. अधिक अखरोट का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। इससे आपको अल्सर की समस्या भी हो सकती है।

6. अधिक अखरोट के सेवन से आपको एनीमिया या खून की कमी हो सकती है। ब्लैक अखरोट में फाइटेडस नाम का एक कंपाउंड होता है। यह आयरन के 50-60% अवशोषण की क्षमता को कम कर देता है। जिसके कारण हमारे रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी  हो जाती है। क्या आप जानना चाहेंगे : अश्वगंधा के फायदे पुरुषों के लिएमहिलाओं के लिए अश्वगंधा के लाभ। इस प्रयोग करने का तरीका व इसके नुकसान।

Akhrot Khane Ke Fayde

अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन, आहार फाइबर व आवश्यक ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। यह सभी पोषक तत्व अखरोट को, उनके फायदे में सहयोग करते हैं। यह ह्रदय स्वास्थ्य को ठीक रखने में सहायता करते है। कैंसर के जोखिम को कम करते हैं। मस्तिष्क के कार्य करने की क्षमता को बढ़ाते हैं। सूजन को कम करते हैं। अखरोट को स्वास्थ्य के लिए, बहुत फायदेमंद माना जाता है। जानते हैं, अखरोट से होने वाले फायदों के बारे में –

अखरोट हृदय प्रणाली के लिए फायदेमंद

ओमेगा-3 फैटी एसिड के उच्च स्तर के कारण, अखरोट हृदय प्रणाली के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। हर दिन में कुछ अखरोट खाने से, रक्तचाप को कम करने में मदद मिलती है। ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के उत्पादन में सहायक होता है। यह सूजन को कम करने और रक्त वाहिकाओं के काम करने काम को बढ़ावा देने में भी मदद करता है। इन सबके कारण अखरोट हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। 

अखरोट कैंसररोधी गुणों से भरपूर

 अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड, पॉलिफिनॉल्स और यूरोलिथिन जैसे पौधों के यौगिकों से भरपूर होते हैं। इन जैव सक्रिय घटकों में, कैंसर रोधी गुण होते हैं। जो कई प्रकार के कैंसर सुरक्षा प्रदान करने में हमारी मदद करते हैं। अखरोट  स्तन, प्रोस्टेट और कोलोरेक्टल जैसे कुछ प्रकार के कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं। हर दिन कुछ अखरोट खाने से, स्तन कैंसर के खतरों कम करने में मदद मिल सकती है।

अखरोट खाने से हार्मोन से जुड़े कैंसर का खतरा भी कम होता है। अखरोट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में कैंसर सेल्स के विकास को भी रोक देते हैं। क्या आप जानना चाहेंगे : महिलाओं के लिए अलसी के फायदेपुरुषों के लिए अलसी के फायदे। अलसी के फायदे बालों के लिए, भुनी अलसी के फायदे।

अखरोट दिमाग के लिए फायदेमंद

अखरोट में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड दिमाग के लिए भी अच्छा माना जाता है। आवश्यक फैटी एसिड से युक्त खाद्य पदार्थ खाने से, मेमोरी लॉस को कम किया जा सकता है। बुजुर्गों पर किए गए एक अध्ययन में, रोजाना अखरोट का सेवन करने से मेमोरी लॉस में सुधार देखा गया।

अखरोट डायबिटीज में फायदेमंद

अगर आप भीगे हुए अखरोट का सेवन करते हैं। तो ब्लड शुगर और डायबिटीज में आपको फायदा पहुंचा सकता है। बहुत सी स्टडीज में पता चला है कि जो लोग रोजाना  भीगे हुए अखरोट का सेवन करते हैं। उनमें टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा कम हो जाता है। अखरोट ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। इससे डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है।

अस्थमा गठिया और एग्जिमा में फायदेमंद

   अस्थमा, गठिया और एग्जिमा जैसी सूजन संबंधी बीमारियों वाले व्यक्ति, आवश्यक फैटी एसिड की उपस्थिति के कारण अखरोट से लाभ उठा सकते हैं। अखरोट सूजन से लड़ सकता है। कोरोनरी  हृदय रोग के जोखिम को कम कर सकता है। अखरोट में मौजूद पॉलिफिनॉल्स सूजन से भी लड़ने में मदद कर सकते हैं।

इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में मददगार

अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। जो आपके इम्यून सिस्टम को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। यह बीमारियों के होने की शुरुआत को रोकते हैं। रोजाना अपने आहार में, कुछ अखरोट शामिल करें। अखरोट विटामिन और मिनरल्स जैसे कॉपर और विटामिन B6 से भरपूर होते हैं। जो आपकी immunity को बढ़ा सकते हैं।

भीगे हुए अखरोट खाने से आपका मूड भी बेहतर होता है जिससे आपका स्ट्रेस कम हो जाता है। क्या आप जानना चाहेंगे : गिलोय के औषधि गुण, फायदे व नुकसानकैसे करें इसका उपयोग, सम्पूर्ण जानकारी।

हड्डियों को स्वस्थ व मजबूत बनाने में

अखरोट में एक आवश्यक फैटी एसिड होता है। जिसे अल्फा लिनोलेनिक एसिड कहा जाता है। यह एसिड और इसके यौगिकों को, हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाये रखते है। अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड भी मदद करता है। यह सूजन से लड़ने में मदद करते हैं। मनुष्य में हड्डियों के पुनर्जीवन को कम करते हैं।

तनाव को कम करने में मददगार

अखरोट के सेवन से अनिद्रा जैसी समस्याएं दूर होती है। जब हम सोते हैं, तो हमारे शरीर में मेलाटोनिन नाम का हार्मोन बनता है। ये तभी बनता है। जब हमारी नींद का अच्छी हो। इसके लिए डीप स्लीप का होना जरूरी है। वही जो लोग अखरोट का सेवन करते हैं। चाहे वह महिला या पुरूष कोई भी हो। तो ये अखरोट उनमें मेलाटोनिन के उत्पादन को बढ़ा देता है।

मेलाटोनिन की आवश्यकता, हमारे दिमाग को शांत रखने, एंजायटी, स्ट्रेस, चिड़चिड़ापन से दूर रखने के लिए होती है। अखरोट हमारे शरीर में मेलाटोनिन के उत्पादन को बढ़ाने में सहायक होता है। अगर आपको अच्छी नींद नहीं आती। तो आपके शरीर में hormonal imbalance रहेगा। इसलिए अच्छी नींद पाने व मेलाटोनिन के प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए, अखरोट का सेवन अवश्य करें। इस यौगिक को बेहतर नींद के लिए, कारगर माना जाता है। क्या आप जानना चाहेंगे : एलोवेरा के फायदे, उपयोग व औषधीय गुण।

Akhrot Khane Ke Fayde
पुरुषों के लिए अखरोट लाभ

पुरुषों में स्पर्म काउंट यानि शुक्राणु बढ़ाने के लिए, अखरोट का खाना बहुत फायदेमंद हो सकता है। अखरोट का रोजाना सेवन करने से पुरुषों को भी अद्भुत फायदे मिलते हैं। पुरुषों में infertility को दूर करने में मदद मिलती है। स्टडी में पाया गया है कि रोजाना अखरोट का सेवन करने से, पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

ऐसा इसलिए है, क्योंकि अखरोट में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो शुक्राणु को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। अखरोट में pufa good fat, विटामिन ई, जिंक, सेलेनियम, मैग्नीज फॉलिड और ओमेगा-3 व ओमेगा-6 फैटी एसिड के साथ ही, एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं। शोध में पाया गया है कि यह पोषक तत्व free radical से लड़ने में मदद करते हैं।

यह शुक्राणुओं को free radical से होने वाले नुकसान से भी बचाते हैं। इसके साथ ही, उनके structure को बनाए रखने में भी मदद करते हैं। इसके अलावा अखरोट का सेवन करने से, शुक्राणुओं के लिए अनुकूल हारमोंस को रेगुलेट और संतुलित रखने में भी मदद मिलती है। जो स्वस्थ शुक्राणुओं के लिए बहुत जरूरी होता है। अखरोट खाने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता में भी सुधार होता है।

 इन सारे फायदे को लेने के लिए, आपको अधिक से अधिक 43 ग्राम अखरोट प्रतिदिन खाना चाहिए। इसे आपको भिगोकर ही सुबह खाली पेट खाने खाना चाहिए। जिसके चमत्कारिक लाभ प्राप्त होंगे। क्या आप जानना चाहेंगे : सुपर फूड आमला के गुण व फायदेकिन-किन रोगों मे लाभकारी।

Akhrot Khane Ke Fayde
महिला के लिए अखरोट लाभ

अखरोट का आकार हमारे ब्रेन के जैसा होता हैं। हमारे हारमोंस जो संतुलन बनाते हैं। उनका नियंत्रण भी ब्रेन से ही होता है। बहुत सी प्रेग्नेंसी में ऐसा देखने को मिलता है। जो पीसीओडी या थायराइड के मरीज हैं। उनकी प्रेगनेंसी में miscarriage की संभावना ज्यादा रहती है। ऐसी महिलाएं जिन्होंने किन्हीं कारणों से, लंबे समय तक दवाओं का प्रयोग किया है। तो ऐसे में उनके egg की quality खराब हो जाती है। 

Early pregnancy में miscarriage  का खतरा ज्यादा रहता है। इसलिए egg की quality को अच्छा करने के लिए, अखरोट का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। पीरियड्स के समय होने वाली समस्या, पीरियड रेगुलर नहीं आते हैं। बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होती है। इन सब का समाधान ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। यह अखरोट में पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।

अगर आप अपनी डाइट में नियमित अखरोट का सेवन करती हैं। तो आपको menstrual सम्बंधित समस्या बहुत कम होंगी। यह धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी। अखरोट खाने से Implantation की क्षमता बढ़ती है। क्योंकि यह प्रोजेस्ट्रोन के उत्पादन क्षमता को सही से होता है। जिससे Implantation सफल होता है। इसके लिए अखरोट को जरूर शामिल करना चाहिए।

रोजाना अखरोट खाने से गर्भवती महिलाओं को काफी फायदा होता है। अखरोट में फोलिक, राइबोफ्लेविन और थियामीन जैसे स्वास्थ्यवर्धक तत्व और विटामिन बी कांपलेक्स समूह होते हैं। यह गर्भावस्था के दौरान, स्वास्थ्य को ठीक रखते हैं।

अखरोट में मौजूद फोलिक एसिड गर्भवती महिला और भ्रूण के लिए विशेष रूप से आवश्यक होता है। फोलिक एसिड में कई लाभकारी जैविक गुण में पाए जाते हैं। जो गर्भावस्था के दौरान मददगार हो सकते हैं।

Disclaimer

     लेख में सुझाए गए tips और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले, किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। myhealthguru इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Leave a Comment

Translate »