laung khane ke fayde | पुरुषों के लिए लौंग के फायदे | Clove Benefits

laung khane ke fayde – clove benefits, for teeth [ लौंग खाने के फायदे, पुरुषों के लिए फायदे, नुकसान, खाने से क्या होता है, दांत दर्द ]

मसालें के बिना खाने का स्वाद अधूरा होता है। मसालें हमारे खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ, शरीर में होने वाली कई परेशानियों से भी राहत दिलाते हैं। आपके टूथपेस्ट में लौंग हो या ना हो। लेकिन आपके घर में तो जरूर होगी। लौंग का इस्तेमाल भारतीय खानों में भरपूर रूप में किया जाता है। 

यह सिर्फ हमारे खाने का स्वाद और खुशबू ही नहीं बढ़ाते। बल्कि यह हमारी सेहत के लिए भी बहुत गुणकारी होते हैं। लौंग का औषधीय  महत्व भी बहुत जबरदस्त होता है। इसीलिए इसका प्रयोग आयुर्वेद में भी किया जाता रहा है। अगर आप लौंग के फायदे के बारे में जान जाएंगे। तो निश्चित रूप से आप लौंग का रोजाना इस्तेमाल करना शुरू कर देंगे। 

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल तत्व, हमें सेहतमंद बनाए रखते हैं। ये हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ ही, हमारे स्कैल्प से डैंड्रफ भागकर, बालों की कंडीशनिंग भी करता है। इस तरह से यह शरीर के अधिकतम रोगों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लौंग के फायदे स्त्री और पुरुष दोनों के लिए ही होते हैं। क्या आप जानना चाहेंगे : सफेद पानी का रामबाण इलाज। लिकोरिया क्यों होता है। सफेद पानी के लक्षण क्या है।

laung khane ke fayde

लौंग के पौष्टिक तत्व
Nutrition Value of Clove

लौंग में पाए जाने वाले पोषक तत्व
(प्रति 100 में)
कुल ऊर्जा335 kcal
कुल वसा13g
संतृप्त वसा4g
ट्रांस फैट0g
कोलेस्ट्रॉल0mg
सोडियम277mg
कुल कार्बोहाइड्रेट66g
आहार फाइबर34g
कुल शर्करा2g
प्रोटीन6g
विटामिन की उपलब्धता
विटामिन ए160 IU
थियामिन (बी1)0.2 mg
राइबोफ्लेविन (बी2)0.2 mg
नियासिन (बी3)1.6mg
पैंटोथेनिक एसिड (बी5)0.5 mg
विटामिन बी60.4 mg
विटामिन बी 120.0 mcg
विटामिन सी0.2 mg
विटामिन डी0.0 IU
विटामिन ई8.8 mg
विटामिन के142 mcg
कोलीन37.4 mg
खनिज की उपलब्धता
फास्फोरस104 mg
सोडियम277 mg
पोटैशियम1020 mg
कॉपर0.4 mg
जिंक2.3 mg
कैल्शियम630 mg
मैग्नीशियम260 mg
आयरन12.2 mg
मैंगनीज59.1 mg
सेलेनियम7.4 mcg
अमीनो एसिड की उपलब्धता
मेथियोनिन0.1 g
थ्रेयोनिन0.2 g
लाइसिन0.4 g
वेलीन0.3 g
सिस्टीन0.1 g
ट्रीप्टोफैन0.0 g
ल्यूसीन0.4 g
आइसोल्यूसीन0.2 g
हिस्टिडाइन0.1 g
टायरोसिन0.2 g
फेनिलएलनिन0.2 g
फैटी एसिड की उपलब्धता
डीपीए0.16 g
ओमेगा 30.80 g
डीएचए0.00 g
ईपीए0.02 g
एएलए0.58 g

लौंग की वैज्ञानिक जानकारी

लौंग को इंग्लिश में clove कहा जाता है। इसका वानस्पतिक नाम Syzygium Aromaticum होता है। यह कफ व पित्त की नाशक होती है। यह स्वाद में कड़वी होती है। जब इसकी तासीर ठंडी होती है। आयुर्वेद में इसका प्रयोग औषधि के रूप में किया जाता है।  

लौंग खाने के फायदे 

लौंग में बहुत से ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी होते है। सुबह खाली पेट लौंग खाने से दांत का दर्द, मुंह की बदबू व कब्ज जैसी समस्याओं में फायदा मिलता है। जब आप सर्दी खांसी से परेशान हो, तो इसका प्रयोग चाय बनाने में किया जा सकता है। रोजाना लौंग का पानी पीने से पाचन में सुधार होता है। 

जैसे-जैसे तापमान बढ़ने लगता है। तो हमारी पाचन क्रिया धीमी होने लगती है। ऐसे में पेट से संबंधित कई समस्या होने लगती है। इसके लिए रोज सुबह खाली पेट लौंग का सेवन करना चाहिए। जानते है- लौंग खाने के अन्य फायदों के बारे में। क्या आप जानना चाहेंगे : नींद नहीं आती उपाय। 1 मिनट में नींद आने का तरीका नींद आने का रामबाण उपाय।

1. एंटीऑक्सीडेंट गुणों की उपलब्धता – लौंग में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अंदर मुख्य पदार्थ  यूजिनॉल पाया जाता है। जिसे बहुत ही विशेष प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट माना जाता है। जो हमारे शरीर में होने वाली ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है। यह एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर में, एंटी एजिंग का भी काम करते हैं। यानी बढ़ती उम्र के साथ जो शारीरिक कमियां पैदा होती हैं। 

उनकी गति को धीमा करते हैं। शरीर की कोशिकाओं में जो टूट-फूट होती है। उनको ठीक करने का काम करते हैं। फ्री रेडिकल्स के कारण, जो बहुत सारी बीमारियां जैसे अर्थराइटिस, डायबिटीज व कैंसर जैसी घातक बीमारियों होती है। उनसे हमें सुरक्षित रखते हैं। एक तरह से, यह एंटीऑक्सीडेंट हमारे स्वास्थ्य को बनाए रखने व हमें जवान बनाए रखने का काम करते हैं।

2. एंटीकैंसर गुणों की उपलब्धता – लौंग हमें कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से भी बचाता है। कुछ शोधों के आधार पर, इसमें पाए जाने वाला यूजीनोल, हमारे शरीर में होने वाले ट्यूमर सेल को खत्म करने का काम करता है। इसलिए अगर आप कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से, अपने आप को बचाना चाहते हैं। तो आपको लौंग का रोजाना सेवन जरूर करना चाहिए। यह हमें काफी हद तक कैंसर से बचाए रख सकता है।

3. एंटीबैक्टीरियल गुणों की उपलब्धता लौंग के अंदर एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। जो बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करता है। यदि आप रोजाना लौंग का सेवन करते हैं। तो आप भविष्य में इंफेक्शन से होने वाली बीमारियों से बचे रह सकते हैं।

4. लीवर के स्वास्थ्य को बढ़ाता है अगर आपके लीवर में सिरोसिस है। आपका लिवर फैटी है अगर आपका लीवर सुचारू रूप से काम नहीं कर रहा है। इन मामलों में लौंग आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है। कई शोधों से यह बात सिद्ध हुई है कि यह आपके लीवर के इन्फ्लेमेशन को काम करता है। लिवर में पाए जाने वाले एंजाइम्स को नियमित करता है।

अगर लीवर के अंदर किसी प्रकार का इंफेक्शन या सूजन है। लीवर के अंदर कोई ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस है अर्थात किसी भी प्रकार का डिजनरेशन हो रहा है। उनको सभी को लौंग सही करने का काम करता है।

5. इंसुलिन को नियमित व शुगर को कम करता लौंग डायबिटीज 2 वाले लोगों के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। यह ब्लड शुगर को कम करने का काम करती है। शोधों से पता चला है कि लौंग के अर्क, हमारे शरीर में इंसुलिन के प्रोडक्शन को बढ़ा देते हैं। जब शरीर में इंसुलिन का उत्पादन बढ़ता है। तो निश्चित रूप से ब्लड शुगर नियंत्रित होने में मदद मिलती है। क्या आप जानना चाहेंगे : विटामिन बी 12 फल विटामिन बी 12 की कमी। विटामिन बी 12 की कमी के लक्षण।

6. हड्डियों की सघनता को बढ़ाता है लौंग हमारी बोनस की डेंसिटी को बढ़ाता है। अगर आपको ऑस्टियोपोरोसिस की शिकायत है। यानी आपकी अस्थियों की सघनता कम हो गई है। इस पर स्थित में लौंग का नियमित इस्तेमाल करने से, आप इसे बढ़ा सकते हैं। लौंग के अंदर यूजीनाल और मैंगनीज पाया जाता है। यह दोनों ही चीज लौंग के अंदर भरपूर मात्रा में पाई जाती हैं।

यह बोनस की डेंसिटी को बढ़ाने का काम करती है। लौंग के अंदर दर्दनिवारक गुण भी पाया जाता है। यानी यह दर्द से छुटकारा दिलाने का भी काम करता है। अगर आपको अर्थराइटिस की समस्या है। तो इस परिस्थिति में भी, आपको काफी मदद मिलती है। लौंग का नियमित इस्तेमाल करने से, आपके अंदर सूजन कम होगी। साथ ही जोड़ो के दर्द में भी  फायदा होगा।

7. अल्सर को ठीक करता है लौंग हमारे  गैस्ट्रिक अल्सर व पेप्टिक अल्सर को भी ठीक करने का काम करता है। कई बार हाइपर एसिडिटी की वजह से, पेट में अल्सर पैदा हो जाता है। या फिर पेट की झिल्ली को सुरक्षा प्रदान करने के लिए, जो म्यूकोसा होता है। जब उसकी कमी हो जाती है। तो अल्सर हो जाता है।

शोधों से पता चला है कि जो लोग लौंग का नियमित इस्तेमाल करते हैं। उनमें म्यूकस की  लेयर होती है, जो हमारे पेट को एसिड से सुरक्षा प्रदान करती है। वह बढ़ जाती है। इसकी वजह से एसिड का असर, हमारे पेट पर कम हो जाता है। अगर हमारे पेट में किसी भी प्रकार का अल्सर हो गया है। तो इसके नियमित इस्तेमाल से, वह जल्दी ठीक होना शुरू हो जाते हैं। क्योंकि म्यूकस का प्रोडक्शन बढ़ जाता है। क्या आप जानना चाहेंगे : पीसीओडी क्या है। पीसीओडी का घरेलू उपचार इसका फुल फॉर्म, कारण, लक्षण व क्या खाएं और क्या नहीं।

पुरुषों के लिए लौंग के फायदे

लौंग एक ऐसा पदार्थ होता है। जो आयुर्वेद में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसको खाने से आपके शरीर में, बहुत सारे अच्छे प्रभाव भी देखने को मिलते हैं। खासतौर पर पुरुषों में यौन संबंधी समस्याओं में, यह लौंग बहुत लाभकारी होता है। अगर हम लौंग का सेवन सही समय पर व सही तरीके से करते हैं। तो ये यौन शक्ति में भी वृद्धि करता है। लौंग से पुरुषों को मिलने वाले फायदे के बारे में जानते हैं –

1. लौंग पुरुषों में यौन संबंधी समस्याओं यानी मर्दाना कमजोरी के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

2. लौंग पुरुषों में पाए जाने वाले टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के लेवल को बढ़ाता है।

3. यह पुरुषों में स्पर्म काउंट व स्पर्म क्वालिटी को भी बढ़ता है। जिसके कारण पुरुषों का वीर्य गाढ़ा हो जाता है। 

4. यह मर्दाना कमजोरी को दूर करता है यानी इरेक्टाइल फंक्शन को सुधरता है। ऐसा तब होता है, जब लिंग में पर्याप्त मात्रा में रक्त का संचार नहीं हो पता है। जिसके कारण यहां उपस्थित नसों ढीली पड़ जाती है।

5. शीघ्रपतन व नपुंसकता को दूर करता है। यह संभोग के समय मे वृद्धि करता है।

6. लॉन्ग पुरुषों में तनाव व अनिद्रा की समस्या को भी दूर करता है।

7. लॉन्ग हार्मोन में होने वाली गड़बड़ी को दूर करता है। साथ ही ऊर्जावान भी रखता है।

लौंग खाने का तरीका 

ऐसे तो मसाले के रूप में, आप लौंग का सेवन करते ही होंगे। इससे भी आपको लौंग के फायदे मिल जाते होंगे। एक दिन में 2 से 4 लौंग, आप अपने खाने में डालकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप लौंग का पाउडर भी, अपने खाने में छिड़क कर ले सकते हैं। आप चाय या दूध में लौंग डालकर ले सकते हैं। 

किसी भी रूप में दो से चार लौंग से अधिक, 1 दिन में नहीं लेनी चाहिए। अगर आप उपचारात्मक रूप में, लौंग का इस्तेमाल करना चाहते हैं। तो आप लौंग का पाउडर भी ले सकते हैं। एक समय में अधिकतम 2 ग्राम पाउडर पानी या दूध के साथ ले सकते हैं। इसे आप सुबह या रात में सोते समय ले सकते हैं। 

अगर आप इसे सुबह खाली पेट खाते हैं। तो उसके अनगिनत फायदे होते हैं। यदि आप संभोग करने के 1 घंटे पहले, इसे चबाकर खाते हैं। तो यह मर्दाना कमजोरी को दूर करता है। आपको सिर्फ दो लौंग ही खानी चाहिए। इससे ज्यादा नहीं। इसके सेवन से पुरुषों में, उसके फायदे जरूर देखने को मिलते हैं। क्या आप जानना चाहेंगे : किडनी की बीमारी के 10 संकेत क्या किडनी ठीक हो सकती है। किडनी का रामबाण इलाज।

लौंग का तेल के फायदे

बाजार में लौंग का तेल भी उपलब्ध है। आप चाहे तो उसका तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके तेल की तीन से चार बूंद, आप पानी में डालकर ले सकते हैं। इसका तेल आप वाह्य तौर से भी इस्तेमाल कर सकते हैं। चाहे मसूड़े में या अन्य कहीं सूजन है। वहां पर भी आप लौंग का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। लौंग का तेल विशेष रूप से आपके मसूड़े और दातों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।  

इसका उपयोग प्राचीन समय से मसूड़े की सूजन, दातों में दर्द, पायरिया या दांतों में किसी भी प्रकार का इंफेक्शन के लिए किया जाता रहा है। इन सभी में लौंग का तेल तुरंत फायदा पहुंचता है। इसकी वजह, लौंग में पाई जाने वाली एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज ही होती है। जो दातों और मसूड़े के लिए बहुत ही कारगर चीज साबित होती है।

इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कभी भी आपको उसकी ओवरडोज नहीं लेनी चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला कंपाउंड  यूजिनल टॉक्सिक प्रवृत्ति का होता है। इसकी ज्यादा मात्रा, आपके लिवर को भी नुकसान पहुंचा सकती है। क्या आप जानना चाहेंगे : शहद के फायदे शहद खाने के नुकसान। असली शहद की पहचान। शहद जहर कैसे बनता है।

पुरुषों के लिए लौंग के नुकसान 

अभी तक आपने लौंग के फायदे के बारे में ही पढ़ा व सुना होगा। लेकिन कुछ मामलों में लौंग का सेवन करना नुकसानदायक भी हो सकता है। इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करना, आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसका सेवन करने से शरीर में ग्लूकोज का स्तर कम हो जाता है। ऐसे लोगों को, इसका सेवन कम ही करना चाहिए। जिनमें ग्लूकोज का स्तर कम रहता है।

लौंग हमारे खून को भी पतला कर सकती है। इसलिए जो लोग खून पतला करने वाली, किसी भी प्रकार की मेडिसिन ले रहे हैं। उन्हें इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए। इसके ज्यादा सेवन से आंखों में जलन की परेशानी हो सकती है। इसका ज्यादा सेवन करने से किडनी व लीवर को भी नुकसान होता है।

क्योंकि इसमें पाया जाने वाला यूजीनाल, एक  विषाक्त होता है। इसलिए लीवर व किडनी से संबंधित मरीज को, डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे गर्भपात की संभावना भी हो सकती है। क्या आप जानना चाहेंगे : थायराइड क्या है। थायराइड के मरीज को कभी नही करनी चाहिए ये 7 चीजें

नाभि में लौंग का तेल लगाने के फायदे

लौंग का तेल यदि आप सोते समय, अपनी नाभि में लगाते हैं। तो इसके कई फायदे आपको प्राप्त होते हैं। अगर किसी व्यक्ति को सांस से संबंधित या दमा की शिकायत है। साँस लेने में समस्या होती है। तो लौंग के तेल की दो या तीन बूंदे, नाभि में लगाने से सांस लेने की समस्या नहीं होती है। अगर किसी व्यक्ति के पेट में जलन, एसिडिटी या दर्द की शिकायत रहती है। तो आपको लौंग का तेल, अपनी नाभि में लगाना चाहिए। इससे कुछ समय में ही, इस समस्या से छुटकारा मिलता है। क्या आप जानना चाहेंगे : हार्ट अटैक आने से 1 महीने पहले ही शरीर देने लगता हैं ये संकेत हार्ट अटैक क्यों आता हैं। इसकी विस्तृत जानकारी।

लौंग का फूल क्यों नहीं खाना चाहिए 

लौंग का फूल खाने से, आपको कुछ नुकसान हो सकते हैं। इसका सेवन करने से आपका खून पतला हो सकता है। जो हृदय संबंधी बीमारी वाले लोगों के लिए, खतरनाक हो सकता है। इसका फूल खाने से आपकी आंखों में जलन भी हो सकती है। क्योंकि यह बहुत तीखा और तीक्ष्ण सुगंध वाला होता है। इसका फूल खाने से आपके पेट में भी  समस्याएं हो सकती हैं।

जिनमें पेट दर्द, कब्ज, अपच व उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती है। लौंग का फूल खाने से गर्भवती महिलाओं को भी नुकसान पहुंच सकता है। इसकी तासीर गर्म होती है। जिसके कारण महिलाओं में गर्भपात या  अत्यधिक रक्तस्राव की समस्या हो सकती है। इसलिए लौंग का सेवन करते समय, इसका फुल तोड़कर खाना चाहिए।

Disclaimer     
लेख में सुझाए गए tips और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले, किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। myhealthguru इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Leave a Comment

Translate »