Alsi | महिलाओं के लिए अलसी के फायदे | Alsi Khane ke Fayde

Alsi | Flaxseed  |  महिलाओं के लिए अलसी के फायदे | अलसी के फायदे और नुकसान | अलसी के फायदे | पुरुषों के लिए अलसी के फायदे | भुनी अलसी के फायदे | अलसी के फायदे पुरुषों के लिए | अलसी के फायदे बालों के लिए | अलसी क्या है | तीसी के फायदे | Flax Seed | Tisi ke fayde | Flax Seed in Hindi | Flax Seed for Face | Alsi Khane ke Fayde | Ingredients in flax seed | flax seed hindi name

घी खाए मास बड़े मांस बढ़ें,

अलसी खाए खोपड़ी। 

दूध पिए शक्ति बढ़ें,

भुला दे सबकी हेकड़ी।।

 

तील तड़का छोड़कर, 

नित घुमन को जाए।

मधुमेह का नाश हो,

जो जन अलसी खाए।।

 

नित भोजन के संग में,

मुट्ठी अलसी खाए।

अपच मिटे भोजन पचे,

कब्जियत मिट जाए।।

 

धातवर्धक बल कारक,

जो प्रिय पूछो मोय।

अलसी सामान त्रिलोक में,

और न औषधि होय।।

 

जो नित अलसी खाता है,

प्रातः पियत है पानी।

कबहूँ न मिलिए वैधराज से,

कबहूँ न जाए जवानी।।

 

अलसी तोला तीन जो,

दूध मिलाकर खाए।

रक्त धातु दोनों बढ़े,

नामर्दी मिट जाए।।

महिलाओं के लिए अलसी के फायदे

अलसी क्या है ?
What is Flax Seed in Hindi

अलसी को सुपर फूड की श्रेणी में रखा गया है ऐसी क्या खास बात है जो इसे सुपर फूड बनाता है यह खास बात अलसी के नाम में ही छिपी हुई है अलसी को Flax Seed कहा जाता है। अगर Flax के letter को अलग-अलग समझे तो –

F   L   A   X

Fiber – अलसी के अंदर 27% फाइबर पाए जाते हैं। जो Soluble और Insoluble दोनों ही पाए जाते हैं। वहीं अगर देखा जाए। तो गेहूं में 6-7% फाइबर होता है। Basically, फाइबर कुछ complex carbohydrates ही होते हैं।

   इनका हमारे gut में absorption नहीं होता। हमारे intestine में, ग्लूकोज व कोलेस्ट्रॉल को भी, निश्चित मात्रा में ही absorb  होने देते है। हमारे gut के  फ्लोरा को maintain करने, उनको nutrition देने में मदद करते हैं। Intestine को साफ करते हुए, Stool को पास करने में मदद करते हैं।

Lignan – लिगनेन वास्तविकता में phytochemicals है। जो plants में पाया जाता है। इसका concentration, बाजरा और पौधों में बहुत कम होता है। लेकिन अलसी में यह बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है।

   यह लिगनेन एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटीवायरल होता है। यह HIV पर भी काम करता है। यह हार्मोन को बैलेंस रखता है। एंटीकैंसर होता है। ऑटोइम्यून डिजीज को ठीक करता है।

Alpha-Linolenic Acid – अलसी में जो फर्ज होते हैं वह अल्फा लिनोलेनिक होते हैं जो ओमेगा 3 व 6 होते हैं। यह बेसिक ओमेगा 3 fats होते हैं। जो हमारे शरीर के लिए essential है। हमारी बॉडी में नहीं बन सकते। इसलिए इसे हमें अपने diet के द्वारा लेना जरूरी होता है।

X- Excellent Move अलसी के अंदर इलेक्ट्रॉन पाए जाते हैं। यह इलेक्ट्रॉन हमारे शरीर के सभी हिस्सों में जाकर, कार्य करते हैं। यह इलेक्ट्रॉन अल्फा लिनोलेनिक एसिड के साथ, हमारी cells में जाते हैं।

    यह हमारे cell membrane का structure बनाते हैं। जहां पर इलेक्ट्रॉन, ऑक्सीजन को attract करते हैं। जिसके कारण cells में energy का production सही तरीके से होता है। जिससे बहुत सारी बीमारियां ठीक होने लगती है।

अलसी के पोषक तत्व
Nutrients in Flax Seeds

 

अलसी में पाए जाने वाले पोषक तत्व (प्रति 100 ग्राम)

Total Energy 

2234 kj 

(534 kcal)

अलसी तेल

35 g

कार्बोहाइड्रेट 

28.88 g 

शर्करा

1.55 g

फाइबर

27.3 g

वसा

42.16 g 

सैचुरेटेड वसा

3.663 g

मोनोसैचुरेटेड वसा

7.527 g

पॉलीअनसैचुरेटेड वसा

28.730 g

ओमेगा  3

22.8 g

ओमेगा 6 

5.9 g

प्रोटीन 

18.29 g

Vitamins

थियामिन B1

1.644 mg

राइबोफ्लेविन B2

0.162mg

नियासिन B3

3.08 mg

पटोथेनिक एसिड B5

0.985 mg

विटामिन B6

0.473 mg

विटामिन C

0.6 mg

 

Minerals

कैल्शियम

255 mg

आयरन

5.73 mg

मैग्नीशियम

392 mg

फास्फोरस

642 mg

पोटेशियम

813 mg

जिंक

4.34 mg

एंटीऑक्सीडेंटस  

  लिगनेन, लाइकोपीन, ल्युटिन, ज़ियासान्थिन, सिलिकॉन, कॉपर, फ्लोरीन, निकल, कोबाल्ट, आयोडीन, मॉलिब्डेनम, क्रोमियम

महिलाओं के लिए अलसी के फायदे
Alsi Khane ke Fayde

   अलसी महिलाओं के बड़ी समस्याओं को दूर करता है। अलसी के बीज में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। अधिकतर इन्हीं पोषक तत्वों की कमी, महिलाओं में पाई जाती है। इतने पोषक तत्व अगर हम अपनी daily diet में लेते हैं। तो बीमारी हमसे  कोसों दूर रहेगी।

     इसमें रोगों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता भी बहुत होती है। अलसी का सेवन  त्वचा को स्वस्थ बनाता है। नाखूनों को मजबूत और चिकना बनाता है। आंखों की रोशनी को बरकरार रखता है। बालों को टूटने से रोकता है। साथ ही डैंड्रफ को भी दूर करता है। त्वचा संबंधी बीमारियों के लिए, यह रामबाण साबित होता है। जानते हैं। महिलाओं से संबंधित कुछ बीमारियों में अलसी के फायदे के बारे में –

Hormonal Disorder in Women

       Hormonal imbalance हो जाने की वजह से, PCOD और PCOS के लक्षण देखने को मिलते हैं। अलसी के बीज एस्ट्रोजन हार्मोन के लेवल को, कंट्रोल करने में मदद करते हैं। जिसके कारण महिलाओं में, इस समस्या से पूरी तरह छुटकारा मिल जाता है। अलसी के बीज में फाइबर की बहुत अच्छी मात्रा पाई जाती है। जिसकी वजह से महिलाओं में Hormonal Disorder की समस्या पूरी तरह से दूर हो जाती है।

Cyst Problem in Women 

      आजकल महिलाओं में ovarian cyst की समस्या पाई जाती है। अगर आप भी cyst वजह से बहुत परेशान हैं। तो आपको अलसी का सेवन नियमित शुरू कर देना चाहिए। आप इसकी कोई भी दवा ले रहे। तो उसके साथ भी अलसी सेवन कर सकते हैं।

      अगर आप दिन भर में दो बार, एक एक चम्मच का सेवन करते हैं। तो इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं  होता हैं। आपकी पेट से संबंधित बीमारियां जैसे एसिडिटी, अपच व कब्ज में भी बहुत फायदा मिलता है।

Period Related Problems in Women 

     आजकल महिलाओं में अनियमित पीरियड्स की समस्या होती है। अलसी के बीज पीरियड से जुड़ी हुई, समस्याओं को दूर करते हैं। यह पीरियड्स को नियमित कर देते हैं। कुछ महिलाओं में पीरियड नहीं आते हैं। या फिर खुलकर नहीं होते हैं। तब भी अलसी के बीज के सेवन से, पीरियड खुलकर होने लगते हैं।

       पीरियडस के समय लड़कियों में पेट के दर्द की समस्या होती है। उन परेशानियों और समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। इसके अलावा अलसी के बीज, प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में भी फायदा करते हैं। अतः अलसी के बीज के सेवन से, महिलाओं में होने वाली। ये सारी समस्याओं दूर हो जाती है। आपके मां बनने का सपना भी शीघ्र पूरा होता है। यह हारमोंस को बैलेंस रखता है। जिससे प्रेगनेंसी से संबंधित समस्याएं दूर होती हैं।

Skin Problems in Women 

      अलसी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, skin से संबंधित समस्याओं को दूर करते हैं। अलसी के बीच में कोलेजन निर्माण को बढ़ाने व नए cells के निर्माण करने का गुण होता है। इसमें essential oil पाए जाते हैं। जो skin में glow लाते हैं। त्वचा में चमक लाते हैं।

       इन सब के लिए भी, आपको अलसी के बीजों का सेवन जरूर करना चाहिए। अलसी के बीज खाने से, आपके शरीर की internal व external कमियों को दूर करता है। आपके चेहरे पर glow लाता है। इसके अलावा यह omega-3 का rich source होता है। 

      Omega-3 Fatty acid हमारे शरीर के लिए, बहुत फायदेमंद होता है। हमारे weight को भी control करता है। इसके अलावा आंखों से जुड़ी हुई समस्या में भी, Fatty acid बहुत फायदा करता है। इसलिए omega-3 हमें अपनी diet में जरूर शामिल करना चाहिए। जो अलसी के बीजों में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

Good for Hair in Women

    विटामिन ई को beauty vitamin के नाम से भी जाना जाता है। यह ब्यूटी विटामिन अलसी में, भरपूर मात्रा में पाई जाती है। 100 ग्राम अलसी में, 20 ग्राम विटामिन ई होता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड, बालों को strong और shine रखने में मदद करता है। 

  इसके अलावा डैंड्रफ और हेयर फॉल की समस्या को भी दूर करता है। आप चाहे तो अलसी की जेल या मास बनाकर, बालों में लगा सकते हैं।

पुरुषों के लिए अलसी के फायदे

Constipation problem

       जो लोग Junk food का ज्यादा सेवन करते हैं। देर रात तक जागते हैं। उन्हें Constipation की समस्या हो सकती है। इसमें अलसी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। खाने के बाद, एक-एक चम्मच अलसी का पाउडर, गुनगुने पानी के साथ लेना चाहिए।

Beneficial in Cholesterol Problem

       अलसी के नियमित प्रयोग करने से, bad cholesterol भी कम होता है। इसमें कई nutrients जैसे ओमेगा-3, लिगनेन और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जो total cholesterol और LDL कम करने में मदद करता है। इसके अलावा यह हमारे शरीर से, toxins को निकालने में भी मदद करता है।

Beneficial in Obesity Problem

        जो लोग अपने वजन की वजह से काफी परेशान रहते हैं। उन्हें अलसी का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जिससे लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती।

     इसके साथ ही 100 ग्राम अलसी में, लगभग 18 ग्राम प्रोटीन होता है। जो वजन कम करने में काफी मददगार होता है। इसलिए रोजाना सुबह खाली पेट 1 से 2 चम्मच अलसी पाउडर को, गुनगुने पानी के साथ लेना चाहिए।

Prevention of Cancer Risk

      अलसी हमें कैंसर के खतरे से भी बचाता है। इसमें मौजूद लिगनेन tumor cells की ग्रोथ को रोकता है। जिससे ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है। इसके साथ ही इसमें अल्फा लिनोलेनिक एसिड यानी ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। 

     जो कोलोन कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर होने से भी बचाता है। इसलिए अलसी को अपनी diet में जरूर शामिल करें। आप चाहे तो, इसे दही, कुकीज, ब्रेड आदि में add करके खा सकते हैं। यह आपको कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी बचाता है। 

Beneficial in Prostate Problem

       अगर आपको प्रोस्टेट संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या है। आपका प्रोस्टेट बढ़ गया है। तो आपको नियमित अलसी का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप अलसी को भूनकर पाउडर बना लें। फिर एक चम्मच अलसी पाउडर में, 1 चुटकी नमक जैतून मिलाकर, सुबह-शाम सेवन करें। इसके सेवन से निश्चित ही प्रोस्टेट संबंधी सभी समस्याओं में लाभ होगा।

Helpful in Infertility in Men

     जिन पुरुषों को पिता बनने का सुख प्राप्त नहीं होता है। जिनका sperm count कम होता है। वीर्य पतला होता है। जिसकी वजह से उनकी infertility कम हो जाती है। उनको sperm count बढ़ाने के लिए, अलसी के बीज का प्रयोग करना चाहिए। इसके साथ ही अलसी के बीज यौनशक्ति को भी बढ़ाता हैं।

       पुरुषों में नपुंसकता को भी अलसी का बीज ठीक करता है। शारीरिक शक्ति में बढ़ोतरी करता है। अलसी के बीज से आपके पेल्विक एरिया में blood circulation बढ़ जाता है। इस तरह अलसी के बीज, यौन विकारों में बहुत लाभदायक होते हैं।

Beneficial in Blockage Problem 

      अलसी के बीज नसों में ब्लॉकेज, हड्डियों के दर्द, कोलेस्ट्रोल के बढ़े होने पर, ट्राइग्लिसराइड के बढने पर फायदेमंद होता है। अगर आपका खून गाढ़ा है। Varicose veins की समस्या है। जोड़ों में दर्द रहता है। जोड़ों में सूजन रहती है। आपको चलने फिरने में भी दिक्कत होती है।

     तो आपकी यह समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। इसके लिए आपको अलसी के पाउडर दूध में मिलाकर, रात में सोते समय पीना चाहिए। 

अलसी के बीज खाने का तरीका
How to Eat Flax Seeds

आप भी अलसी के बीजों को, अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं। तो इसके उपयोग का तरीका व सही समय जानना बहुत जरूरी है। अलसी की तासीर गर्म होती है। बहुत से लोग इसे ठंड के मौसम में खाना ज्यादा पसंद करते हैं।

       अलसी के फायदे के बारे में अब तक आप परिचित हो गए होंगे। इसका पूरा फायदा, हमें तभी होगा। जब हम इसका सेवन सही समय और सही तरीके से करते हैं। तो जानते हैं जिसके सेवन के सही तरीके व समय को।

1. वैसे तो आप अलसी दिनभर में किसी भी समय खा सकते हैं। लेकिन अगर आपको Hormonal imbalance है। या फिर आप अपने वजन से काफी परेशान हैं। तो आपको इसे सुबह खाली पेट या फिर नाश्ते के साथ खाना चाहिए। यह आपके लिए, काफी फायदेमंद होगा।

2.  अगर आपको anxiety की समस्या है। आपको नींद नही आती है। तो आपको अलसी का सेवन रात में सोने से पहले करना चाहिए। इससे आपको नींद अच्छी  आएगी।

3.  आप शुरुआत में अलसी 5 ग्राम यानी आधे चम्मच तक ही खाएं। फिर धीरे-धीरे  इसकी मात्रा को बढ़ाएं। आप इसे दिन भर में ज्यादा से ज्यादा 30 ग्राम तक ही खा सकते हैं। यह इसकी maximum dose  है। क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है।

4.  अपच या कब्ज की समस्या होने पर, एक से दो चम्मच अलसी पाउडर को गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं। आप इसकी  चाय बनाकर, भी पी सकते हैं। अलसी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। साथ ही इसमें laxative properties भी होती हैं। जो Constipation की problem दूर करने में मदद करता है।

5. इस बात का भी ध्यान रखिए कि अलसी को अपनी diet में शामिल करने के साथ-साथ। दिन में 7 से 8 गिलास पानी जरूर पिए। अगर हो सके, तो गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए।

6. आप अलसी के लड्डू, देसी घी में बनाकर भी खा सकते हैं। यह बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को पसंद आता है। आप इसमें भूनी अलसी का पाउडर व बराबर मात्रा में आटे को भून ले। अब इसमें अच्छी मात्रा में देसी घी व ड्राई फ्रूट्स मिलाकर, लड्डू बना सकते हैं।

7.  अलसी का सेवन आप किसी भी रूप में कर सकते हैं। इसका सभी रूपों में सेवन करने से, बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है।

भुनी अलसी के फायदे

अलसी के बीज को धीमी आंच पर हल्का भून लें। जब तक अलसी के बीज चटचट की आवाज के साथ फूलने न लगे। फिर मिक्सर में दरदरा पीसकर, एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख लें। रोज सुबह और शाम एक-एक चम्मच पाउडर पानी के साथ ले। तो आप इसके अद्भुत फायदे उठा सकते हैं।

       आप  इसे सब्जी, दाल, सलाद, ब्रेड आदि पर भी sprinkle करके खा सकते हैं। अलसी को भूनने से, इसका लसलसापन भी दूर हो जाता है। भूनी अलसी खाने के बहुत सारे फायदे होते हैं। इससे इसका स्वाद भी बढ़ जाता है। यह energy booster व brain booster का भी काम करता है।

Disclaimer 

     लेख में सुझाए गए tips और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले, किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। myhealthguru इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Leave a Comment

Translate »