अंजीर खाने के फायदे | पुरुषों के लिए अंजीर लाभ | अंजीर के नुकसान : जाने

अंजीर खाने के फायदे – पुरुषों के लिए लाभ, महिलाओं के लिए फायदे, नुकसान, कैसे खाना चाहिए, दूध में अंजीर खाने के फायदे, मर्दाना ताकत।

हम अगर चाहे, तो प्राकृतिक चीजों से ही खुद को और अपने बच्चों को स्वस्थ रख सकते हैं। आजकल जिंदगी की भाग-दौड़ में लोगों के पास, इतना समय ही नहीं है। कि वह खुद पर और अपने बच्चों पर उतना ध्यान दे सकें। बहुत ही कम लोग हैं। जो आजकल प्राकृतिक चीजों पर निर्भर हैं।

चाहे बात खाने-पीने की हो। या बीमार होने पर, किसी दवा की। कोई भी ऐसी चीज, जो फटाफट हमें ठीक कर दें। उसे consume कर लेते हैं। बस हमारा काम चल जाता है। जुकाम हुआ, तो दवा ले ली। फीवर आया, तो डॉक्टर के पास चले गए। डॉक्टर भी हमें और हमारे बच्चों को, ढेर सारी दवाइयां prescribe कर देते हैं।

एलोपैथी मेडिसिन किसी भी बीमारी को या deficiency को जड़ से खत्म नहीं करती। बस उसका असर खत्म कर देती है। जिससे कि कुछ समय के लिए, शरीर को आराम मिल जाता है। लेकिन अगर हम प्राकृतिक और घरेलू चीजों से ही उपचार करने की कोशिश करें। तो न ही जल्दी हमें बीमारियां होंगी। बल्कि हमारी immunity भी बहुत strong बनेगी।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए। आज हम आप सबके लिए लेकर आये है- सेहत का खजाना। आज महिलाओं को भी प्रेगनेंसी के शुरुआत में, बहुत सारी दवाइयां prescribed कर दी जाती है। लेकिन क्या हर deficiency और हर nutrition हमें दवाइयों से ही मिल सकता है। हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में, ऐसी बहुत सारी ऐसी चीजें खाते हैं। जिनके बहुत सारे फायदे हो सकते हैं।

जिनका हमें पता ही नहीं होता। ऐसा ही एक फल है। जिसका नाम है – अंजीर। यह ऐसा फल है। जो बाजार में ताजे के साथ-साथ, सूखा भी मिलता है। ताजा अंजीर हर जगह available नहीं होता है। इसलिए आप इसे dry form में भी खरीद सकते हैं। यह आपको किसी भी पंसारी की दुकान में आसानी से मिल जाएगा। क्या आप जानना चाहेंगे : हल्दी के फायदे। हल्दी दूध के फायदेदूध में हल्दी के नुकसान।

अंजीर खाने के फायदे

Anjeer Kya Hota Hai

अंजीर एक ऐसा फल है। जिसे विश्व के सबसे प्राचीन फलों में गिना जाता है। इसे अंग्रेजी में Fig कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम Ficus Carica है।

अंजीर के फल कच्चा और सूखा दोनों तरीके से खाया जा सकता है। इसको स्वास्थ्य के लिए, रामबाण व चमत्कारी कहा जाता है। यह बहुत सारे विटामिंस और खनिज का भंडार है। जो स्वास्थ्य के लिए, काफी लाभ पहुंचाने वाल होते हैं।

Dried Fig Nutritional Value(In 100 gram)
Calories249 Kcal.
Fat0.93 g
Carbohydrates63.8 g
Protein3.3 g
Cholesterol0 mg
Calcium162 mg
Sodium10 mg
Iron2.03 mg
Potassium680 mg
Copper0.110 mg
Magnesium68 mg
Manganese0.76 mg
Selenium0.9 mcg
Sugar48 g
Cholin23.5 mg
Vitamin A0 mcg
Vitamin B1.643 mg
Vitamin C1.2 mg

अंजीर को कैसे खाना चाहिए

 जब भी अंजीर खाना हो। तो उसे सही तरीके से खाएं। ताकि आपको उत्त पूरा लाभ मिल सके। अंजीर की तासीर गर्म और ठंडी दोनों होती है। यह जब फल के रूप में होता है। तो इसकी तासीर ठंडी होती है। लेकिन जब इसे सुखा लिया जाता है। तो इसकी तासीर गर्म हो जाती है। इसको अलग-अलग condition के हिसाब से खाना चाहिए।

1.  अगर आपको गर्म तासीर वाली चीजें सूट नहीं करती। तो इसे भिगोकर खाना चाहिए।

2. यदि आप वजन बढ़ाना चाहते हैं। तो इसे सूखा खाना चाहिए। यह indigestible होती है। इसलिए इसे normal पानी में, आधे घंटे रखकर खाना चाहिए। ताकि ये हल्की सी soft हो जाए। तब यह थोड़ी सी digestible हो जाती है। जिन्हें heavy चीज digest नहीं होती है और अपना weight gain करना चाहते हैं।

3. अगर आप अपने weight को balance रखना चाहते हैं। तब आपको अंजीर को रात में भिगो देना चाहिए। फिर इसे सुबह खाना चाहिए।

4. अंजीर या किसी भी प्रकार के सूखे मेवे को, आपको सुबह खाली पेट ही खाना चाहिए। ताकि इसका 100% लाभ प्राप्त हो।

5. सूखे मेवे या अंजीर को थोड़ी सी मात्रा से शुरू करना चाहिए फिर धीरे-धीरे इसकी मात्रा को बढ़ाना चाहिए।

6. किसी भी प्रकार के सूखे मेरे को अच्छे से धोकर खाना चाहिए।

7. अंजीर में मिठास ज्यादा होती है। इसलिए इसे खाने से पहले देख लेना चाहिए। कि किसी भी प्रकार का कीड़ा तो नहीं लगा है।

8. यदि आप रोजाना सुबह व्यायाम या योगा करते हैं। तो exercise के बाद, अंजीर अवश्य खानी चाहिए। क्योंकि यह आपको instant energy देते हैं। क्या आप जानना चाहेंगे : अस्थमा पूरी तरह से ठीक हो सकता हैइसके कारण लक्षण बचाव व घरेलू उपचार के बारे में।

अंजीर के नुकसान

अगर आप अंजीर का सेवन करना चाहते हैं। तो यह बहुत अधिक पौष्टिक गुणों से भरपूर है। साथ ही इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए इसे खाने से पहले कुछ सावधानियां भी रखना जरूरी है। जिन्हें जानना आपके लिए आवश्यक है। 

1. अंजीर को रात में भिगोकर ही, सुबह  खाना चाहिए। दो या तीन से अधिक नहीं खाना चाहिए। इसका overdose  नुकसानदायक हो सकता है।

2. अगर अंजीर को बिना भिगोए और जरूरत से ज्यादा खाया जाए तो शरीर में आपके गर्मी हो सकती है आपकी नाक से खून भी आ सकता है 

3. अंजीर में फाइबर ज्यादा मात्रा होता है। इसलिए इसे ज्यादा खाने से, आपको दस्त की शिकायत भी हो सकती है।

4. अधिक अंजीर खाने से आंतों में या पेट में दर्द की समस्या भी हो सकती है।

5. अंजीर एक प्रकार का शुगर भी होता है। इसकी अधिक मात्रा में सेवन से, आपके दांत को भी नुकसान हो सकता है। डायबिटीज के मरीजों को, डॉक्टर की सलाह से ही से लेना चाहिए।

6. कुछ लोगों को अंजीर खाने से एलर्जी भी हो सकती है कुछ लोगों को ड्राई फ्रूट सूट नहीं करता है इसलिए इसे खाने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य ले लें।

7. अंजीर खाने से आपका वजन नियंत्रित तो रहता ही है। लेकिन ज्यादा खाने से, इसमें शुगर भी पाई जाती है। जिससे आपका वजन बढ़ भी सकता है। क्या आप जानना चाहेंगे : अश्वगंधा के फायदे पुरुषों के लिएमहिलाओं के लिए अश्वगंधा के लाभ। इस प्रयोग करने का तरीका व इसके नुकसान।

अंजीर खाने के फायदे

अंजीर का सेवन करने वालों को कब्ज की समस्या नहीं होती। यह आपके पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छा है। अंजीर का सेवन करने से, आपकी कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी। इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में Pediatric fiber पाया जाता है। अगर आप रात में दो अंजीर भिगोकर, सुबह खाएंगे। तो आपको इसका बहुत लाभप मिलेगा। ज्यादा अंजीर का सेवन मत करें। अन्यथा दस्त की शिकायत भी हो सकती है।

अंजीर heart के लिए, बहुत ज्यादा फायदेमंद है। अगर आप आपको heart से संबंधित कोई बीमारी है। यह होने वाली है। तो उससे भी निजात दिलाती है। अंजीर आपके खून में टेगनिसिराइट नामक वसा को कम करने में मदद करती है। टेगनिसिराइट जब बढ़ जाता है। तो कई तरह की हार्ट की बीमारियां होने लगती है।

इसके अलावा इसमें ओमेगा 3 और ओमेगा 6 भी पाया जाता है। जो आपके cholesterol के level को balance में रखता है। टेगनिसिराइट और कोलेस्ट्रॉल दो चीजें हैं, जो आपके हाथ के लिए अच्छी नहीं है यह दोनों चीजों को बैलेंस में रखता है जिससे आपका heart healthy रहता है।

अगर आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं। तो अगर आप अपनी diet  में अंजीर का इस्तेमाल करेंगे। तो आपको अच्छा और ज्यादा फायदा होगा। अंजीर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। साथ ही calories भी कम होती है। अंजीर का सेवन करने से, आपको भूख कम लगेगी। जिससे आप over diet से भी बचे रहेंगे।

अंजीर के सेवन से शरीर के मेटाबॉलिज्म का स्तर अच्छा रहता है। आपकी पाचन क्रिया अच्छी रहती है। आपका खाया हुआ, अच्छे से पच जाता है। क्या आप जानना चाहेंगे : महिलाओं के लिए अलसी के फायदेपुरुषों के लिए अलसी के फायदे। अलसी के फायदे बालों के लिए, भुनी अलसी के फायदे।

पुरुषों के लिए अंजीर लाभ

भीगे हुए अंजीर खाना, सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए आप 1 से 2 अंजीर को रात में आधा कप पानी में भिगोकर रख सकते हैं। इसका सेवन आप सुबह खाली पेट करें। अंजीर एक स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट है। यह शहतूत परिवार से संबंधित है। ये आकार में गोल होते हैं। इसके बीच में कुछ बीज होते हैं। आप बादाम और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स भी भिगोकर रख सकते हैं।

1. अंजीर शुगर लेवल को ठीक बनाए रखता है। यह शरीर में शुगर के स्तर को नियंत्रित रखता है। कई रिसर्च में पाया गया है कि अंजीर में मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड, शुगर लेबल को कम करने में मदद करता है। भीगे हुए अंजीर को खाने से, डायबिटीज रोगियों के blood glucose को भी नियंत्रित करता है।

2. अंजीर कब्ज को रोकता है। अंजीर में फाइबर पाया जाता है। जो कब्ज की समस्या को दूर करने का काम करता है। कब्ज से जूझ रहे लोग, इससे बचने के लिए अपने आहार में अंजीर को शामिल कर सकते हैं।

3. अंजीर खाना heart के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह आपके उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करता है। इसके अलावा, यह bad cholesterol को कम करती है। साथ ही good cholesterol  को बनाने में मदद करती है।

4. अंजीर लीवर के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। यदि आपका लीवर ठीक नहीं है। आपका लीवर फैटी है। या फिर अन्य कोई लीवर की समस्या है। तो लिवर को साफ करने के लिए, आप अंजीर का सेवन कर सकते हैं। अंजीर की पत्तियों का पाउडर बनाकर भी, उसका सेवन किया जा सकता है।

5. अंजीर हड्डियों के लिए भी काफी फायदेमंद है। अंजीर में कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है। जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ हड्डियों की flexibility को भी maintain करता है।

6. अंजीर आपको दिनभर एनर्जी देता है। इसमें बहुत सारे विटामिन और खनिज तत्व होते हैं। इससे आपको थकान भी जल्दी नहीं होती है। Back Pain की समस्या से भी निजात मिलता है।

अंजीर मर्दाना ताकत

अंजीर मर्दाना ताकत को बढ़ाने के लिए, बहुत ही कारगर होता है। यदि आप की नसें सुखी व बेजान हो गई है। साथ ही आपके sperm count काफी कम हो गए हैं। तो आपको दूध के साथ, अंजीर का सेवन अवश्य करना चाहिए। इससे आपकी सारी शारीरिक समस्याएं दूर हो जाएंगी।     

इससे आपकी प्रजनन क्षमता में भी बढ़ोतरी होती है। इसके लिए आपको सुबह, दो अंजीर दूध में उबाल लेनी चाहिए। फिर अंजीर को खाते हुए, ऊपर से दूध पी लेना चाहिए। इसमें पाए जाने वाले तत्व, आपकी  fertility की समस्या को बढ़ाने में मदद करते हैं। क्या आप जानना चाहेंगे : गठिया रोग की पहचान। गठिया के लक्षण व प्रकार। गठिया को जड़ से खत्म करने के उपाय

महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे

महिलाओं के लिए, अंजीर विशेष रूप से लाभकारी होता है। अगर आपको एनीमिया की समस्या है। एनीमिया की शिकार ज्यादातर महिलाएं होती हैं। उनमें आयरन की कमी होने से, एनीमिया हो जाता है। अगर समय रहते, इसका इलाज न किया जाए। तो यह बीमारी घातक हो सकती है।

अंजीर को आयरन का प्रमुख स्रोत माना जाता है। इसका सेवन करने से, शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। मासिक धर्म व गर्भावस्था के समय, कई महिलाओं को एनीमिया की शिकायत हो जाती है। क्योंकि शरीर में खून की कमी हो जाती है अगर आपको भी एनीमिया की शिकायत है। तो आपको अपनी diet में अंजीर को शामिल करना चाहिए। आपको इसका काफी फायदा मिलेगा।

अंजीर आपके उच्च रक्तचाप को balance करने का भी काम करता है। कई रिसर्च में पाया गया है कि आप अगर नियमित रूप से, अंजीर का सेवन करते हैं। तो ये आपके उच्च रक्तचाप को बैलेंस करता है। अंजीर में पाए जाने वाले फाइबर और पोटेशियम, दोनों मिलकर उच्च रक्तचाप को कम करते है। उसे बैलेंस में रखते है। अंजीर में पाया जाने वाला omega-3 और omega-6, आपके उच्च रक्तचाप को नियंत्रित रखता है।

अंजीर में बहुत से तरह के antioxidant भी पाए जाते हैं। जो कि शरीर में होने वाली बहुत सी बीमारियों को दूर करते हैं। जहां अंजीर के सेवन से बहुत सी बीमारियां दूर होती हैं। वही अंजीर प्रजनन क्षमता को भी बढ़ाता है। अतः यौन शक्ति को बढ़ाने के लिए, आप अंजीर का सेवन कर सकते हैं। यह बांझपन को दूर करने के लिए, काफी सक्षम माना जाता है।

अंजीर में मैग्नीज, मैग्नीशियम, आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर जैसे गुण होते हैं। BMS की समस्या से जूझ रही महिलाओं को भी, लक्षणों को कम करने के लिए अंजीर खाना चाहिए। असंतुलित हार्मोन और मोनोपॉज के बाद की समस्याओं के लिए भी, अंजीर का सेवन किया जा सकता है। क्या आप जानना चाहेंगे : गिलोय के औषधि गुण, फायदे व नुकसानकैसे करें इसका उपयोग, सम्पूर्ण जानकारी।

दूध में अंजीर खाने के फायदे

अंजीर को सेहत के लिए, काफी फायदेमंद माना जाता है। अंजीर बहुत सारे विटामिन्स और खनिज तत्वों से भरपूर होता है। अंजीर को दूध के साथ खाने से, इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं। इसलिए अगर आप रात में सोने से पहले, दूध और अंजीर का सेवन करते हैं। तो आपको इसके चमत्कारिक फायदे मिलते हैं।

सर्दी के मौसम में, आपको ऐसी चीजें खानी चाहिए। जो आपको स्वस्थ और गर्म रखें। ऐसे में आप अंजीर मिल्क को, अपनी diet में शामिल कर सकते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर, अंजीर को सुपर फूड माना जाता है। सर्दियों में अंजीर वाला दूध पीना, आपको कई तरह से फायदा पहुंचाएगा।

इस मौसम में लोगों को अक्सर cold, flu, infection और कब्ज़ की समस्या हो जाती है। अंजीर मिल्क पीने से, आपकी ये समस्याएं दूर होंगी। पाचन संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए, अंजीर मिल्क काफी फायदेमंद होता है। इससे अपच, कब्ज, डायरिया व एसिडिटी की समस्या नहीं होती है।

अंजीर दूध का सेवन करने से, skin से संबंधित सभी समस्याएं दूर हो जाती है। अंजीर vitamins, antioxidant और minerals से समृद्ध होता है। आज के समय में, खराब जीवनशैली के कारण हारमोंस असंतुलित हो जाते हैं। इससे कई समस्याएं जैसे मोटापा, पेट की समस्याएं, थकान, दिल की धड़कन, ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव और अनिद्रा हो सकती है।

Hormonal imbalance को control में करने के लिए, आप अंजीर मिल्क का सेवन कर सकते हैं। ये आपको फायदा जरुर पहुंचाएगा। एक्सपर्ट के मुताबिक, तापमान घटने पर आपकी physical activity कम हो जाती है। आप कई बार अनहेल्दी चीजें जैसे fatty और fried food को अधिक मात्रा में खाने लगते हैं। कम पानी पीना भी बीमारियों की वजह बनता है। 

इसलिए ठंड के मौसम में, खान-पान का विशेष ख्याल रखें। इस मौसम में आप सब्जियां और मौसमी फल तो खाते ही हैं। इसके साथ ही dry fruits  और nuts को भी, अपनी डेली डाइट में शामिल करें। Dry fruits में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं। जो आपको बीमारियों से दूर रखते हैं। ऐसे में अगर आप अंजीर मिल्क का सेवन करेंगे। तो आपकी immunity तो बढ़ेगी ही। बीमारियां भी आपसे दूर रहेंगी।

Disclaimer

     लेख में सुझाए गए tips और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले, किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। myhealthguru इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Leave a Comment

Translate »