लहसुन खाने के फायदे | पुरुषों के लिए कच्चे लहसुन खाने का लाभ | Garlic in Hindi

लहसुन खाने के फायदे – कच्चे लहसुन खाने का लाभ, खाने के बाद पानी पीना चाहिए कि नहीं, शुक्राणु बढ़ते हैं क्या?,अम्लीय या क्षारीय है, हाइड्रोसील का इलाज मर्दाना ताकत

Prevention is Better than Cure

आज दुनिया प्राकृतिक उत्पादों की तरफ, काफी तेजी से बढ़ रही है। चाहे वह खाने के मामले में हो या त्वचा की देखभाल के उत्पाद ही क्यों न हो। विशेष रूप से अगर खाने की बात की जाए। तो आज इंटरनेट पर, हर दूसरा इंसान दादी-नानी के नुख्से बता रहा है। ऐसे में जब इतने सारे लोग, हर सुबह तरह-तरह चीजों को, खाने व पीने की सलाह दे रहे हैं। तो हर व्यक्ति के लिए, यह एक समस्या भी बन जाती है।

वही किसी भी आयुर्वेदिक चीज को अपनी दिनचर्या में अपनाने से पहले, उसके फायदे और नुकसान दोनों के बारे में जानना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। क्योंकि हर एक व्यक्ति अलग है। उसकी शारीरिक बनावट अलग है। कोई चीज उसके शरीर पर कैसे प्रभाव डालेगी। यह भी अलग ही होता है। इसलिए हम आपको प्रकृति द्वारा प्राप्त एक वरदान स्वरूप लहसुन के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे।

ताकि आप अपने शरीर और उसकी प्रकृति के अनुसार, इसे अपनाने और न अपनाने के बारे में, खुद निर्णय ले सकें। हम सभी जानते हैं कि भारतीय घरों में लहसुन का उपयोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन इसमें खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ ही, ऐसे औषधि गुण मौजूद हैं। जो आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। क्या आप जानना चाहेंगे : पेट में गैस के लक्षण। पेट में गैस बनना। पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय

लहसुन खाने के फायदे

लहसुन का वैज्ञानिक नाम
Garlic Scientific Name

लहसुन को अंग्रेजी में Garlic कहा जाता है। लहसुन प्याज के कुल (एलियम) की एक प्रजाति है। इसलिए इसका वैज्ञानिक या वनस्पतिक नाम एलियम सैटिवुम (Allium sativum) है।

लहसुन के औषधीय गुण

आयुर्वेद में लहसुन को एक चमत्कारिक औषधीय माना गया है। लहसुन में Allicin  नामक औषधीय तत्व पाया जाता है। इस लहसुन में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसके अतिरिक्त उसमें सेलेनियम, आयरन, विटामिन ए और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। इसके अलावा लहसुन में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम, कॉपर, पोटेशियम, आयरन भी पर्याप्त मात्रा में होता है। जो स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होते है।

आपको शायद ही पता होगा कि लहसुन की 100 ग्राम मात्रा में, रोजाना की जरूरत के पोषक तत्व उपस्थित होते है। जो इस प्रकार है –

लहसुन में पोषक तत्व (प्रति 100 ग्राम)
प्रोटीन6.92 gm
कार्बोहाइड्रेट21.93 gm
आहार फाइबर5.22 gm
फैट्स0.16 gm
विटामिन
थायमिन0.20 mg
राइबोफ्लेविन0.25 mg
नियासिन0.38 mg
पैंटोथैनिक एसिड1.57 mg
फोलेट85.77 mg
विटामिन सी12.62 mg
विटामिन बी 60.56 mg
खनिज लवण
कैल्शियम20.08 mg
मैग्नीशियम27.08 mg
मैग्नीज0.34 mg
फास्फोरस119 mg
पोटैशियम430 mg
सोडियम9.42 mg

लहसुन खाने का सही समय

लहसुन का उपयोग लगभग सभी लोग करते हैं। यह हमारे भोजन के स्वाद को और भी बढ़ा देता है। अगर आप लहसुन को सब्जी में पकाकर खाते हैं। तो इसके लगभग 90% गुण नष्ट हो जाते हैं। जिसकी वजह से, उसका हमें पूरी तरह से लाभ नहीं मिल पाता। लहसुन खाने का पूरी तरीके से फायदा हमें तभी होता है। जब हम इसे  औषधीय की तरह प्रयोग करते हैं।

वैसे तो लहसुन को, आप किसी भी वक्त खाओ। यह फायदेमंद ही साबित होगा। लेकिन खाली पेट लहसुन को, पानी के साथ खाने से शरीर को काफी फायदा होता है। खासतौर पर सुबह खाली पेट। एक गिलास गुनगुने पानी के साथ, कच्चा लहसुन खाने से, सेहत को कई तरह के चमत्कारिक लाभ मिलते हैं। आयुर्वेद में  लहसुन को, सबसे खास जड़ी बूटियों में से एक माना गया है।

ताजे लहसुन को खाने से पहले, अगर आप छोटी सी चीज को अपना ले। तो इसके औषधिय गुणों को 10 से 20 गुना तक बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए आपको लहसुन की एक कली को चाकू से बारीक-बारीक काटना है। फिर से 10 से 15 मिनट के लिए रख दे। इसके बाद इसे खाएं। तो आप इसके औषधीय गुणों को 10 से 20 गुना तक बढ़ा सकते हैं।

ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि लहसुन के अंदर, जो एक्टिव कंपाउंड Allicin होता है। यही एलीसिन लहसुन को सारे औषधीय गुण प्रदान करता है। इसलिए इसे काटने पर, जब एलीसिन हवा के संपर्क में आता है। तो यह एक्टिवेट हो जाता है। जिसके कारण, आपको ज्यादा अच्छे परिणाम मिलते हैं। इसलिए इसे खाने के बाद, ऊपर से गुनगुना पानी पी ले। क्या आप जानना चाहेंगे : यूरिक एसिड की रामबाण दवायूरिक एसिड में क्या खाना चाहिए (सम्पूर्ण जानकारी व उपाय)।

लहसुन के नुकसान

 वैसे तो लहसुन खाने के अनगिनत फायदे होते हैं। लेकिन अगर इसका इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा मात्रा में किया जाए। तो इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए कच्चे लहसुन की एक से दो कलियां खाना ही उचित होता है। इससे ज्यादा का सेवन, कुछ समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। जैसे-

1. लीवर की समस्या – आपको लीवर की समस्या हो सकती है। यह हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा होता है। यह हमारे मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करता है। इसके साथ ही अमोनिया जैसे दूषित पदार्थों को बाहर निकाल देता है। अगर आप ज्यादा मात्रा में लहसुन का सेवन करते हैं। तो आपके लीवर में टॉक्सिंस बढ़ सकते हैं। जिससे आपके लीवर को नुकसान पहुंच सकता है।

2. दस्त की समस्या – लहसुन के अंदर सल्फर बनाने वाले यौगिक तत्व पाए जाते हैं। इसके कारण आपको दस्त की समस्या हो सकती है। इसलिए ज्यादा लहसुन का प्रयोग करने से दस्त की भी समस्या हो सकती है।

3. उल्टी, जी मिचलाना व पेट में जलन की समस्या – अगर आप ज्यादा लहसुन का सेवन करते हैं। तो आपको यह समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप खाली पेट लहसुन का सेवन कर रहे हैं। तो इसकी दो कलियां ही पर्याप्त होंगी।

4. रक्त को पतला करने की समस्या – लहसुन में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हमारे रक्त को पतला कर देते हैं। अगर आप अपने रक्त को पतला करने वाली दवाइयों का सेवन कर रहे हैं। तो आपको लहसुन का सेवन बहुत सीमित या नहीं करना चाहिए।

5. चक्कर आने की समस्या – लहसुन के अंदर इतने अच्छे पोषक तत्व पाए जाते हैं लेकिन अगर आप इसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो आपका ब्लड प्रेशर कम हो जाएगा जिसकी वजह से आपको चक्कर भी आ सकते हैं इसलिए लो ब्लड प्रेशर वालों को लहसुन का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

6. त्वचा संबंधी समस्या – ज्यादा मात्रा में लहसुन का प्रयोग करने से त्वचा संबंधी समस्याएं भी हो सकती है। आपकी त्वचा पर लाल चकत्ते पड़ सकते हैं। इसलिए इसका सीमित मात्रा में ही उपयोग करें। क्या आप जानना चाहेंगे : पुरुषों के लिए अंजीर लाभ। महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे। दूध में अंजीर खाने के फायदे। इसमें पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व व साइड इफेक्ट के बारे में।

लहसुन खाने के फायदे
Garlic Health Benefits in Hindi

आयुर्वेद के अनुसार, लहसुन उष्ण और तीक्ष्ण होता है। यानी कि शरीर को गर्माहट देता है। यह पित्त दोष को थोड़ा बढ़ाता है। तो वही वात दोष को खत्म करता है। यह स्निग्ध होता है। यानी शरीर मे चिकनाहट प्रदान करता है। अगर जोड़ों में लुब्रिकेंट की कमी हो गई है। तो यह बहुत फायदा करता है। वात दोष का कम होना यानी कि दर्द व सूजन को कम करता है। 

अगर इसको नियमित रूप से, उचित  मात्रा में, लंबे समय तक प्रयोग किया जाए। तो उसके बहुत सारे फायदे देखने को मिलते हैं। जो इस प्रकार हैं –

लहसुन खाने के फायदे
लहसुन ब्लड प्रेशर को कम करता

लहसुन में ब्लड प्रेशर को कम करने की अभूतपूर्व ताकत होती है। जब हम लहसुन का नियमित प्रयोग करते हैं। तो यह हमारे शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड के उत्पादन को बढ़ा देता है। नाइट्रिक ऑक्साइड एक ऐसी चीज होती है। जो हमारे शरीर की ब्लड वेसल्स को dailate करने का काम करती है। 

यानी कि इनको फैलाने का काम करती है। ब्लड वेसेल्स को रिलैक्स करने का काम करती है। जब हमारी ब्लड वेसल रिलैक्स हो जाती है। तो हमारा ब्लड प्रेशर कम होता है। उसमें रक्त का दबाव कम हो जाता है। यही कारण है कि लहसुन का नियमित प्रयोग करने से, हमारा ब्लड प्रेशर कम होना शुरू हो जाता है।     

 एक रिसर्च में पाया गया कि जब ब्लड प्रेशर के मरीज, 3 महीने तक नियमित, लहसुन की दो कलियां प्रयोग करते है। तो उन मरीजों का सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर 8 पॉइंट कम हो गया। वही डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर में 6 पॉइंट तक की कमी आ गई। क्या आप जानना चाहेंगे : हल्दी के फायदे। हल्दी दूध के फायदेदूध में हल्दी के नुकसान।

लहसुन खाने के फायदे
लहसुन Inflammation को कम करता

 Chronic Inflammation बहुत सारी lifestyle के कारण होने वाली बीमारियां को जन्म देता है। लाइफस्टाइल से संबंधित बीमारियां जैसे हृदय संबंधी समस्याएं, डायबिटीज, कैंसर, अर्थराइटिस होती है। यह सभी इन्फ्लेमेटरी डिजीज होती है। जो लोग नियमित लहसुन का प्रयोग करते हैं।

      उनके अंदर जो inflammation को पैदा करने वाली चीजें होती है। वह कम हो जाती है। जिसके कारण ऐसी अनेक समस्याएं होने की संभावना बहुत कम हो जाती है। यानी कि लहसुन का प्रयोग करने से, आप डायबिटीज, अर्थराइटिस और कैंसर जैसी बड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।

लहसुन खाने के फायदे
लहसुन Cholesterol को घटाता है

 लहसुन हमारे ब्लड कोलेस्ट्रॉल को घटा देता है। जब हम नियमित लहसुन का प्रयोग करते हैं। तो वह हमारे लीवर के अंदर, जो कोलेस्ट्रॉल का उत्पादन होता है। उसे कम कर देता है। बहुत ही स्टडी में पाया गया कि जिन लोगों ने तीन-चार महीने तक, नियमित  लहसुन का इस्तेमाल किया। उनका कोलेस्ट्रॉल लेवल घट गया। 

इसमें उनका total cholesterol level और LDL Cholesterol दोनों ही कम हो गए। यह दोनों ही चीजें ऐसी होती हैं। जो हमारे हृदय के लिए नुकसानदायक होती है। लहसुन का नियमित प्रयोग करने से टोटल कोलेस्ट्रॉल और एलडीएल कोलेस्ट्रोल दोनों ही कम होते हैं। यहां पर यह ध्यान देने की जरूरत है कि यदि आप अपने कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए, लहसुन का प्रयोग कर रहे हैं।

तो यह आपके internal cholesterol को यानी जो आपका शरीर बना रहा है। उसे ही बनाना कम करता है। लेकिन जो आप अपनी डाइट के साथ, कोलेस्ट्रॉल खा रहे हैं। उसको यह खत्म नहीं करता है। इसलिए आपको अपनी डाइट पर, भी ध्यान रखना चाहिए। क्या आप जानना चाहेंगे : गिलोय के औषधि गुण, फायदे व नुकसानकैसे करें इसका उपयोग, सम्पूर्ण जानकारी।

लहसुन खाने के फायदे
लहसुन Immune System को बेहतर करता

 लहसुन हमारे इम्यून सिस्टम को शक्तिशाली बनाता है। लहसुन के अंदर एंटी बैक्टीरियल व एंटीवायरल दोनों ही गुण पाए जाते हैं। यह बैक्टीरिया और वायरस दोनों के infection से बचाता है। जिसके कारण मौसम में होने वाली बीमारियों का खतरा कम रहता है। इसके साथ ही बड़ी बीमारियों से भी, लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। यदि आप नियमित रूप से लहसुन का प्रयोग करते हैं।

लहसुन खाने के फायदे
लहसुन में Anti aging गुण होते है

लहसुन में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जिसके कारण इसे बुढ़ापे का दुश्मन माना जाता है। ऐसे लोग जिनमें समय से पहले कमजोरी या हार्ट से संबंधित समस्याएं आ जाती है। शरीर के अन्य अंगों की क्षमता भी, समय से पहले कमजोर होने लगती है। उनके लिए भी यह एक टॉनिक की तरह काम करता है।

लहसुन के नियमित प्रयोग से, लंबे समय तक आपको बुढ़ापे से दूर रखता है। ऐसी बीमारियां जो बुढ़ापे के कारण होती है। उनमें भी इसके अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं। इसी तरह जो लोग मूत्र विकार से ग्रसित हैं। जिनको यूरिन में इंफेक्शन होता है। इसके साथ ही, जिनमें उम्र के साथ प्रॉस्टेट की समस्या होती है। जिसके कारण यूरिन से संबंधित समस्याएं आती हैं। उनको लहसुन अवश्य लेना चाहिए।

इससे उनके यूरिन से संबंधित समस्याएं दूर होती है। सभी प्रकार के इन्फेक्शन दूर होते हैं। यह हमारे शरीर को डीटॉक्सिफाई भी करता है। यानी कि हमारे ब्लड को शुद्ध करने में मदद करता है। हमारे शरीर में जितने भी अपशिष्ट पदार्थ इकट्ठे होते हैं। शरीर मे जो free rascals होते हैं। उसे भी हमारे शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। क्या आप जानना चाहेंगे : बवासीर को जड़ से कैसे खत्म करेंइसकी सम्पूर्ण जानकारी कारण, प्रकार,लक्षण, घरेलू उपचार।

महिलाओं के लिए लहसुन लाभ

 लहसुन में पाए जाने वाले पोषक तत्व Hormonal Imbalance के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होते हैं। अगर आपको पीरियड्स की समस्या है। पीरियड्स के दिनों में, बहुत ज्यादा दर्द हो रहा है। बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हो रही है। तो फिर इस दौरान, अपने खाने में लहसुन जरूर प्रयोग करें। यह पीरियड में होने वाले दर्द को कम करता है। 

अगर बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हो रही है। तो इसे भी कंट्रोल करता है। इसी के साथ आपके हारमोंस को भी बैलेंस करता है। आजकल Uterus Fibroid की समस्या बहुत सारी महिलाओं के reproductive age में देखने को मिलता है। जो आपके गर्भधारण की क्षमता को पूरी तरह प्रभावित करता है। अगर आप लहसुन का नियमित प्रयोग करती हैं। तो इन सभी समस्याओं से बचा जा सकता है। ये फाइब्रॉयड की ग्रोथ को कम करता है। 

लहसुन ovaries की भी मदद करता है। ओवरीज के अंदर एक फॉलिकल में egg बनता है। जिसका ovulation होता है। अगर यह ovulation नहीं हो पाता है।  तो यह फॉलिकल एकत्र होकर, Ovarian Cyst बना देता है। जब आप लहसुन का प्रयोग करते हैं। तो इसमें Allicin पाया जाता है। ये Allicin और Vitamin B6 काम है। ओवरीज में ब्लड के फ्लो को बढ़ाना।

इससे cyst का बनना रुक जाता है।  अगर इसके साथ दालचीनी भी आप लेती है। तो बनी हुई cyst पूरी तरह से, खत्म हो जाती है। क्योंकि यह बिल्कुल नेचुरल होती है। ये cyst को dissolve कर देता है।  आपकी ओवरी से ovulation नियमित हो जाता है। क्या आप जानना चाहेंगे : गठिया रोग की पहचान। गठिया के लक्षण व प्रकार। गठिया को जड़ से खत्म करने के उपाय

पुरुषों के लिए कच्चे लहसुन खाने का लाभ

अष्टांग हृदयम के अनुसार, कच्चे लहसुन का सेवन पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। वैसे तो लहसुन सभी वर्ग व उम्र के लोगों के लिए, बहुत सारे वादे फायदे पहुंचाता है। लेकिन पुरुषों में होने वाले कुछ विशेष फायदे इस प्रकार है –

1. यौन दुर्बलता के लिए – लहसुन का नियमित उपयोग, पुरुषों में यौन दुर्बलता को दूर करता है। यह रक्त परिसंचरण को बढ़ावा देता है। जिससे यौन क्रिया में सुधार होता है। अतः पुरुषों में लहसुन के लाभ, यौन क्षमता में वृद्धि करने के लिए होते हैं।

2. ह्रदय के लिए फायदेमंद – लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट होने की वजह से यह हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है रक्त को शुद्ध करके हृदय को स्वस्थ बनाए रखता है।

3. प्रोस्टेट के बढ़ने में – उम्र बढ़ने के साथ ही, पुरुषों में प्रोस्टेट का बढ़ना, बहुत सी समस्याओं का कारण बनता है। लहसुन प्रोस्टेट की समस्या को भी दूर करता है।

4. कैंसर से बचाव – एक स्टडी में पाया गया है कि लहसुन में कैंसर रोधी गुण पाए जाते हैं। सुबह लहसुन की दो कलियां खाने से, कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। इसमें पाए जाने वाले तत्व, कैंसर सेल्स को निष्क्रिय कर देते हैं।

5. प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने में – लहसुन में मौजूद पोषक तत्व खनिज पदार्थ व सक्रिय घटक आपके प्रतिरक्षा प्रणाली में सकारात्मक प्रभाव डालते हैं जिसके कारण आपके शरीर को बहुत सी बीमारियों से लड़ने में क्षमता प्राप्त होती है। क्योंकि इसमें पाए जाने वाले तत्व, आपके इम्यून सिस्टम को बढ़ा देते हैं।

6. सर्दी जुकाम में फायदेमंद – लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट की उच्च मात्रा होती है। जो हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ा देती है। विशेष रूप से सर्दियों में, इसका प्रयोग करने से सर्दी जुखाम जैसी बीमारियों को दूर रखा जा सकता है।

7. स्पर्म काउंट बढ़ाने में – अगर आपका स्पर्म काउंट नहीं बढ़ रहा है। अगर स्पर्म की क्वालिटी खराब है। इसके लिए आपको प्रतिदिन दो कली लहसुन की प्रयोग करनी चाहिए। इससे आपके स्पर्म काउंट व उसकी क्वालिटी दोनों में सुधार होगा।

8. तनाव से छुटकारा – लहसुन का सेवन आपके मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में सहायक होता है। इसका नियमित सेवन करने से तनाव, चिंता, थकान व अनिद्रा जैसी समस्याओं को ठीक किया जा सकता है।

9. एनीमिया में फायदेमंद – लहसुन शरीर में रक्त की कमी को दूर करता है। यूं तो लहसुन में अधिक मात्रा में आयरन नहीं होता है। लेकिन लहसुन में डाईसल्फाइड होता है जो शरीर के आयरन के अवशोषण में सहायक होता है।

Disclaimer

     लेख में सुझाए गए tips और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले, किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। myhealthguru इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Leave a Comment

Translate »