गर्म पानी पीने के फायदे | गर्म पानी में दालचीनी पीने के फायदे (सही तरीका )

गर्म पानी पीने के फायदे – गर्म पानी में दालचीनी पीने के फायदे, थायराइड में पीना चाहिए या नहीं, नींबू डालकर पीने के फायदे, बवासीर में पीने के फायदे, डायबिटीज में पीने के फायदे, बासी मुंह पानी पीने के फायदे, खाली पेट पीने के फायदे, पीने का सही तरीका।

जो व्यक्ति अपने सेहत के लिए समय नहीं निकलता। उसे बीमारियों के लिए समय निकालना पड़ता है। मतलब साफ है कि समय तो निकालना ही पड़ेगा। चाहे आज अपनी सेहत के लिए निकाल लें या फिर कल बीमारियों के लिए निकलना होगा। कुछ लोगों को लगता है कि सेहत का ध्यान रखने के लिए, बहुत समय की जरूरत होती है। 

कुछ ऐसी चीजें भी हैं। जिन्हें अगर हम अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं। तो इसके लिए, आपको अलग से समय नहीं निकालना पड़ेगा। बल्कि इसके कारण आप बहुत ही स्वस्थ भी रह सकते हैं। अगर आप इन छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखें। तो आप जिंदगी भर स्वस्थ रह सकते हैं। उन्हीं में से एक ऐसी ही छोटी चीज है। जिसका इस्तेमाल आप रोजाना करते हैं।

यूँ कहा जाए कि इसके बगैर आप रह ही नहीं सकते। वह चीज पानी है। पानी एक ऐसी चीज है, जो किसी को भी सबसे ज्यादा स्वस्थ रख सकती है। आपने ये तो सुना ही होगा कि जल ही जीवन है। इसे यूं ही नहीं कहा गया है। हमारे जीवन में पानी का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। 

हमारे शरीर का 70% हिस्सा सिर्फ पानी से ही बना है। हमारे शरीर का कोई भी ऐसा हिस्सा नहीं है। कोई भी ऐसी कोशिका नहीं है। जिसे पानी की आवश्यकता न हो। इसीलिए पानी हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। लेकिन अब प्रश्न होता है कि हमें किस प्रकार का पानी पीना चाहिए। 

इस बात को लेकर बहुत सी भ्रांतियां हैं कि हमें गर्म पानी पीना चाहिए या ठंडा पीना चाहिए। कुछ लोग सर्दियों में तो गर्म पानी का सेवन करते हैं। लेकिन गर्मियों में आप निश्चित ही ठंडा पानी ही पियेंगे। लेकिन अगर गर्मियों में भी आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल करते हैं। तो इसके क्या फायदे हैं। 

हमारे शरीर पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है। हमें क्यों गर्म पानी पीना चाहिए। इसके बारे में विस्तार से, वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर  जानेंगे। क्या आप जानना चाहेंगे : गिलोय के औषधि गुण, फायदे व नुकसानकैसे करें इसका उपयोग, सम्पूर्ण जानकारी।

गर्म पानी पीने के फायदे

पानी पीने का सही तरीका 

अगर हम गर्म पानी पीते हैं। तो इसका हमारे शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है। हमें पानी कब, कैसे और कितना पीना चाहिए। इससे पहले यह जानना जरूरी है कि पानी की हमारे शरीर में क्या उपयोगिता है। यह तो आप सब जानते हैं कि हमारे शरीर का 70% हिस्सा पानी से बना है। इस 70% हिस्से में, हमारे दिमाग को 75% पानी की जरूरत होती है। 

हमारे फेफड़ों को ₹90% पानी की जरूरत होती है। हमारे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने वाले रक्त में 85% पानी पाया जाता है। वही हमारी त्वचा को 80% पानी की जरूरत होती है। ताकि वह चमकती दमकती रहे। इसके अतिरिक्त शरीर के लगभग सभी अंगों को पानी की आवश्यकता होती है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हमारे शरीर में पानी का कितना प्रभाव पड़ता है।

ठंडा व गर्म पानी पीने में क्या फर्क है। इसे समझते हैं। हमारे शरीर का तापमान 37℃  होता है। जबकि गर्मियों में बाहर का तापमान 40℃ से 45℃ तो वही जाड़ो में 10℃ के नीचे चला जाता है। लेकिन हमारे शरीर का तापमान तब भी 37℃ ही रहता है। हमारा शरीर बाहर के बदलाव होने के बावजूद, अपने शरीर का तापमान बनाए रखता है।

जब हम अपने शरीर के तापमान से कम या ज्यादा तापमान का पानी पीते हैं। तो इसे  शरीर को बॉडी टेंपरेचर पर लाने में अधिक एनर्जी की आवश्यकता होती है। इसके बाद ही पानी का डाइजेशन संभव हो पाता है। यानी कि जब हम अपने बॉडी टेंपरेचर के आसपास का पानी पीते हैं। तो उसे डाइजेस्ट होने में बिल्कुल समय नहीं लगता। क्या आप जानना चाहेंगे : आंखों की रोशनी कैसे बढ़ाएंआँखों से सम्बंधित सभी विकार की सम्पूर्ण जानकारी।

गर्म पानी कब पीना चाहिए  

सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से चमत्कार होता है। सुबह-सुबह अगर आप 1 से 3 गिलास तक गुनगुना पानी पीते हैं। तो आपके अंदर चुस्ती और फुर्ती बनी रहेगी। आपके शरीर में blood circulation भी अच्छी तरीके से होगा। यह पानी सुबह आपको सिप करके पीना चाहिए। इससे आपका सलाइवा भी पानी के साथ, ज्यादा से ज्यादा पेट तक पहुंचता है। जो आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।

हमें कितना पानी पीना चाहिए। यह हमारे शरीर पर निर्भर करता है। हर व्यक्ति में पानी की जरूरत अलग-अलग होती है। ऐसी महिलाये जिन्होंने अभी-अभी बच्चे को जन्म दिया है। उन्हें 3 लीटर से ज्यादा पानी पीना चाहिए। ऐसे पुरुष, जिसकी उम्र 19 साल से ऊपर है। उन्हें भी तीन लीटर से ज्यादा पानी पीना चाहिए।

जो महिलाएं गर्भवती होती है। उन्हें सामान्य महिलाओं से अधिक पानी पीना चाहिए। क्योंकि बच्चे को भी पानी की जरूरत होती है। उन्हें 2.5 से ज्यादा पानी पीना चाहिए।  सामान्य महिला, जिसकी उम्र 19 साल से ऊपर है। उन्हें 2.2 लीटर पानी पीना चाहिए। इससे कम उम्र की महिलाओं को 2 लीटर तक अवश्य पानी पीना चाहिए।

छोटे बच्चे जिनकी उम्र 9 से 13 साल के बीच है। उन्हें 1.8 लीटर पानी पीना चाहिए। स्पष्ट कहा जाए, तो अगर आपको स्वस्थ रहना है। तो दिन भर में काम से कम 3 लीटर पानी पीना ही चाहिए। आपको प्रत्येक भोजन के  ½ से 1 घटें बाद, कम से कम आधा गिलास गुनगुना पानी जरूर पीना चाहिए। क्या आप जानना चाहेंगे : सर्वाइकल का रामबाण उपचारइसके कारण, लक्षण व घरेलू उपचार के बारे में।

गर्म पानी पीने के फायदे 

सुबह उठकर सबसे पहली चीज, जो हमारे पेट में जाती है। इसमें अधिकतर लोगों का जवाब, चाय या काफी होगा। इसी के कारण हमारे अंदर गैस, एसिडिटी, अपच, कब्ज व सारा दिन थके-थके रहने जैसे लक्षण दिखाई पड़ते है। चाय या कॉफी हमारी सेहत के लिए, किसी भी प्रकार से अच्छी नहीं है।

इसकी जगह अगर आप सुबह खाली पेट गर्म पानी पीते हैं। तो यह आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। इससे आप पाचन संबंधी बीमारियों से तो बचेंगे ही, साथ ही बहुत सारी ऐसी समस्याएं भी हैं। जिससे आप बचे रह सकते हैं।

1. पाचन क्रिया बढ़ता है – अगर हम गर्म पानी पीते हैं। तो हमारे शरीर को अलग से ऊर्जा की आवश्यकता नहीं होती है। हमारे पाचन तंत्र के अंदर, जितने भी  विषाक्त पदार्थ होते हैं। वह सब के सब बाहर निकल जाते हैं। यानि हमारे पाचन तंत्र का डिटॉक्सिफिकेशन हो जाता है। इसके अलावा रात में खाए हुए भोजन के कुछ  पार्टिकल्स होते हैं। जो सही से पच नहीं पाते हैं।

यह पार्टिकल्स हमारे पाचन तंत्र के अंदर पड़े रह जाते हैं। जो बहुत सारी समस्या उत्पन्न कर सकते हैं। जैसे गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या भी इसी के कारण होती है। कई बार संक्रमण भी पैदा कर सकते हैं। यह सारे पार्टिकल्स सुबह-सुबह पानी पीने से बाहर हो जाते हैं। इसके साथ ही हमारा पाचन तंत्र भी सक्रिय हो जाता है।

जब हम सुबह-सुबह गर्म पानी पीते हैं। तो हमारे दिमाग के पास संकेत जाता है। दिमाग हमारे पाचन को सक्रिय कर देता है। जिसकी वजह से सारा दिन, हमारा पाचन तंत्र अच्छे से काम करता है। हमें भूख भी अच्छी लगती है। हमारे आँतो की क्रिया भी बढ़ जाती है। जिसकी वजह से सुबह-सुबह हमारा पेट खाली हो जाता है। फिर हम दिन भर तरोताजा महसूस करते हैं। क्या आप जानना चाहेंगे : हल्दी के फायदे। हल्दी दूध के फायदेदूध में हल्दी के नुकसान।

2. मोटापा कम करता है – आज हर व्यक्ति अपने वजन को कम करना चाहता है। अगर आपके पास समय नहीं है। आप नियमित exercise नहीं कर सकते हैं। आप डाइट प्लान नहीं करना चाहते है। तो इसके लिए सबसे पहले सुबह उठकर, एक गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से आपका वजन तेजी से कम होगा।

इससे आप 1 महीने के अंदर 5 से 10 किलो तक वजन कम कर सकते हैं। गुनगुने पानी का नियमित इस्तेमाल करने से, आपका वजन नियंत्रित हो जाएगा। जब हम गुनगुने पानी का सेवन करते हैं। तो हमारा पाचन तंत्र अच्छा हो जाता है। हमारी आँतें मजबूत होने लगती है।

इससे हमारा मेटाबॉलिक रेट बढ़ जाता है। यह मेटाबॉलिक रेट ही निर्धारित करता है कि हमारे आँतों में पड़ा भोजन, कितनी तेजी से पचकर एनर्जी में बदलता है। गुनगुने पानी के कारण, हमारा मेटाबॉलिक रेट बढ़ जाता है। इससे हमारे पेट की सारी चर्बी एनर्जी में बदलना शुरू हो जाती है। वजन कम करने के लिए, बासी मुंह गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए।

3. नासाछिद्र की समस्याओं को दूर करता है – अगर आप गुनगुने पानी का प्रयोग करते हैं। तो नासाछिद्र में होने वाली रुकावट व ऊपरी श्वसन तंत्र की समस्याओं में मदद मिलती है। आपका नासाछिद्र क्षेत्र व साइनस के अवरोध को खोलने में मदद करता है। जब आप गुनगुना पानी पीते है। तो नाक व गले के अंदर, जो मेंब्रेन में चिपका हुआ इन्फेक्शन या बलगम होता है। वह धीरे-धीरे कम हो जाता है। 

इसके कारण आपको सरदर्द भी आराम मिलता है। इससे आपको जुखाम, नाक बहने, कफ व गले से संबंधित रुकावट व सूखेपन और थकान जैसी समस्याओं में भी फायदा मिलता है। अगर आपको साइनस की समस्या है तो आपको थोड़ा तेज गर्म पानी पीना चाहिए। इसे घुट-घुट करके पीना चाहिए। क्या आप जानना चाहेंगे : 2 मिनट में कमर दर्द से आराममहिलाओं के कमर दर्द के कारण, घरेलू उपचार, एक्सरसाइज व एक्यूप्रेशर पॉइंट।

4. कब्ज को ठीक करता है – अधिकतर लोग गर्म पानी का इस्तेमाल, कब्ज की समस्या को दूर करने में करते है। जो बिल्कुल सही है। शरीर मे डिहाइड्रेशन यानि पानी की कमी के कारण ही कब्ज की समस्या होती है। इसके कारण आपका स्टूल सूखा व कठोर हो जाता है। जिसके कारण इसको eliminate होने में दिक्कत आती है। जब आप गर्म पानी के इस्तेमाल करते है। तो आपका स्टूल सॉफ्ट होगा। यह आपके इंटेस्टाइन की गति को बढ़ा देता है। आपका शरीर भी हाइड्रेटेड रहेगा।  इसलिए उचित मात्रा में गर्म पानी का सेवन करने से, आपको कब्ज़ जैसी समस्याओं में अत्यधिक लाभ मिलेगा।

5. पित्त को नियंत्रित करता है – गुनगुने पानी के नियमित सेवन से, एसिडिटी की समस्या दूर होती है। एसिडिटी की समस्या होने पर, हमारे शरीर में पित्त की मात्रा बढ़ जाती है। क्योंकि शरीर में पित्त बढ़ने के कारण ही, हमारे खून में एसिडिटी बढ़ जाती है। यह एसिडिटी हमारे हारमोंस को असंतुलित कर देती है। क्या आप जानना चाहेंगे : हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कैसे करे हाई ब्लड प्रेशर में क्या नही खाना चाहिए और क्या नही।

6. डायबिटीज में थायराइड को ठीक करता है – जिन लोगों को डायबिटीज होती है। तब उनके शरीर में एसिड ज्यादा बनता है। डायबिटीज होने का बड़ा कारण है, शरीर में हारमोंस का असंतुलित होना। ऐसे ही थायराइड की बीमारी का भी यही कारण होता है। यह सारी बीमारियां हमारे पित्त के बढ़ने के कारण होती है। जब हम बासी मुंह गुनगुना पानी पीते हैं, तो इससे हमारे शरीर में एसिड की मात्रा कम होती है। हमारे हारमोंस का उत्सर्जन संतुलित रहता है। 

इसके साथ ही गुनगुना पानी इन्फ्लेमेशन को भी खत्म करने में मदद करता है। शरीर के किसी भी अंग में, होने वाली सूजन भी कम हो जाती है। इस सब कारणों के दूर होते ही डायबिटीज व थायराइड की समस्या भी जड़ से खत्म हो सकती है।

7. केंद्रीय तंत्रिका तंत्र (CNS) को सुचारू करता है – गर्म पानी पीने से हमारे केंद्रीय तंत्रिका तंत्र की गतिविधि बढ़ती है। यानी हमारा दिमाग अच्छे तरीके से कम कर पता है। एक स्टडी में पाया गया कि गर्म पानी पीने वाले लोगों की, ब्रेन एक्टिविटी बढ़ जाती है। ऐसे लोगों में एंजायटी का लेवल भी कम होता है। इसी कारण जो लोग सुबह नियमित गर्म पानी पीते हैं। उन्हें अंदर सारा दिन अच्छा महसूस होता है। उनके दिमाग के कार्य करने की छमता बढ़ जाती है। वह ज्यादा अलर्ट व चुस्त-दुरुस्त रहते हैं। ब्रेन से उत्सर्जित होने वाले हारमोंस में भी बढ़ोतरी होती है। क्या आप जानना चाहेंगे : हार्ट अटैक आने से 1 महीने पहले ही शरीर देने लगता हैं ये संकेतहार्ट अटैक क्यों आता हैं। इसकी विस्तृत जानकारी।

8. हृदय व रक्त परिसंचरण को ठीक रखता है – जिन लोगों को हृदय संबंधी समस्याएं या कोलेस्ट्रॉल बढ़े होने की समस्या है। उन्हें सुबह-सुबह गर्म पानी जरूर पीना चाहिए। इससे आपकी नसें फैल जाती हैं। जिसके कारण रक्त परिसंचरण में, काफी मदद मिलती है। जिसके कारण आपका हृदय अच्छी तरीके से कम कर पाता है। इससे हृदय की मांसपेशियां अत्यधिक उत्तेजित होती हैं।

इसके अलावा नसों में मौजूद ट्राई ग्लिसराइड व कोलेस्ट्रॉल आदि जम जाते हैं। उसको भी यह गर्म पानी हटाने में मदद करता है। इसलिए उन सभी लोगों के लिए गर्म पानी पीना फायदेमंद होता है। जिन्हें हृदय संबंधी दिक्कतें हैं। जिनके अंदर कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ी हुई है।

9. किडनी को ठीक रखता है – गुनगुना पानी पीना, हमारे किडनी के लिए भी बहुत अच्छा होता है। इससे हमारी किडनी सक्रिय होती है। हमारी किडनी हमारे शरीर से अवशिष्ट पदार्थों व विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का कार्य करती है। इसलिए जब हम गुनगुना पानी पीते है। तो हमारी किडनी उचित रूप से कार्य करती है। किडनी के कार्य करने की गति अच्छी हो जाती है। हमारी किडनी स्वस्थ रहती है।

गर्म पानी में दालचीनी पीने के फायदे 

सुबह बासी मुंह गर्म पानी पीने के तो फायदे अब तक, आपको समझ में आ गए होंगे।  लेकिन अगर इसमें सीमित मात्रा में दालचीनी को मिलाकर पिया जाए, तो इसके फायदे और भी कई गुना बढ़ जाते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि दालचीनी को सीमित मात्रा में ही प्रयोग किया जाना चाहिए। क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। इसके फायदे इस प्रकार हैं –

1. गर्म पानी में दालचीनी का सेवन करने से शरीर में इंसुलिन का स्तर कम रहता है।

2. गर्म पानी में दालचीनी का सेवन, आपको सर्दी-जुकाम और कई वायरल बीमारियों से भी बचा सकता है।

3. रोजाना सीमित मात्रा में दालचीनी का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। साथ ही हृदय संबंधी बीमारियों में काफी हद तक फायदा होता है।

4. महिलाओं में पीसीओएस की समस्या में, यह पानी पीना फायदेमंद होता है।

5. पीरियड्स के दौरान होने वाले पेट में दर्द के लिए भी, यह फायदेमंद हो सकता है।

6. दालचीनी का पानी पीने से ब्लोटिंग व गैस की दिक्कतों को दूर किया जा सकता है।

7. दालचीनी में मौजूद विटामिन और खनिज लवण, इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।

थायराइड में गर्म पानी पीना चाहिए या नहीं 

थायराइड की समस्या से ग्रसित लोगों को बहुत सी परेशानियां होती हैं। इसमें वजन का बढ़ना, त्वचा में रूखापन होना, बालों का झड़ना आदि शामिल है। इनसे बचने के लिए, एक्सपर्ट लाइफ स्टाइल में बदलाव की सलाह देते हैं। जिससे शरीर की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। इसी क्रम में, आप गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्या आप जानना चाहेंगे :  थायराइड का रामबाण इलाज। थायराइड के लक्षण – महिलाओं में थायराइड के लक्षण व कारण।

एक्सपर्ट्स व डॉक्टर की सलाह मानी जाए, तो थायराइड में गर्म पानी पिया जा सकता है। यह मरीजों में वजन बढ़ाने की परेशानी को नियंत्रित करने में सहायक सिद्ध होता है। गर्म पानी कई समस्याओं को ठीक करने में भी सहायक होता है। अगर गर्म पानी के साथ नींबू व शहद को मिलाकर पिया जाए। तो यह और भी अधिक लाभकारी होता है।

थायराइड के मरीज अगर गर्म पानी का सेवन करते हैं। तो यह उनके पाचन को दुरुस्त रखता है। ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में भी मदद करता है। इसके साथ ही आपकी इम्यूनिटी को भी बढ़ाने में सहायक होता है। थायराइड में गर्म पानी आपके लिए सहायक सिद्ध हो सकता है। लेकिन इस बारे में, एक बार अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

बवासीर में गर्म पानी पीने के फायदे  

बवासीर के मरीज अगर नियमित रूप से  गुनगुने पानी का प्रयोग करते हैं। तो उन्हें लाभ मिलता है। इसके साथ ही अगर गर्म पानी से सिकाई भी की जाए। तो बवासीर में मिलने वाला लाभ कई गुना बढ़ जाता है। अतः बवासीर के मरीजों को नियमित रूप से गुनगुना पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे शरीर का पाचन तंत्र ठीक रहता है।

मेटाबॉलिज्म में वृद्धि होती है अर्थात खाना जल्दी पचने में सहायक होता है। पेट से जुड़ी हर प्रकार की समस्याओं में फायदा मिलता है। आपका मल भी सख्त नहीं होता है। बवासीर के मरीजों को मल त्याग करने में समस्या होती है। गुनगुने पानी के सेवन से मल त्याग आसानी से होता है। बवासीर के मरीज को होने वाले दर्द में भी राहत मिलती है।

गुनगुना पानी के सेवन से रक्त वाहिकाएं भी फैल जाती हैं। जिससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से होता है। इसके कारण पाचन तंत्र भी ठीक प्रकार से काम करता है। मांसपेशियों को रिलेक्स करता है। इसके कारण चिड़चिड़ापन भी कम होता है। यह बवासीर में होने वाली सूजन और दर्द को भी कम करता है। इसके साथ ही गुदा में होने वाले संक्रमण से भी बचाता है। क्या आप जानना चाहेंगे : किडनी की बीमारी के 10 संकेतक्या किडनी ठीक हो सकती है। किडनी का रामबाण इलाज।

पथरी में गर्म पानी पीने के फायदे

किडनी स्टोन की परेशानी को कम करने में गर्म पानी मदद कर सकता है। वैसे भी गर्म पानी आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। किडनी के मरीजों को वैसे भी तीन से चार लीटर पानी का सेवन करना चाहिए। वही जब आप गर्म पानी का सेवन करते हैं। तो यह आपकी पथरी को काफी हद तक कमजोर कर सकता है।

इसके साथ ही शरीर में पानी का फ्लो अच्छा रहता है। इसके कारण आपकी पथरी कमजोर होकर, यूरिन के द्वारा बाहर निकल सकती है। गुनगुने पानी के सेवन करने से पथरी धीरे-धीरे कमजोर होकर खत्म भी हो सकती है। पथरी की समस्या होने पर शरीर में काफी थकान का अनुभव होता है। ऐसे में गुनगुना पानी आपकी कोशिकाओं में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स सक्रिय हो जाते हैं।

जो आपके शरीर को चुस्त-दुरुस्त बनाये रख सकते हैं। पथरी की शिकायत में अक्सर लोगों के पेट में दर्द व कब्ज की समस्या होती है। इसमें भी गर्म पानी लाभकारी सिद्ध होता है।

Disclaimer      
लेख में सुझाए गए tips और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले, किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। myhealthguru इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Leave a Comment

Translate »