Eyesight | How to Improve Eyesight | आँखों की रोशनी कैसे बढ़ाएं

How to Improve Eyesight | How to Improve Eyesight Naturally at Home | How to Increase Eyesight | Eyesight | Eye Defects | How to Get Rid of Spectacles Naturally | आंखों की रोशनी कैसे बढ़ाएं | आंखों की रोशनी बढ़ाने के घरेलू उपाय | आंखों की रोशनी कम होने के कारण | चश्मा कैसे हटाए | चश्मा हटाने के योग | चश्मा हटाने के उपाय | Hypermetropia | Myopia and Hypermetropia | Eye Exercises to Improve Eyesight | Eyesight Meaning in Hindi  |

How to Improve Eyesight Naturally at Home
आंखों की रोशनी बढ़ाने के घरेलू उपाय

  हमारी आंखें ईश्वर की ऐसी अनमोल देन है। जिसके कारण हम इस सृष्टि को देख पाते हैं। अगर इन आंखों की रोशनी कम होने लगे। या फिर अन्य रोग जन्म ले लें। तो बहुत परेशानी होती है। आजकल छोटे-छोटे बच्चों की आंखों की रोशनी कम होना।

         आंखों में इंफेक्शन आंखों का लाल होना आंखों से infection होना। आँखों से पानी आना। आंखों में जलन होना। कम उम्र में चश्मा लगना। बहुत ही आम बात हो गई है। उम्र के साथ, आंखों की रोशनी कम होना। एक सामान्य बात है। यह प्राकृतिक चक्र है। 

         लेकिन उम्र से पहले आंखों की रोशनी कम होना। एक समस्या भी है। आजकल आंखों की विभिन्न प्रकार की समस्याएं सामने आने लगी हैं। ऐसे में अपनी आंखों को कैसे स्वस्थ रखें। आंखों के रोगों का विषय, बहुत बड़ा और जटिल है।

आंखों की रोशनी कैसे बढ़ाएं

Eye Defects
Diseases and Reason

हम सभी को आंखों से संबंधित बीमारियों के बारे में जानना आवश्यक है। ताकि हम उनके प्रति aware रहे। समय रहते, हम उसका निदान व उपचार कर सकें। चलिए जानते हैं हमारी आंखों में कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं।

Eye Defects
Hypermetropia

   इस दृष्टि दोष में व्यक्ति को दूर की वस्तुएं साफ दिखाई देती है। लेकिन पास की वस्तु धुंधली दिखाई देती है। इसका कारण यह है कि वस्तु से आने वाला प्रकाश, जब हमारे आंखों के लेंस पर गिरता है। तो यह उसे फोकस करके रेटिना पर, उस वस्तु की इमेज को दिखाता है।

कारण – तभी हमें वस्तु साफ और स्पष्ट दिखाई देती है। दूर दृष्टि दोष में, हमारे नेत्र गोलक या लेंस चपटे हो जाते हैं। जिसके कारण इमेज रेटिना पर न बनकर, रेटिना के पीछे बनती है।

निवारण – इसके लिए हमें उत्तल लेंस (Convex lens) का चश्मा लगाना होता है। जिसके कारण इमेज रेटिना पर ही बनने लगती है। तब हमें वस्तु दिखाई देती है।

Eye Defects
Myopia

  इस दूर दृष्टि दोष में व्यक्ति को पास की वस्तुएं साफ दिखाई देती है। लेकिन दूर की वस्तु धुंधली दिखाई देती है। इसका कारण यह है कि वस्तु से आने वाला प्रकाश, जब हमारे आंखों के लेंस पर गिरता है। तो यह उसे फोकस करके रेटिना पर, उस वस्तु की इमेज को दिखाता है।

कारण – तभी हमें वस्तु साफ और स्पष्ट दिखाई देती है। निकट दृष्टि दोष में, हमारे नेत्र गोलक या लेंस फैल जाते या बड़े हो जाते हैं। जिसके कारण इमेज रेटिना पर न बनकर, रेटिना से पहले ही इमेज बनती है।

निवारण – इसके लिए हमें अवतल लेंस (concave lens) का चश्मा लगाना होता है। जिसके कारण इमेज रेटिना पर ही बनने लगती है। तब हमें वस्तु दिखाई देती है।

Eye Defects
Night Blindness

इसे हम सभी रतौंधी के नाम से भी जानते हैं। यह रोग विटामिन ए की कमी से होता है। इस रोग में हमें कम प्रकाश में दिखाई नहीं देता है। वहीं कुछ लोगों को शाम होते ही दिखाई पड़ना कम हो जाता है। इसे ही रतौंधी कहा जाता है।

कारण – इस दोष में हमारी रेटिना पर, जहां इमेज का formation होता है। वहां पर Rod Cells पाए जाते हैं। यह rod cells, हमें कम प्रकाश में भी देखने में मदद करते हैं। इस अवस्था में, इन rod cells में दोष या कमजोर हो जाते हैं। तब हमें रतौंधी हो सकती है।

निवारण – यह रोग विटामिन ए की कमी से होता है। इसलिए हमें विटामिन ए से भरपूर खाद्य पदार्थों का प्रयोग किया जाना चाहिए।

Eye Defects
Trachoma

ट्राकोमा में हमारी आंखों से अधिक मात्रा में जलीय द्रव्य या liquid (mucus and pus) निकलता है। इसके साथ ही आंखें लाल दिखाई पड़ती हैं। आपकी आंखों में खुजली और जलन भी हो सकती है।

कारण – यह रोग Chlamydia Trachomatis bacteria के कारण होता है। यह बैक्टीरिया हमारी आंखों को संक्रमित कर देता है।

निवारण – इसके लिए आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए। वह इससे संबंधित मेडिसिन आपको देंगे। इसमें शुरुआती अवस्था में एंटीबायोटिक्स का प्रयोग किया जाता है। जबकि गंभीर अवस्था में सर्जरी होती है।

Eye Defects
Cataract

 मोतियाबिंद में हमारी आंखों की लेंस घनी हो जाती है। यह रोग अधिकतर बुढ़ापे के समय होता है। जिसमें हमारा लेंस अपारदर्शी हो जाता है। जिसके कारण यह किसी वस्तु से आने वाले प्रकाश को, अच्छे से रेटीना तक जाने नहीं देता। या उसे फोकस नहीं कर पाता। जिसके कारण धुंधला दिखाई देता है। कभी-कभार दिखाई देना ही बंद हो जाता है। 

निवारण – इसके लिए ऑपरेशन किया जाता है। जिसके बाद यह ठीक हो जाता है।

Eye Defects
Glaucoma

आंखों के इस दोष को, संबलबाई भी कहा जाता है। इसमें हमारी आंखों के लेंस और रेटिना के बीच, एक तरल पदार्थ भरा होता है। जो कभी-कभी हमारी आंखों पर दबाव डालता हैं। जिसके कारण हमारी आईबॉल पर दवाब पड़ता है। इसके कारण हमारी रेटीना व इससे जुड़ी nerve पर भी pressure पड़ता है। जिसके कारण यह nerve, damage हो जाती है। जिसके कारण दिखाई देना बंद हो जाता है।

निवारण – इसके लिए भी आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।  जो यथास्थिति को देखते हुए, ऑपरेशन करके इसे ठीक कर देते हैं। 

Computer Vision Syndrome

आजकल हर उम्र के लोग टीवी पर, मोबाइल पर व कंप्यूटर पर अधिक समय  बिताते हैं। जिसके कारण हमारी आंखों में जो एक तरल पदार्थ बनता है। जिसे आम भाषा में आंसू कहा जाता है। जिसका काम हमारी आंखों को नम या गीला रखना होता है। यह हमारी आंखों को dry होने से बचाता है।

      जो आंसू हमारी आंखों में बनता है। उसका हमारी आंखों की सतह पर, spread होना जरूरी होता है। यह तब होता है। जब हम अपनी पलकों को झपकाते हैं। अमूमन हम 1 मिनट में, 15 से 20 बार अपनी पलकों को झपकाते हैं। जिसके कारण आंखों का आंसू, पूरी सतह पर फैलता रहता है। आंखों को ड्राई होने से बचाता है।

       वही जब हम लगातार कंप्यूटर या मोबाइल पर समय बिताते हैं। तो आंसू के फैलने की दर घट जाती है। क्योंकि उस समय, हम आंखों की पलकों को कम झुकाते हैं। जिसमें हमारी आंखों में आंसू बनता तो है। लेकिन वह हमारी आंखों पर फैल नहीं पाता। जिसके कारण हमारी आंखों में dryness हो जाती है। आंखों में जलन होने लगती है। इसे ही Computer Vision Syndrome कहते हैं। 

Eyesight
Top Superfoods for Improving

आपको अपनी आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए, खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। खाने पीने से जुड़ी ऐसी बहुत सी चीजें हैं। जिन्हें अगर आप अपनी डाइट में शामिल करते हैं। तो आपको अपनी आंखों की रोशनी में, काफी फर्क देखने को मिलेगा। यह चीजें आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाने में बहुत मदद करती है।

1. मछली – आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए Omega-3 Fatty Acid बहुत अहम भूमिका निभाता है। यह Omega-3 Fatty Acid मछलियों में भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

      एक रिसर्च के मुताबिक, अगर मछलियों का लगातार सेवन किया जाए। तो कंप्यूटर व स्मार्टफोन का ज्यादा इस्तेमाल करने से, जो आंखों की रोशनी में कमी आई है। वह बहुत जल्द दूर हो जाती है। इसलिए कम से कम हफ्ते में दो बार मछली जरूर खाएं।

2. सूखे मेवे – जो लोग vegetarian है। वह मछली की जगह, काजू और अखरोट का सेवन कर सकते हैं। इन दोनों चीजों में भी Omega-3 Fatty Acid प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। 

     इसके अलावा इसमें विटामिन ई मौजूद होता है। जो नजर को तेज करने का काम करता है। इसके साथ ही बढ़ती उम्र से जुड़ी, आंखों की हर समस्या को भी दूर करता है। इसलिए रोजाना सुबह तीन से चार काजू और अखरोट जरूर खाएं।

3. बीज – ड्राई फ्रूट्स के अलावा भी, ऐसे बहुत से nuts हैं। जिनमें Omega-3 Fatty Acid और Vitamin E पाया जाता है। जैसे कि चिया सीड्स, फ्लैक्स सीड और कद्दू के बीज।

       अगर आप रोजाना इन चीजों को अपने खाने में इस्तेमाल करने लगे। तो इससे भी आपको काफी मात्रा में Omega-3 Fatty Acid और विटामिन ई मिलने लग जाएगा। जिससे आपकी नजर में तेजी आना शुरू हो जाएगी।

4. खट्टे फल – आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए, जिस तरह Omega-3 Fatty Acid और Vitamin E मदद करता है। उसी तरह Vitamin C भी आंखों के लिए, बहुत जरूरी होता है।

      यह विटामिन अक्सर खट्टे फलों जैसे आंवला, नींबू, संतरा आदि में ज्यादा होता है। इसके अलावा अमरुद में भी, यह विटामिन सी बहुत ज्यादा पाया जाता है। इसलिए जितना हो सके। विटामिन सी को भी अपनी डाइट में शामिल करें।

5. गाजर और पालक – आंखों के लिए, Beta-Carotene बहुत फायदेमंद होता है। हरी सब्जियों और गाजर में, यह तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह आंखों की पुतली पर positive असर डालता है।

      अगर आप लगातार, कंप्यूटर पर काम करते हैं। आपकी नजर कमजोर और धुंधली हो गई है। तो लगातार 6 महीने गाजर और पालक के पत्तों के जूस का सेवन करें। इससे आपकी आंखों की रोशनी दोबारा पूरी तरीके से लौट आएगी।

Eyesight
Clear and Brighten Eyes

हमें अपनी आंखों को हमेशा healthy रखना चाहिए। हम सभी pollution और dust भरे वातावरण में रह रहे हैं। यह dust हमारी आंखों के आसपास जमा हो जाती है। जिसके कारण आंखों की समस्याएं पैदा होने लगती है। हमारी आंखों का रंग भी  बदलने लगता है।

      इसके अलावा रात को बहुत देर जागने। नींद की कमी की वजह से भी, आंखों में लालिमा आने लगती है। अधिक टीवी, मोबाइल व कंप्यूटर की वजह से भी आंखों की समस्या होने लगती है। इन्हीं सब कारणों की वजह से, हमें अपनी आंखों को साफ करना आवश्यक हो जाता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाने के घरेलू उपाय

1) Rose Water – गुलाब जल आपकी आंखों को सेहतमंद रखने के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके अंदर naturally रूप से आंखों को साफ करने की properties पाई जाती है। गुलाब जल की 2 से 3 बूंदे, रात को सोते समय आंखों में डाली जाए। तो आप अपनी आंखों को healthy बनाए रख सकते हैं।

       इससे आपकी आंखों में होने वाली कमजोरी के साथ साथ, आंखों में होने वाली गंदगी और लालिमा को भी दूर कर सकते हैं। इसे आंखों में डालने के अलावा, आंखों के ऊपर spray भी कर सकते हैं। अगर आप गुलाब जल को आंखों पर spray करते हैं। तो आपकी आंखों में ठंडक बनी रहती है।

2) खीरे का उपयोग – खीरे के अंदर कुछ ऐसी प्रॉपर्टीज पाई जाती है। इसके अंदर पाए जाने वाला water content आपकी आंखों healthy रखता है। यह आंखों में ठंडक बनाए रखता हैं। इसके लिए आप खीरे के स्लाइस को काटकर, अपनी आंखों  पर करीब 10 से 15 मिनट तक रखें।

       ऐसा करने से आपके आंखों की गर्मी ही दूर नही होती है। बल्कि आपके आंखों  की लालिमा भी दूर हो जाती है। यह आपकी आंखों के अंदर के रंग को सफेद करने में भी मदद करता है। इससे न सिर्फ आपके आंखों की सफाई होती है। बल्कि आंखों के आसपास का डार्क सर्कल भी दूर होते हैं। इसके अलावा आप इसके रस का भी उपयोग कर सकते हैं।

3) दूध का उपयोग – दूध हमारे आंखों को साफ करने के लिए, सबसे फायदेमंद चीज है। इसमें आंखों के tissues को relax करने की क्षमता होती है। इसके लिए आप ठंडे दूध में कॉटन को भीगो लीजिए। इस कॉटन को आंखों पर, 15 से 20 मिनट के लिए लगाकर रखें।

         इसके बाद ठंडे पानी से, अपनी आंखों को साफ कर लीजिए। ऐसा करने से आंखों को साफ करने के साथ-साथ, इसकी अन्य समस्याएं भी दूर कर सकते है।

4) शहद का उपयोग – शुद्ध शहद आपकी आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह आपकी आंखों की सफाई करने के साथ-साथ, जो toxins और waste material होते हैं। उन्हें भी साफ कर देता है।

        इसलिए अगर आपको शुद्ध शहद की  दो से तीन ड्रॉप आंखों में डालकर, 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दे। ऐसा करने से आपकी आंखों के सभी toxins बाहर निकल जाते हैं। आपकी आंखें भी सफेद हो जाती है। ऐसा आपके लिए हफ्ते में 1 से 2 बार करना उपयोगी होगा।

Get Rid of Spectacles Naturally

क्या आप भी चश्मे व कांटेक्ट लेंस से छुटकारा पाना चाहते हैं। क्या आपकी भी दुनिया, चश्मे के बिना अधूरी है। इससे आप मात्र 21 दिनों में छुटकारा पा सकते हैं। इसे आप बिना पैसा खर्च किए, घर पर ही कर सकते हैं। इसके लिए, आपको कुछ नियमों का नियमित प्रयोग करना होगा। यह तरीके हर उम्र के व्यक्ति पर काम करते हैं।

1. आँखों मे सलाइवा का प्रयोग – अगर आप जल्द ही अपने चश्मे से छुटकारा पाना  चाहते हैं। तो सुबह सोकर उठने के बाद, बिना मुंह धोए। कुल्ला किए। अपने मुंह की लार को, आंखों में काजल की तरह लगाए। आयुर्वेद के अनुसार सुबह की लार का औषधि गुण बहुत पाए जाते हैं इसका प्रयोग बहुत सी जगह किया जा सकता है उनमें से एक आंख से संबंधित किसी भी प्रकार के समस्या के लिए मुंह की लार सुबह मुंह की लार बहुत फायदेमंद साबित होती है

2. सूर्य त्राटक (Sungazing)- सूर्य त्राटक करने के लिए, आपको अपना चश्मा उतारकर, सूर्य की तरफ 5 मिनट के लिए देखना है। इस दौरान अगर आप अपनी पलकें झपकते हैं। तो कोई बात नहीं।

      इसकी शुरुआत आप 1 मिनट से करें। फिर धीरे-धीरे इस समय को बढ़ाते जाएं। सूर्य त्राटक करने के लिए, आपको सूर्योदय के 1 घन्टे के अंदर व सूर्यास्त के 1 घंटे पहले करना है। इसे तेज धूप में कभी भी न करें। आखिर में अपने दोनों हाथों को रब कर, अपनी आंखों पर रखें।

3. आँखों का व्यायाम (Eye Exercises) – यह आप कहीं पर भी कर सकते हैं। बस इसे करने से पहले, आपको अपना चश्मा या कांटेक्ट लेंस को हटाना होगा। सबसे पहले आंखों को 10 बार, ऊपर व नीचे करें। जितना ऊपर आप ले जा सकते हैं। अपनी आँखों को उतना ऊपर और उतना ही नीचे ले जाएं।

        फिर 10 बार बांये और दांये तरफ लेकर जाएं। इसके बाद 10 बार आंखों को Diagonally right और left लेकर जाए। फिर यही चीज opposite direction में भी करें। इसके बाद आंखों को 10 बार clockwise घुमाए। इसी तरह 10 बार anticlockwise घुमाए।

4. Eye Push-Ups – इसके लिए अपने अंगूठे को अपनी नाक के पास, दोनों आंखों के बीच में रखे। फिर अपने नाखूनों के ऊपरी हिस्से पर फोकस करें। फिर धीरे-धीरे बिना फोकस को हटाए। हाथों को दूर ले जाए। इस दौरान अपना पूरा फोकस अंगूठे के टिप पर रखें।

       जैसे ही अंगूठा एकदम दूर चला जाए। तब सारा फोकस अंगूठे की पीछे वाली चीजों पर करें। पुनः वापस अंगूठे के टिप पर फोकस करें। इसे अपने नाक की ओर लाएं। इसी को eye push-up कहा जाता है। इसे भी आपको 10 बार करना है।

        इसके बाद अपने हाथों को 10 बार रब ने rub करें। अपनी दोनों हथेलियों को आंखों पर रखें। इस अवस्था में, आपको अपनी आंखों पर दबाव नहीं डालना है। बल्कि सिर्फ आंखों को ढकना है। ताकि आंखों को relax मिले।

5. त्राटक क्रिया करें- त्राटक क्रिया के द्वारा, आपकी आंखें व मन दोनों तेज होते हैं। इसको करने के लिए, कैंडल या तेल का दिया जलाएं। अब आप एक स्थान पर पीठ को सीधा करके बैठ जाएं। इस कैंडल को अपनी आंखों के ठीक सामने, समान ऊंचाई पर रखे हैं। 

     अब अपनी आंखों को इसकी लौ की tip पर फोकस करें। इस क्रिया में आप लौ पर उतनी देर तक फोकस करने की कोशिश करें। जब तक आपकी आंखों से पानी न आने लगे। यह आंखों से आने वाला पानी, आपकी आंखों की सफाई करने में मदद करेगा।

Disclaimer 

     लेख में सुझाए गए tips और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले, किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। myhealthguru इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Leave a Comment

Translate »