हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कैसे करे | High Bp Me Kya Khaye- भ्रांतियां

हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कैसे करे – क्या खाना चाहिए, क्या नहीं खाना चाहिए, चाय पीना चाहिए या नहीं, कौन सा फल खाना चाहिए। 

किसी भी बीमारी को हमें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्योंकि हमारी छोटी सी बीमारी भी, एक बड़ा रूप धारण कर सकती है। इसका पता हमें तब चलता है। जब हम उस बीमारी को नजरअंदाज कर देते हैं। हमें लगता है कि यह एक छोटी सी समस्या है। किसी भी मेडिसिन का इस्तेमाल करके, एकदम से ठीक हो जाएगी।

हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन की बीमारी, जैसे-जैसे तनाव बढ़ता जा रहा है। आगे निकलने की दौड़ में, व्यक्ति अधिक stress  लेने लगा है। इसके साथ ही खाने-पीने पर नियंत्रण नहीं रख पाता है। खराब व तनाव मुक्त जीवन-शैली, शारीरिक श्रम का अभाव, इन सब के कारण। आज हाइपरटेंशन की समस्या बहुत तेजी से बढ़ रही है।

वहीं हाइपरटेंशन का नाम सुनते ही, हम सभी के पसीने छूटने लगते हैं। क्योंकि हर किसी को डर होता है कि अगर उसका बीपी बढ़ गया। तो उन्हें पता है कि उनके heart पर pressure पड़ेगा। जो तमाम तरह की दिक्कतों और परेशानियों को जन्म देगा। हम लोगों को पहले से पता है कि अगर एक बार ब्लड प्रेशर की दवा शुरू हो गई। तो फिर हमें  इसे नियमित रूप से लेना होगा।

लेकिन बहुत सारे रिसर्च में पाया गया कि ब्लड प्रेशर एक curable बीमारी है। अगर हम अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव कर सकते हैं। तो हमें ब्लड प्रेशर की गोली की जरूरत नहीं पड़ेगी। तो ऐसे में कौन-कौन से, ऐसे खाद्य पदार्थ होते हैं। जिनका हाई ब्लड प्रेशर में सेवन करना चाहिए व किनका नहीं।

हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कैसे करे। अगर किसी को हाई ब्लड प्रेशर है। तो उसे सिर्फ खाने से ठीक नहीं किया जा सकता। बल्कि मेडिसिन के साथ-साथ, कुछ खाध्य पदार्थ और एक्सरसाइज मिलकर, आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं। क्या आप जानना चाहेंगे : हाई ब्लड प्रेशर कितना होता हैंइसके कारण, लक्षण व इससे होने वाले नुकसान की पूर्ण जानकारी।

हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कैसे करे

हाई ब्लड प्रेशर में क्या खाना चाहिए
High Bp Me Kya Khaye

अगर आपको ब्लड प्रेशर होने की संभावना है। या आपको ब्लड प्रेशर हो गया है।  इसको विदेशों में Dietary Approach in Hypertension कहा जाता है। जब भी हम डाइट के विषय में जानना चाहते हैं। तो हमें इन बिंदुओं को ध्यान में रखना चाहिए। सबसे पहले हमें अपने डाइट पैटर्न पर ध्यान देना चाहिए।

ऐसी बहुत सी छोटी-छोटी चीजें व आदतें होती है। जो हमारे वजन को, हमारी डायबिटीज को और हमारे ब्लड प्रेशर को प्रभावित करती है। हमारे नियमित खानपान का जो भी असर हमारे ऊपर पड़ता है। उसके अतिरिक्त एक बड़ी भूमिका होती है। कि हमने बीच में चॉकलेट खा ली। बिस्किट खा लिए। चाय पी ली।

ऐसे ही अनहेल्थी चीजों का बीच-बीच में सेवन कर लिया। ऐसी कुछ छोटी-छोटी चीजें हैं। जो हम जाने-अनजाने में, बीच-बीच में खाते रहते हैं। यह चीजें जुड़कर, हमारी डाइट को पूरी तरह से स्वस्थ व अस्वस्थ पैटर्न में बदल देती है। तो हमें इन चीजों पर ध्यान देना चाहिए।

हमें मीठे व नमकीन को replace करना चाहिए। मीठे को ताजे फलों व प्राकृतिक स्रोतों से करना चाहिए। इसके साथ ही धीरे-धीरे नमक की मात्रा को कम करना चाहिए। इन सभी बातें एक साथ लागू करने की कोशिश नही करनी चाहिए। इनको धीरे-धीरे आपने जीवन में शामिल करें।

भूखा रहना, किसी समस्या का समाधान नहीं है। जब भी हम कुछ अनहेल्दी चीजें छोड़ रहे हैं। तो उसे किसी दूसरी हेल्थी चीजों से replace करें। जानते हैं कि कौन-सी चीजें हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद होती हैं-

1. विभिन्न प्रकार के जूस हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद होते हैं। जैसे गाजर, चुकंदर, पालक, सफेद पेठा, प्याज का रस व नारियल के पानी को हाई ब्लड प्रेशर में लाभकारी माना गया माना जाता है।

2. लहसुन की 3-4 कलियां या तुलसी के 4-5 पत्तों का सेवन, प्रात:काल करना चाहिए। यह भी हाई ब्लड प्रेशर में लाभकारी होता है।

3. अंकुरित सलाद जिनमें मूंग, चना के अतिरिक्त गाजर, ककड़ी, टमाटर, पुदीना भी हो। इन चीजों से बना सलाद, हमें अपनी  प्रत्येक डाइट में शामिल करना चाहिए।

4. कुछ नट्स व बीजों को हाई ब्लड प्रेशर वालों को खाना चाहिए। इनमें पिस्ता, अखरोट व बादाम ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं। वहीं कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, अलसी के बीज भी ब्लड प्रेशर व हृदय संबंधी बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। अधिकतर बाजार में, यह salted मिलते हैं। इन्हें नहीं लेना चाहिए। आपके भोजन के अतिरिक्त, जब भी कुछ खाने का मन करें। तो इनका सेवन करना चाहिए।

5. सामान्यतया हमारे खाने में, unsaturated oil का ही प्रयोग करना चाहिए। इसमें मूंगफली का तेल, सरसों का तेल, सूरजमुखी का तेल, राइस ब्रान आयल व ऑलिव ऑयल आते है। इनका प्रयोग करना चाहिए। क्या आप जानना चाहेंगे : लो ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कैसे करेंब्लड प्रेशर लो के घरेलु उपचार। इसके कारण व लक्षण की विस्तृत जानकारी।

हाई ब्लड प्रेशर में क्या नहीं खाना चाहिए
High Bp Me Kya Nahi Khaye

किसी भी चीज की अति को, हमें avoid करना चाहिए। जैसे कि अगर कोई सब्जी का जूस, हमें पसंद आ गया। तो हम वही सब्जी का जूस जरूरत से ज्यादा पीने लगते हैं। कोई भी हेल्दी चीज या नुख्सा, हमें पसंद आ गया। तो हम उसका अधिक मात्रा में सेवन करने लगे। यह चीजें हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक साबित होती है।

कई बार तो इसके जानलेवा परिणाम तक हो सकते हैं। तो हम इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी चीज कितनी ही अच्छी क्यों ना हो। उसे सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए। कोई भी चीज जो refind है। यानी मनुष्य के द्वारा उसकी processing की गई है। ऐसी चीजें कहीं न कहीं बीमारियों को जन्म देती है। हमें अपने खाने के manners पर भी ध्यान देना चाहिए।

जो भी भोजन करते हैं। उसी से हमारा शरीर बनता है। इसलिए हम जब भी खाने के लिए बैठे। खाना हमारे सामने हो। तो हमें उसके प्रति आदर भाव रखना चाहिए। हमें इस बात पर फोकस करना चाहिए। कि हम भोजन को अच्छे से चबाकर, स्वाद लेते हुए, आनंद पूर्वक खुशी के साथ खाएंगे। 

यह छोटी सी चीज हमारे खाने को बहुत आनंददायक क्षण में परिवर्तित कर देती है। इसके साथ ही, ये हमारे ब्लड प्रेशर को भी, कहीं न कहीं कम करने में सहायक होती है। जानते हैं हमें अपनी डाइट में किन चीजों को कम लेना या avoid करना चाहिए।

1. नमक का प्रयोग हमें कम करना चाहिए। इसका प्रयोग प्रतिदिन 2300 मिलीग्राम से ज्यादा नहीं करना चाहिए। यानिकि पूरे दिन में, एक चम्मच से ज्यादा नमक नहीं लेना चाहिए।

2. तेल मसाले वह चिकनाई वाली चीजों से परहेज रखना चाहिए।

3. मीठी चीजें जिनमें शुगर की अधिकता होती है। उन्हें बहुत सीमित मात्रा में लेना चाहिए। दोस्ती क्योंकि सुख शुगर से हमारा वजन बढ़ता है जो हाई ब्लड प्रेशर के लिए अच्छा नहीं माना जाता।

4. अल्कोहल व कैफीन से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। अल्कोहल से ब्लड प्रेशर बढ़ता है इसके साथ ही वजन बढ़ता है क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में कैलोरी होती है।

5. Processed या packaged food को नजरअंदाज करना चाहिए।

6. Frozen food को भी नजरअंदाज करना चाहिए। 

7. हाई ब्लड प्रेशर वालों को रेड मीट avoid करना चाहिए। क्योंकि इसमें सैचुरेटेड फैट अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह वजन को नियंत्रित नहीं करने देता है। क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। इनको बनाने में भी मसाले, तेल व नमक कभी अधिक प्रयोग होता है। क्या आप जानना चाहेंगे : हार्ट अटैक आने से 1 महीने पहले ही शरीर देने लगता हैं, ये संकेतहार्ट अटैक क्यों आता हैं। इसकी विस्तृत जानकारी।

हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कैसे करे
हाई ब्लड प्रेशर में खानपान को लेकर भ्रांतियां

   हाई ब्लड प्रेशर होने पर, हम व हमारे आसपास के लोग काफी डरे हुए व चिंतित नजर आते हैं। अक्सर हमें तरह-तरह की सलाह भी दी जाती हैं। जिनको लेकर अक्सर हम भ्रमित रहते हैं कि वास्तविकता में, हमें क्या करना चाहिए। इसी उधेड़बुन में हमारा ब्लड प्रेशर भी बढ़ने लगता है। जिसे हम Fallacies Hypertension कह सकते हैं। इन्हीं भ्रांतियों को दूर करने के लिए, आपके मन में उठने वाले कुछ प्रश्नों का उत्तर जानने की कोशिश करेंगे।

हाई ब्लड प्रेशर में दूध पीना चाहिए

दूध में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिसकी वजह से इसका सेवन हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अब प्रश्न आता है कि क्या हाई बीपी के मरीजों को दूध पीना चाहिए या नही। एक्सपर्ट्स के मुताबिक हाई बीपी में दूध पिया जा सकता है क्योंकि दूध में Bioactive Peptides होते हैं। जो हाई बीपी को कम करने में मदद करते हैं।

इसमें कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम,  विटामिन ए व डी के अलावा प्रोटीन होते हैं। कुछ रिसर्च से यह साबित हुआ है कि दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स में मौजूद, ये पोषक तत्व हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं। आपको पता होगा कि दूध में फैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। जो हाई बीपी के मरीजों के लिए नुकसानदायक होती है।

इसलिए आप अपनी diet में कम फैट वाले दूध डेयरी प्रोडक्ट को शामिल कर सकते हैं। यह आपको नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। डेरी उत्पादों में मैग्नीशियम, राइबोफ्लेविन, आयोडीन और जिंक जैसे खनिज के अच्छे स्रोत माने जाते हैं। जो हाई बीपी को कम करने में मदद करते हैं। हाई बीपी के समस्या में गाय के दूध का सेवन किया जा सकता है। लेकिन इसका सेवन करने से पहले मलाई को हटा दें।

फिर इसमें थोड़ा-सा पानी मिलाकर, इसका सेवन करें। आप डबल टोंड मिल्क को भी ले सकते हैं। इसमें मौजूद पोटेशियम, हमारी blood vessels को healthy रखता है। इससे blood circulation भी बेहतर होता है। यह ब्लड प्रेशर को भी नार्मल करने में, मददगार साबित होता है। क्या आप जानना चाहेंगे : हार्ट अटैक के लक्षणहार्ट अटैक आने की उम्र। हार्ट अटैक से बचने के उपाय व सावधानियां। इन परिस्थितियों में व्यक्ति को क्या फर्स्ट एड देना चाहिए।

हाई ब्लड प्रेशर में चाय पीना चाहिए या नहीं

हाई ब्लड प्रेशर में चाय पीनी चाहिए या नहीं। वैसे तो सामान्य अवस्था मे, चाय पीने से ब्लड प्रेशर नहीं बढ़ता है। लेकिन जिनको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है। उन्हें चाय नहीं पीनी चाहिए। अगर हाई ब्लड प्रेशर वालों को अधिक एसिडिटी होती है। अगर उन्हें तनाव व एंजायटी जैसी समस्या है। तो उन्हें चाय नहीं पीनी चाहिए।

इन स्थितियों में चाय पीने से ब्लड प्रेशर का लेवल बढ़ सकता है। वैसे तो खाली पेट किसी भी व्यक्ति को चाय नहीं पीनी चाहिए। वही ब्लड प्रेशर की स्थिति में, खाली पेट चाय पीने से, इसका स्तर और अधिक हो सकता है। जिन लोगों को सीने में जलन, पेशाब में जलन रहती है। उन्हें भी चाय नहीं पीनी चाहिए। 

अगर आप चाय पीना ही चाहते हो। तो आपके लिए ग्रीन टी बेस्ट हो सकती है। क्योंकि इसकी प्रोसेसिंग बिल्कुल अलग होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट बने रहते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट अपने कार्य के साथ-साथ, कोलेस्ट्रॉल व ट्राइग्लिसराइड को भी कम करते है। जिनको हाई ब्लड प्रेशर है। उनको भी इससे कोई समस्या नहीं है। 

इसमें समानतया चीनी की आवश्यकता नहीं होती है। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए, ग्रीन टी सबसे बेहतर होती है। दार्जिलिंग की white tea जो camellia sinensis नामक plant से बनती है। इसमें feminoid अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो blood के clots को भी हटाता है। साथ ही ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखता है।

इन सबसे भी अच्छी चाय, अर्जुन की छाल की चाय होती है। इसके लिए आपको अर्जुन की छाल के टुकड़े को, रात में पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसे हल्का सा गर्म करके पिए। यह चाय आपके heart और ब्लड प्रेशर के लिए बहुत फायदेमंद होती है।

हाई ब्लड प्रेशर में दही खाना चाहिए या नहीं

हाई ब्लड प्रेशर में दही खाना चाहिए या नहीं। इसको लेकर लोगों में बहुत भ्रम होता है। कि दही खाने से, कहीं उनका ब्लड प्रेशर तो नहीं बढ़ जाएगा। लेकिन दही हाई ब्लड प्रेशर के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है।

दही में कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, विटामिन बी6 और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार साबित होते हैं। दरअसल पोटेशियम की मात्रा, आपके शरीर में सोडियम के लेबल को नियंत्रित रख सकती है। वहीं मैग्नीशियम भी हाई ब्लड प्रेशर के लिए, अच्छा माना जाता है।

इसके अतिरिक्त कैल्शियम भी मांसपेशियों के संकुचन व हड्डियों की समस्या में भी मददगार साबित होता है। इसकी मदद से आपके हृदय संबंधी समस्याएं भी ठीक हो सकती हैं। इसके साथ ही दही का प्रोबायोटिक गुण, स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। यह आपके पाचन तंत्र को सुधारनता है। इम्यूनिटी सिस्टम को भी मजबूत बनाता है।     

जिससे आप अंदर से आप तरोताजा महसूस करते हैं। यह सभी प्रोबायोटिक आपकी आंतों को भी स्वस्थ रखते हैं। हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को ध्यान रखना चाहिए। कि आपको दही व दूध लो फैट वाला ही इस्तेमाल करना है।

इसके लिए आप लो फैट दूध की मदद से, घर में ही दही बना सकते हैं। यह दही आपके लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके अतिरिक्त आप छाछ का भी सेवन कर सकते हैं। क्या आप जानना चाहेंगे : हल्दी के फायदे। हल्दी दूध के फायदेदूध में हल्दी के नुकसान।

हाई ब्लड प्रेशर में कौन सा फल खाना चाहिए

हाई ब्लड प्रेशर को Silent Killer भी कहा जाता है। ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए, हमारी डाइट महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं। तो आपको कुछ ऐसे फलों का सेवन अवश्य करना चाहिए। जो आपके ब्लड प्रेशर को सामान्य रखें।

• Banana – हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपनी  डाइट में केले को जरूर शामिल करना चाहिए। केले में भरपूर मात्रा में कैलोरी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा केले में मौजूद पोटेशियम भी, हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। 

• Strawberry – स्ट्रौबरी में हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए, पर्याप्त मात्रा में विटामिन 3 और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। इसका सेवन आपके हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखेगा।

• Beetroot – हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को चुकंदर, अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। यह न सिर्फ एनीमिया को दूर करता है। बल्कि ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइटोकेमिकल्स और एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो blood के flow को भी नियंत्रित रखता है। इससे बड़े हुए ब्लड प्रेशर में कमी आती है।

• Pomegranate – अनार में फाइबर, विटामिन K, C व B तथा आयरन, पोटेशियम, जिंक जैसे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। यह सभी अच्छी हेल्थ के लिए बहुत अधिक जरूरी होते हैं अनार तो तेरा रोगों से दूर रखने के साथ दूसरे रोगों से दूर रखने के साथ ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है इसमें पॉलीफेनोल्स तब तो होता है जो धमनियों को लचीली रखने में मदद करता है।

• Watermelon – तरबूज के अंदर लाइकोपिन होता है। जो हाई ब्लड प्रेशर को  नियंत्रित करने में सहायक होता है। यह हमारे  हृदय को भी सेहतमंद बनाए रखने में, मदद करता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इसे कभी भी खाली पेट न खाएं।

• Apple – हाई ब्लड प्रेशर में सेब खाना चाहिए । हाई बीपी को कंट्रोल करने में सेब  बहुत असरदार होता है। सेब खाने से हमारे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस रहते हैं। इसके अतिरिक्त इसमें पाया जाने वाला फाइबर व  विटामिंस शरीर में पोषक तत्वों को पूरा करते हैं।

सेब में नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। जिसे क्वेरसेटिन (quercetin) कहते हैं। यह बहुत फायदेमंद होता है। यह कैंसर को, हार्ट की बीमारी को, डायबिटीज में तथा हाई ब्लड प्रेशर में फायदा करता है। क्या आप जानना चाहेंगे : अस्थमा पूरी तरह से ठीक हो सकता हैइसके कारण लक्षण बचाव व घरेलू उपचार के बारे में।

हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कैसे करे

1. हाई ब्लड प्रेशर या सीवियर हाइपरटेंशन होने की स्थिति में, आपको तुरंत अपने चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। लेकिन अगर आपका हाई ब्लड प्रेशर stage1 या stage2 पर है। तो इसे कुछ तरीकों से नियंत्रित किया जा सकता है। इन तरीकों को अपनाकर, आपका ब्लड प्रेशर 20 से 25 mmHg तक नीचे चला जाता है। इसको करने से पहले, आपको अपने घर पर ही बीपी चेक कर लेना चाहिए।

इसके लिए आपको गुनगुने पानी में, अपने पैरों को भिगोकर रखना चाहिए। गुनगुने पानी का  temp. 30 से 40 डिग्री से अधिक न रखें। इसमें नमक आदि कोई भी चीज नहीं डालनी है। अगर संभव हो, तो इसी प्रक्रिया के द्वारा बाथ टब में आप अपने शरीर को भी रख सकते हैं। जिसके और अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।

इस दौरान आपको अपनी आंखें बंद करके, अपनी breathing व heartbeat पर concentrate करना है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब आप अपने पैरों या पूरे शरीर को गुनगुने पानी में रखते हैं। तो इसके कारण आपकी ब्लड वेसल्स, dilate हो जाती हैं। यह थोड़ी सी खुल जाती हैं। जिसके कारण ब्लड आसानी से flow होने लगता है।

जब आप अपनी सांसों को व दिल की धड़कन पर ध्यान केंद्रित करते है। तो ब्लड को flow होने में और भी आसानी होती है। इन सारी चीजों से, आप तुरंत ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर सकते हैं। लेकिन नियंत्रित होने के बाद, आपको अपने डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए।

2. तुरंत हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए। आप एक चम्मच काली मिर्च का पाउडर ले। इसे गुनगुने पानी में घोल ले। अब इसे 2-2 घंटे में पीते रहे। इससे आपके ब्लड प्रेशर का स्तर धीरे-धीरे कम होने लगेगा। इसके साथ ही नंगे पैर हरी घास पर 5 से 10 मिनट चलें। लेकिन इसके बाद, आपको अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

3. यदि किसी का ब्लड प्रेशर एकदम से बढ़ने लगे। जो कि सीवियर हाइपरटेंशन की तरफ जा रहा हो। तो इस घरेलू उपाय से, उसके ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है। इसके लिए आपको एक नींबू का आधा टुकड़ा लेना है। फिर उसका रस रोगी को चाटने के लिए दें।

इससे हाई ब्लड प्रेशर नियंत्रित होने लगेगा। लेकिन इसका उपयोग केवल इमरजेंसी में ही किया जाना चाहिए। ताकि किसी भी complication से बचा जा सके। इसके बाद, रोगी को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए।

Disclaimer

     लेख में सुझाए गए tips और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले, किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। myhealthguru इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Leave a Comment

Translate »