अजवाइन के फायदे | रात को सोते समय अजवाइन खाने के फायदे | अजवाइन के नुकसान

अजवाइन के फायदे
रात को सोते समय अजवाइन खाने के फायदे
सुबह खाली पेट अजवाइन खाने के फायदे

 खाना खाने के बाद पेट में गैस बनना, एसिडिटी होना, पेट में जलन होना, खट्टी डकार आना, अपच होना और पेट में मरोड़ का होना या पेट का फूल जाना। यह कुछ ऐसी पाचन संबंधी समस्याएं हैं। जो आमतौर पर बहुत देखने को मिलती है। हमें जब भी ऐसी समस्याएं होती। तो कई बार हम इनो, डायजिन व एंटाएसिड जैसी कुछ दवाइयां भी ले लेते हैं। इससे हमें उस समय, तो आराम मिल जाता है। लेकिन हमारी समस्या वही की वही बनी रहती है।

       बल्कि यह समस्या धीरे-धीरे और गहरी होती जाती है। इसकी जड़े और मजबूत हो जाती है। यह एक ऐसा शक्तिशाली बीज है। जिसकी मदद से, इस तरह की समस्याओं को स्थाई रूप से खत्म किया जा सकता है। इसे आयुर्वेद में औषधि माना जाता है। इसकी सहायता से  बीमारियों का इलाज जड़ से किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने से आपको इस तरह की सभी समस्याओं से, हमेशा के लिए निजात मिल सकता है।

       आज हर व्यक्ति आयुर्वेदिक तरीके से, अपनी बीमारियों का इलाज कर सकते हैं। वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट के, बहुत ही आसानी से आपकी बीमारियों का इलाज हो जाता है। घर के किचन में उपलब्ध ऐसी ही, एक औषधि अजवाइन है। इसका प्रयोग हम पेट की बीमारियों के लिए कर सकते हैं। हमारी सभी बीमारियों के आयुर्वेद में, मुख्य तीन दोष में बताए गए है। वही अजवाइन हमारे पित्त दोष को संतुलित करती है। तो जानते हैं, आज की इस औषधि को विस्तार से –

अजवाइन के फायदे

Read : नए बाल उगाने के उपाय। एक ही रात में बाल झड़ने होंगे गारंटी से बंद

अजवाइन क्या है

अजवाइन को अंग्रेजी में carom seeds  कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम Trachyspermum ammi होता है। यह apiaceae परिवार से सम्बंधित होता है। अलग-अलग जगह पर, इसका नाम अलग होता है। कन्नड़ में इसे ओम ओमा, गुजराती में अजमो, तमिल में ओमूम, बांग्ला में जूवान तो वही मराठी में वोवा कहते हैं।

        संस्कृत में इसे अजमोद कहा जाता है। यह छोटे आकार का पौधा होता है। इसकी पत्तियां किनारे से कटी हुई तथा मोटी होती है। इसकी पत्तियों पर हल्के रोएं पाए जाते हैं। इसका प्रयोग औषधि के रूप में होने के साथ-साथ, मसाले के रूप में भी किया जाता है। इसकी गंध तेज और तीखी होती है। इसका स्वाद कैसैला होता है। यह मुख्यतया दक्षिण भारत में पाया जाता है।

Read : दालचीनी के फायदे। दालचीनी के फायदे पुरुषों के लिए। गर्म पानी में दालचीनी के फायदे

अजवाइन के पोषक तत्व

अजवाइन हमारे शरीर के लिए, बहुत फायदेमंद होती है।  यह हमारे पेट के लिए भी गुणकारी होता है। संक्रमण को दूर करने के लिए भी, हम अजवाइन का इस्तेमाल करते हैं। अजवाइन में एंटीफंगल व एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है। जो हमारे शरीर को भारी संक्रमण से बचाता है। लेकिन आप मे से बहुत से लोगों को यह नहीं पता होगा कि अजवाइन में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते है।

       अजवाइन तासीर में गर्म होती है। यह वात और कफनशाक होती है। वहीं पित्तवर्धक होती है। यह स्वाद में तीखी, तीक्ष्ण और कुछ कड़वी होती है। यह पचने में हल्की होती है। इसके साथ ही यह जठर अग्नि को बढ़ाने वाली होती है।

अजवाइन में पाए जाने वाले पोषक तत्व 

(प्रति 100 ग्राम में)

कुल ऊर्जा

305 कैलोरी

कार्बोहाइड्रेट

43 ग्राम

प्रोटीन

16 ग्राम

फाइबर

39.4 ग्राम

वसा

25 ग्राम

सैचुरेटेड वसा

4 ग्राम

पाली सैचुरेटेड वसा

15 ग्राम

मोनो सैचुरेटेड वसा

6 ग्राम

सोडियम

10 मिलीग्राम

आयरन

16.2 मिलीग्राम

कैल्शियम

8.3 मिलीग्राम

मैग्नीशियम

2.7 मिलीग्राम

फास्फोरस

4.9 मिलीग्राम

विटामिन ए

0.9 मिलीग्राम

विटामिन सी

0.4 मिलीग्राम

Read : किडनी खराब होने लक्षण। किडनी के कार्य। किडनी बचाव के उपाय। Kidney in Hindi

अजवाइन खाने का तरीका

 एक दिन में आप 1 से 2.5 ग्राम तक अजवाइन खा सकते हैं। अगर आप अजवाइन का पानी पी रहे हैं। तो इतनी मात्रा का ही सेवन करना चाहिए। वहीं अगर आप खाने में इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। तो एक से डेढ़ चुटकी ले सकते हैं। आप अजवाइन का पानी पी सकते हैं। इसकी चाय बनाकर पी सकते हैं। आप अजवाइन के पत्तों को भी पानी में डालकर, पी सकते हैं। 

      अजवाइन का इस्तेमाल खाने व बिस्कुट में भी किया जाता है। जो पेट के लिए, बहुत फायदेमंद होता है। अजवाइन का सेवन सुबह करने से ज्यादा फायदा होता है। वैसे आप अजवाइन कभी भी खा सकते हैं। अजवाइन पित्तनाशक होती है। दोपहर में हमारा पित्त बढ़ता है। इसलिए दोपहर में भी अजवाइन का सेवन लाभकारी होता है। इससे हमारा पित्त संतुलित रहता है।

Read : Shahad ke Fayde। शहद खाने के नुकसान। असली शहद की पहचान।शहद जहर कैसे बनता है

अजवाइन के नुकसान

 किसी भी चीज का ज्यादा इस्तेमाल करना घातक हो सकता है। इसलिए हमें हर औषधि का सीमित मात्रा में ही इस्तेमाल करना चाहिए। ज्यादा अजवाइन खाने से भी नुकसान होते हैं। ज्यादा अजवाइन के सेवन से हृदय संबंधी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि यह ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकती है। उच्च रक्तचाप की समस्या हो सकती है। लिवर संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। गर्भवती महिलाएं अगर इसका ज्यादा सेवन करती हैं। तो बच्चे के साथ-साथ, अधिक रक्तस्राव की समस्या हो सकती है। ज्यादा अजवाइन के सेवन से सर में दर्द हो सकता है।

अजवाइन के फायदे

अजवाइन के अंदर बहुत सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं। यह किसी भी प्रकार के दर्द के लिए, बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है। यह संक्रमण को रोकती है। इन्हें किन-किन बीमारियों में खाने से फायदा मिलता है। जानते है  –

पेट की समस्याओं में – अजवाइन पेट के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है। विशेष रूप से पेट में गैस बनना, खट्टी डकार आना, पेट में दर्द होना। इसमें फायदेमंद होती है। जिन लोगों को उल्टियां या जी मचलाता है। खाना हजम नहीं होता है। उनके लिए फायदेमंद होती है।

पेट के कीड़ों के लिए – बच्चों या बड़ो के पेट में, अक्सर कीड़े की समस्या देखने को मिलती हैं। अजवाइन के सेवन से इसकी समस्या नहीं होती है। क्योंकि यह कीड़ों को भी नष्ट करती है।

डायरिया, हैजा व लूज मोशन में – हैजा जैसी बीमारियों में भी अजवाइन, इसका बचाव करती है। इसके साथ ही लूज मोशन व बार-बार डायरिया होना, इन सबसे भी छुटकारा दिलाती है।

कब्ज़ व बवासीर में – पेट से संबंधित अन्य समस्याएं जैसे कब्ज होना। इसमें भी यह फायदेमंद होती है। यह कब्ज को दूर करती है। कब्ज होने का मुख्य कारण, हमारा गलत खानपान है। हम जब भी भूख लगती है, तो फास्ट फूड चीजों का सेवन कर लेते हैं। वही हमारा पाचन तंत्र इतना शक्तिशाली नहीं होता। इन चीजों को पचाने के लिए, हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को बहुत काम करना पड़ता है।

     जिसके कारण हमारे पेट में अनपचा खाना जमा होता रहता है। यही खाना हमारे शरीर में गंदगी जमा करता है। जिसके कारण हमें कब्जियत जैसी समस्या हो जाती है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीते हैं। तो इससे कब्जियत की समस्या दूर हो जाती है।

कब्ज के कारण बवासीर जैसी समस्या भी पैदा होती है। यह बवासीर में जो खून आता है या दर्द होता है। उसे भी काम करती है। खून आने की समस्या को भी रोकती है। 

Read : हार्ट अटैक आने से 1 महीने पहले ही शरीर देने लगता हैं ये संकेत। हार्ट अटैक क्यों आता हैं

महिलाओं संबंधी समस्या में – महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द से छुटकारा दिलाती है। मासिक धर्म में जो रुकावट होती है। जो पीरियड खुलकर नहीं आते हैं। वह इसके सेवन से खुलकर आते हैं। अजवाइन का सेवन डिलीवरी के तुरंत बाद भी फायदेमंद होता है। अगर इसका पानी पिया जाए। तो डिलीवरी के बाद होने वाले दर्द व रक्तस्राव दोनों में ही आराम मिलता है।

सभी प्रकार के दर्द में – अजवाइन के सेवन से शरीर के अन्य भागों में जो दर्द होता है। जैसे शरीर में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में दर्द के लिए फायदेमंद होती है। इसके अलावा किडनी में दर्द, कान में दर्द, दांतों का दर्द, मसूड़े में सूजन व मसूड़े से खून आना। इसमें भी फायदेमंद होता है।

त्वचा विकारों के लिए – अजवाइन हमारी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इससे पिंपल्स व मुहासे वगैरा निकालने की समस्या कम होती है। हमारी त्वचा को साफ करती है। इसके अलावा त्वचा में खुजली, दाद और मे भी फायदेमंद होती है।

सर्दी, जुकाम, खांसी में – जिन लोगों को बार-बार सर्दी, जुकाम व खांसी जैसी समस्याएं होती हैं। वह लोग भी यदि अजवाइन का पानी पीते हैं। तो इसमें भी आराम होता है। क्योंकि अजवाइन की तासीर गर्म होती है।

वजन कम करने में – वजन बढ़ने का कारण, हमारा असंतुलित मेटाबॉलिज्म रेट है। मेटाबॉलिज्म रेट यह निर्धारित करता है कि हमारा खाया हुआ खाना। कितनी जल्दी डाइजेस्ट होगा। कितनी जल्दी वह एनर्जी में परिवर्तित होगा। अगर आप भी अपने मेटाबॉलिज्म रेट को शक्तिशाली बनाना चाहते हो। अपने बढ़ते हुए वजन से छुटकारा पाना चाहते हैं। तो अजवाइन का पानी, इसके लिए बेहतरीन उपाय है।

Read : हल्दी के फायदे। हल्दी दूध के फायदे। दूध में हल्दी के नुकसान – जरूर जानना चाहिए

रात को सोते समय अजवाइन खाने के फायदे

 रात को सोने से पहले भी अजवाइन खाने के बहुत से फायदे हैं। इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए, बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप रात में सोते समय, अजवाइन का सेवन करते हैं। तो उसके कुछ विशेष फायदे होते हैं। इसमें बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंचते है। इसके साथ ही बहुत सी बीमारियां भी दूर होती है।

अनिद्रा से छुटकारा-  अगर आपको नींद न आने की शिकायत है। रात में अगर आपको अच्छी नींद नहीं आती है। तो रात में सोने से पहले, अगर आप इसका सेवन करते हैं। तो आपका मस्तिष्क शांत होता है। जिससे आपको अच्छी नींद आती है। इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है।

जोड़ों के दर्द से छुटकारा – सर्दियों के मौसम में ज्यादातर, लोगों को जोड़ों में दर्द की शिकायत होती है। अगर आप रोजाना रात में सोते समय अजवाइन का सेवन करते हैं। तो इससे जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिल जाता है।

खांसी से छुटकारा – अजवाइन का सेवन खांसी में भी काफी फायदेमंद होता है। अगर किसी को खांसी की शिकायत है। तो उसे रात में गुनगुने पानी के साथ, अजवाइन का सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए। इससे खांसी से जल्द से जल्द छुटकारा मिल जाता है।

एसिडिटी से छुटकारा – अगर आपको अक्सर एसिडिटी की शिकायत होती है। तो भी आपको रोजाना कम मात्रा में खाने के बाद अजवाइन का सेवन करना चाहिए। रात में इसका सेवन करने से, एसिडिटी से छुटकारा मिल जाता है।

कमर दर्द से छुटकारा – अगर आपको कमर में दर्द की शिकायत रहती है। तो रात में सोने से पहले, आधा चम्मच भुनी हुई अजवाइन का सेवन करना चाहिए। अजवाइन खाने के बाद, एक गिलास गर्म पानी जरूर पिए। यह भी ध्यान रखें कि इसका सेवन खाना खाने के बाद ही करना चाहिए। कुछ ही दिनों में, आपको कमर दर्द से आराम मिल जाएगा।

Read : सर्वाइकल पेन। सर्वाइकल का रामबाण उपचार। Cervical Pain in Hindi

अजवाइन के पानी के फायदे

 अजवाइन का पानी अगर आप हफ्ते में दो से तीन बार पीते हैं। तो इसके अद्भुत फायदे देखने को मिलते हैं। इसकी तासीर गर्म होती है। तो सर्दियों के मौसम में, इसका भरपूर लाभ उठाया जा सकता है। अगर किसी को हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, हृदय संबंधी कोई समस्या है। हड्डियों से संबंधित कोई समस्या है। आंखों की रोशनी कमजोर होने की समस्या, बालों के झड़ने से संबंधित समस्या, खून की कमी की समस्या होती है। कैल्शियम की कमी की समस्या होती है। त्वचा रोग से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होती है। इन सभी में अजवाइन का पानी फायदेमंद होता है।

      सर्दियों के मौसम में वात, कफ़ और पित्त तीनों प्रकृति के लोग, इसका सेवन कर सकते हैं। इसका प्रयोग 2 से 3 बार से अधिक नहीं करना चाहिए। इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। इसका पानी बनाने के लिए, रात में आधे चम्मच से कम मात्रा में, अजवाइन को मिट्टी के किसी पात्र में, दो गिलास पानी के साथ भिगोकर रख दें। फिर इसे धीमी आँच में तब तक उबालना है। जब तक यह एक तिहाई न रह जाए। बस आपका काढ़ा तैयार है।

      अगर आपका शरीर पित्त प्रकृति का है। यानी गर्मी ज्यादा बनती है। तो इसमें आधा  नींबू का रस मिला सकते हैं। अगर आपको वात रोगों से संबंधित समस्या रहती है। तो इसमें नींबू का नहीं मिलना चाहिए। तब आपको ऐसे ही पीना है। वात रोग में एक बूंद शिलाजीत मिल सकते हैं। अगर पित्त प्रकृति होती है, तो नींबू का रस व शहद  मिला सकते हैं।

Read : लहसुन खाने के फायदे। पुरुषों के लिए कच्चे लहसुन खाने का लाभ। Garlic Health Benefits In Hindi

सुबह खाली पेट अजवाइन खाने के फायदे

  हम सुबह उठकर जो भी चीज खाते या पीते हैं। उसका हमारे शरीर पर सबसे ज्यादा असर होता है। इसलिए अगर आप सुबह उठकर, खाली पेट अजवाइन का पानी पीते हैं। या रोज सुबह एक चम्मच खाली पेट खाते हैं। तो इससे आपकी कई बीमारियां खत्म हो जाएगी। खाली पेट अजवाइन खाने के, कुछ फायदे इस प्रकार हैं।

भोजन पचाने में सहायक – यह आपके पेट के लिए बहुत हितकारी है यह आपकी जठर अब नहीं जानी डाइजेशन पावर को बढ़कर आपका खाया हुआ पचाने में मदद करती है विशेष रूप से ऐसे व्यक्ति जिन्हें लगता है कि गैस निकल नहीं रही मतलब पेट में गैस वही की वही घूम रही है तब ऐसे में अजवाइन का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है।

भूख बढ़ाने में सहायक – जिन व्यक्तियों को भूख नहीं लगती है। खाना खाने की इच्छा नहीं होती है। पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं। इस अवस्था में भी अजवाइन का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

बंद नाक खोलने में सहायक – अजवाइन की तासीर गर्म होने के कारण, इसका बफारा लेने से बंद नाक खुल जाती है। इसके लिए एक भगौने में पानी को खौलाये। अब इसमें अजवाइन डालकर, इस भाप का नाक से सेवन करें। यह नाक को खोल देती है। सर्दियों के मौसम में, अक्सर नाक बंद हो जाती है। तो आप विक्स की जगह, इस प्राकृतिक चीज अजवाइन का प्रयोग कर सकते हैं।

मुंह की दुर्गंध दूर करने में सहायक – अजवाइन में एक विशेष प्रकार की सुगंध होती है। इससे मुंह से आने वाली दुर्गंध समाप्त होती है। जिस प्रकार लौंग व इलायची मुंह की दुर्गंध समाप्त करने में सहायक होते हैं। इसी प्रकार अजवाइन भी, उनमें से एक है।

Read : पेट में गैस के लक्षण। पेट में गैस बनना। पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय

IBS की समस्या में सहायक – ऐसे लोग जिन्हें आईबीएस की समस्या है। यानी कभी उन्हें कब्ज हो जाता है, तो कभी उन्हें दस्त होने लगते हैं। ऐसे में भी अजवाइन का आहार के रूप में, इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है।

स्वास संबंधी समस्याओं में सहायक – जिन व्यक्तियों को सांसों से जुड़े रोग हैं। यानी कि फेफड़ों से संबंधित जैसे ट्यूबरक्लोसिस की समस्या है। ऐसी स्थिति में भी गर्म पानी के साथ, इसके चूर्ण का इस्तेमाल करना चाहिए। एक चम्मच अजवाइन का चूर्ण को, एक गिलास गर्म पानी के साथ सेवन करें।

शराब छुड़ाने में सहायक – जिन व्यक्तियों को शराब पीने की लत है। अगर वह व्यक्ति अपनी इच्छा से शराब को छोड़ना चाहता है। तो इसके लिए, जिस समय उन्हें शराब पीने की इच्छा होती है। उस समय उन्हें आधा चम्मच अजवाइन चबाना चाहिए। इससे उनके शराब पीने की इच्छा शांत हो जाती है। ऐसे ही धीरे-धीरे उनकी शराब पीने की आदत छूट जाएगी।

गले की सूजन में सहायक – जिन व्यक्तियों के गले में सूजन हो जाती है। बार-बार उनके गले से कफ निकलता है। ऐसे में उन्हें अल्प मात्रा में अजवाइन को चबाकर खाना चाहिए। इससे भी अधिक कारगर तरीका यह है कि आप उसे हल्का भूनकर खाएं।

Disclaimer

     लेख में सुझाए गए tips और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले, किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। myhealthguru इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Leave a Comment

Translate »