नए बाल उगाने के उपाय | एक ही रात में बाल झड़ने होंगे गारंटी से बंद

नये बाल उगाने के उपाय
एक ही रात में बाल झड़ने होंगे गारंटी से बंद

 किसी भी पुरुष के अगर सर से बाल चले जाएं। तो इसे इतनी गंभीरता से नहीं लिया जाता। बल्कि लोग हंसी में टाल देते हैं, कि बहुत पैसा आ रहा है। लेकिन वही अगर किसी महिला के बाल सर से गायब होने लगे। यह आपके स्कल पर बाल कम होते जाएं। इनकी ग्रोथ ही न हो। तो यह चिंता का विषय हो जाता है। क्योंकि महिलाओं के बाल ही, उनकी सबसे बड़ी पूंजी होती है।

      गंजापन व एलोपेसिया, यह दो ऐसी बीमारियां हैं। जिससे आज करोड़ों लोग पीड़ित है। इन बीमारियों के होने पर, व्यक्ति को बहुत आत्मग्लानि होती है। उस व्यक्ति के अंदर हीन भावना पैदा हो जाती है। जो उसके व्यक्तित्व के विकास में, बहुत बड़ी बाधा साबित होती है। किसी किसी को जेनेटिक कारणों से, गंजेपन की शिकायत होती है। 

       गंजेपन की वंशानुगत समस्या 70% आपकी मां की पक्ष से, तो 30% आपके पिता के पक्ष से हो सकती है। तो वही एलोपेसिया एक छूत की बीमारी है। जो अक्सर दूसरों का तौलिया इस्तेमाल करने से होती है। एलोपेसिया में धीरे-धीरे, पूरे बाल झड़ जाते हैं। इसके साथ ही सर बिल्कुल चिकना हो जाता है। गंजापन कभी-कभी विटामिन की कमी या ज्यादा तनाव रहने के कारण भी हो सकता है।

       यह समस्या किसी भी लिंग के लोगों को हो सकती है। आज हेयर फॉल को रोकने के बहुत सारे ट्रीटमेंट बाजार में उपलब्ध है। लेकिन इनका असर एक समय के बाद, खत्म हो जाता है। इसकी बजाय अगर आप एक सुरक्षित और प्रभावी घरेलू उपचार करते है। तो आप न सिर्फ बालों के झड़ने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। बल्कि आपके बाल सिल्की गाने घने लंबे और कल कल हो सकते हैं काफी हद तक डैंड्रफ जैसी समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

नये बाल उगाने के उपाय

Read :  कम उम्र में बाल झड़ने के कारण। क्या खाने से बाल नही झड़ते। बाल झड़ने के कारण व उपाय

बालों का झड़ना कैसे बंद करें

    बालों के झड़ने की समस्या का, एक कारण विटामिन और मिनरल्स की कमी भी होती है। इसलिए आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आपको सभी प्रकार के सीजनल फल खाने चाहिए। जिससे आपके सारे न्यूट्रिएंट्स की कमी पूरी हो जाती है। खाने में आपको नट्स और सीट्स का भी प्रयोग करना चाहिए। सोयाबीन, शकरकंद, गाजर व जमीन से निकलने वाले अन्य चीजों को, अपने आहार में जरूर शामिल करें।

       इसी तरह चावल में कुदरत ने, हमें बहुत सारे पोषक पदार्थ दिए हैं। जो हमारे बालों के लिए बहुत ही उपयोगी है। आप चावल से, सिरम बना सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी प्रकार के पुराने चावल, 4 से 6 चम्मच लेना है। फिर इसे दो से तीन बार अच्छे से धोकर, एक बड़े पात्र में दो-तीन गिलास पानी डालकर भीगने दे। इसके साथ आप दो ग्रीन टी के बैग भी डाल कर भीगने दे। 

        कम से कम ½ से 1 घंटे बाद, इसे हल्की आंच में पकने के लिए छोड़ दें। चावल के पकने के बाद, इसे थोड़ा ठंडा होने दे। फिर इसका पानी छानकर, किसी स्प्रे बोतल में रख ले। अब सुबह नाश्ता करने के पश्चात, बालों में अच्छे से कंधा कीजिए। ताकि आपके बालों को अच्छी ऑक्सीजन मिल सके। साथ ही ब्लड सरकुलेशन भी बढ़ेगा। अब इस हेयर टोनर को, आप अपने पूरे स्कल व बालों पर स्प्रे की सहायता से लगाये। इससे आपके बालों की तो चमक बढ़ेगी।

      बालों का झड़ना भी रुकेगा। इससे चिपचिपापन नहीं होगा। इसे थोड़ी देर ऐसे ही खुला छोड़ने के बाद, आप इसे बांध लीजिए। इसके बाद रात को सोने से पहले तेल की मसाज करें। इससे बहुत जोर से न करें। बल्कि हल्की हाथों से थपथपाते हुए करें। इसके लिए आप नारियल तेल, आलमंड आयल या कैस्टर ऑयल का प्रयोग कर सकते हैं। दूसरे दिन आप इसे शैंपू कर सकते हैं। ऐसा आपको हफ्ते में दो बार करना चाहिए।

        इसी प्रकार पुरुषों में सर पर पैचेज हो जाते हैं। यानी किसी हिस्से के बाल गायब होने लगते हैं। वहां पर भी आपको, इस सीरम को लगाना है। लेकिन इसके साथ आपको एक चम्मच आलमंड आयल में, रोजमेरी एसेंशियल आँयल की 8 से 10 ड्रॉप मिलकर लगाना चाहिए। इसके शीघ्र परिणाम आपके सामने होंगे।

Read : विटामिन बी 12 फल। विटामिन बी 12 की कमी। विटामिन बी 12 की कमी के लक्षण

नये बाल उगाने के उपाय

   झड़ चुके बालों को उगाने के लिए या अगर आपके सर के कुछ हिस्से में बाल गायब हो चुके हैं। तो उसके लिए यह तरीका  उपयोगी हो सकता है। इसके लिए आपको राई या सरसों को बारीक कूटना या पीसना है। फिर इसमें एक दो चम्मच पानी मिला लें। ताकि इसका एक लेप तैयार हो जाए। अब  सोते समय इसे अपने स्कल यानी बालों की जड़ो में लगाये। 

        इससे आपको थोड़ी सी जलन महसूस हो सकती है। जो इस बात का संकेत होंगी कि आपके बाल आ सकते हैं। अगर ज्यादा जलन हो रही है। तो उसे कपड़े से साफ कर ले। जितनी जलन बर्दाश्त हो सके। उतनी बर्दाश्त करें। बस रात में इसे धोए नहीं बल्कि सुबह धोना चाहिए। ऐसा अगर आप लगातार 15 दिन तक करते हैं। तो आपके बाल आने की संभावना हो सकती है।

Read : किडनी की बीमारी के 10 संकेत। क्या किडनी ठीक हो सकती है। किडनी का रामबाण इलाज

बालों को घना बनाने के लिए कौन सा तेल लगाएं

 बालों को लंबा, घना व चमकदार बनाने के लिए, बाजारों में बहुत सारे तेल व शैंपू मौजूद है। लेकिन आप घर पर ही आसानी से, एक ऐसा तेल बना सकते हैं। जो आपके बालों को जड़ से मजबूत करेगा। इनका झड़ना रोकेगा। इसके साथ ही, आपके बालों को घना, लंबा व चमकदार भी बनाएगा। यानी आपके बालों की संपूर्ण देखरेख करेगा।

      इसके लिए आपको नारियल का तेल, इतनी मात्रा में लेना है कि यह 20 दिन तक चल सके। अब इसमें दूसरा इनग्रीडिएंट्स नींबू लेना है। इसमें आपको नींबू के छिलके का प्रयोग करना है। न कि नींबू के रस का।  एक नींबू के छिलके को उतार लीजिए। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। यह हमारे पतले बालों के लिए भी, बहुत फायदेमंद है। एक नींबू के छिलके को तेल में डाल दीजिए।

       अब इस तेल में करी पत्ता यानी मीठी नीम की 20 से 25 ताजी पत्तियां लेनी है। इसमें पाए जाने वाला, बीटा कैरोटीन और प्रोटीन, हमारे बालों के झड़ने की गति को बिल्कुल जीरो कर देता है। इसके साथ ही हमारे बालों के बढ़ाने की गति को बढ़ा देता है। यह हमारे हेयर फॉलिकल्स यानी जितने भी डेट हेयर फॉलिकल्स हैं। उन्हें खत्म करता है। जिससे हमारे बालों में डैंड्रफ नही होता है। साथ ही यह बालों को स्मूथ और शाइनी बनाये रखता हैं।

अब इस मिश्रण को धीमी आँच में गर्म करिए। जब तक करि पत्ता व नींबू के छिलके का रंग न बदल जाए। इसके बाद तेल का भी रंग बदल जाएगा। इसे ठंडा करके, छानकर किसी बोतल में भर ले। अब लगाने से पहले, इस तेल की शीशी को अच्छे से हिला लीजिए। ताकि तेल अच्छे से मिक्स हो जाए। अब जितना लगाना हो, उसे तेल किसी खाली बाउल में डाल लें।

      इसमें 4-5 कलियां लहसुन की बारीक काट कर मिला लें। यह बालों से जुड़ी किसी भी समस्या को, जिससे आपकी बालों की ग्रोथ रुकती हो। उसमें बहुत फायदेमंद है। इसमें पाई जाने वाली एंटी माइक्रोबल प्रॉपर्टीज, हमारे बालों के जड़ों में यानी स्कैल्प में चिपके हुए, जर्म्स और बैक्टीरिया को खत्म करती है। जिससे बालों की लंबाई फिर से बढ़ना शुरू होती है। बाल लंबे और घने होने लगते हैं। 

      इस तेल में बारीक कटे लहसुन को, कम से कम आधे घंटे तक, ऐसे ही छोड़ दें। अब इसे हल्के हाथों से बालों की जड़ों में लगाए। इसके बाद हल्की सी मसाज करें। बचे हुए तेल को पूरे बालों में लगा लें। यहां आपको लहसुन को बालों में नहीं लगाना है। बल्कि तेल का ही प्रयोग करना है। इसके बाद आपको अन्य किसी चीज की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

       एक हफ्ते में, आपको इसे सिर्फ तीन दिन लगाना है। इसे पूरी रात या कम से कम 2 घंटे तक लगा रहने दे। इसके बाद आप शैंपू कर सकते हैं। मात्र 1 महीने में ही, आपके  बाल जड़ से मजबूत होने लगेंगे। बालों की लंबाई व घनापन तेजी से बढ़ने लगेगा।

Read : दालचीनी के फायदे। दालचीनी के फायदे पुरुषों के लिए। गर्म पानी में दालचीनी के फायदे

सफेद बालों का रामबाण इलाज

    बालों का असमय सफेद हो जाना, आज एक आम समस्या है। इसके लिए पहले जानते हैं कि हमारे बाल सफेद क्यों होते हैं। हमारी त्वचा में कुछ कोशिकाएं होती है। जिन्हें मेलानोसाइट्स कहते हैं। यह एक पिगमेंट बनती है। जिसे मेलेनिन कहा जाता है। यही हमारे बालों को काला बनाए रखती है। उम्र बढ़ाने के साथ ही, यह मेलानोसाइट्स कोशिकाएं कम होने लगती है। या काम करना बंद कर देती है। जिसके कारण हमारे बाल सफेद होने लगते हैं।

      यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। लेकिन बहुत सारे मामलों में, यह प्रक्रिया समय से पहले शुरू हो जाती है। जिसके कारण बालों का असमय सफेद होना शुरू हो जाता है। इसके कई कारण हो सकते हैं। जिनमें वंशानुगत, तनाव, पोषक तत्वों की कमी या  हार्मोन का असंतुलन एक वजह से हो सकती है। लेकिन इसे आप आयुर्वेदिक तेल से दूर कर सकते हैं। इस घरेलू उपाय के लिए आपको चार इंग्रेडिएंट्स की जरूरत है 

       पहली चीज आमला है। जो बालों के लिए, बहुत ही बढ़िया आयुर्वेदिक रेमेडी है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। जो बालों को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचते हैं। आमला हमारे बालों को काला और घना भी बनता है। यह बालों को वक्त से पहले सफेद होने से भी बचाता है। दूसरी चीज करी पत्ता है। यह भी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। हेयर फॉलिकल्स में मेलानिन के प्रोडक्शन को रिस्टोर करती है। जिससे बाल काले होने लगते हैं।

      तीसरी चीज भृंगराज है। यह बहुत ही कारगर आयुर्वेदिक औषधि है। जो बालों से संबंधित लगभग हर एक समस्या को हल करता है। भृंगराज बालों के प्राकृतिक रंग को बनाये रखता है। मेलानोसाइट्स को स्टिम्युलेट करके ज्यादा मेलानिन पिगमेंट का उत्पादन करवाता है। जिससे आपके बाल काले होने शुरू हो जाते हैं। जिससे चौथी चीज नारियल का तेल है। इसमें लोरिक एसिड और मीडियम चेंज फैटी एसिड होते हैं। जो कि हमारे स्कल और हेयर फॉलिकल को पोषण देते हैं। कोकोनट ऑयल बालों को झड़ने और टूटने से बचाता है। यह खुश्की को भी दूर करता है।

बनाने का तरीका इसको बनाने के लिए, 100 ग्राम नारियल का तेल लेना है। अब 8 से 10 सूखे हुए आमले को हल्का सा कूटकर, बिना पाउडर बनाएं। इसमें डाल दीजिए। फिर 20 से 25 करी पत्ते की ताजी पत्तियां लेकर, इसे भी हाथ से हल्का सा मसल दीजिए। फिर इसमें मिला दीजिए। अब इसमें तीसरी चीज सूखा हुआ भृंगराज लगभग दो चम्मच लेकर, इसे भी हाथ से थोड़ा सा मसल कर मिला दीजिए।

        अब इन सभी चीजों को नारियल के तेल में अच्छे से मिलाइए। फिर इसे लगभग 21 दिनों के लिए, धूप में रख दीजिए। ताकि इन इंग्रेडिएंट्स में मौजूद सारे तत्व नारियल के तेल में अच्छे से समा जाएंगे। सूर्य की एनर्जी भी इसमें आ जाएगी। फिर आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर 21 दिनों तक इंतजार नहीं कर सकते। तो इसे हल्की आँच में पका भी सकते हैं। जब यह सारी चीज पककर काली हो जाए। तो इसे छानकर, किसी दूसरे पात्र में रखकर इस्तेमाल कर सकते है।

प्रयोग का तरीका इस तेल को आप हर एक दिन छोड़कर, सोते समय बालों की जड़ों में हल्का गुनगुना करके लगाए। फिर सुबह इसे शैंपू कर ले। अगर आप असमय होने वाले सफेद बालों से परेशान हैं। तो यह एक कारगर उपाय है। लेकिन अगर उम्र बढ़ाने के साथ, आपके बाल सफेद हो रहे हैं। तो यह एक सामान्य प्रक्रिया है। उम्र बढ़ाने के साथ, जो बाल सफेद होते हैं। वह वापस काले नहीं हो पाएगे।

        लेकिन अगर कम उम्र में ही, आपके बाल सफेद होने लगे हैं। या किसी बीमारी की वजह से, आपके बाल सफेद हो रहे हैं। किसी दवाइयां व तनाव की वजह से, आपके बाल सफेद हो रहे हैं। आप वापस से अपने बालों को काला कर सकते हैं। इसके लिए आवश्यक है कि आप इसका नियमित प्रयोग करें।

Read : हार्ट अटैक के लक्षण। हार्ट अटैक आने की उम्र। हार्ट अटैक से बचने के उपाय

एक ही रात में बाल झड़ने होंगे गारंटी से बंद

 अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं। इनका झड़ना बिल्कुल भी नहीं रुक रहा है। इनकी लंबाई नहीं बढ़ रही है। बालों में कालापन नहीं है। तो इसके लिए आपको अपने बालों की जड़ों को पर्याप्त पोषण देना चाहिए। आपके बालों का झड़ना 1 दिन में ही  रुक सकता है। बस आपको इसे सर धोने से पहले लगाना है। इससे बालों से संबंधित लगभग सभी समस्याएं दूर हो सकती है। इसका कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता है।

         इसके लिए आपको प्याज और अदरक का प्रयोग करना है। आपको एक लाल वाला प्याज और दो-दो इंच के तीन टुकड़े अदरक के लेने हैं। प्याज में सल्फर की मात्रा होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज पाई जाती है। जो बालों में होने वाले बैक्टीरियल इन्फेक्शन से बचता है। इससे डेंड्रफ जैसी समस्या भी खत्म होती है। यह बालों को झड़ना बंद करके, इन्हें मजबूत, घना और लंबा बनता है। 

     वही अदरक हमारे बालों के ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखता है। हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देता है। जिससे बालों का झड़ना बंद हो जाता है। अब इन दोनों चीजों का मिक्सी की सहायता से पेस्ट बना लें। फिर इसे किसी कपड़े की सहायता से, छानकर इसका रस इकट्ठा कर लें। अब इसमें विटामिन ई के दो कैप्सूल व एक चम्मच कस्टर्ड ऑयल या ऑलिव ऑइल मिला ले। इसे आप एक हफ्ते तक सुरक्षित रख सकते हैं।       इसका प्रयोग करने के लिए आपको इस मिश्रण को, अपने बालों की जड़ों में धीरे-धीरे मसाज करते हुए लगाना है। आप इसका प्रयोग हफ्ते में दो-तीन बार कर सकते हैं। पहले दिन से ही, इसका असर आपको दिखाने लगेगा। इससे बालों को संबंधित जितनी भी समस्याएं हैं। वह धीरे-धीरे समाप्त होने लगेंगी। आपके बाल काले और जड़ से मजबूत होने लगेंगे। इससे नए बाल उगना शुरू होते हैं। गंजेपन तक की समस्या दूर होती है। बहुत से लोगों में, स्कल पर पैचेज आने लगते हैं। गंजापन होने लगता है। इस समस्या को भी, यह मिश्रण दूर करता है।

Disclaimer

     लेख में सुझाए गए tips और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले, किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। myhealthguru इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Leave a Comment

Translate »