नींद नहीं आती उपाय
1 मिनट में नींद आने का तरीका
नींद आने का रामबाण उपाय
जिस तरह अच्छा भोजन करने से ताकत और ऊर्जा मिलती है। इस तरह से एक अच्छी नींद, खासकर हमारे दिमाग के लिए भोजन की तरह काम करती है। जो हमारे मस्तिष्क को ऊर्जा प्रदान करती है। नींद हमें दोबारा से ऊर्जावान करने का, एक अवसर देती है। यह अवसर कई अर्थों में कीमती हो जाता है। क्योंकि यह उन शक्तियों को भी हमसे जोड़ता है। जो शक्तियां हमें जीवित रहते पता नहीं चलती।
ऐसा भी कहा जाता है कि अच्छी गहरी नींद लेना। अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। अगर आप अच्छी नींद नहीं ले रहे हैं। तो आप दिन भर थके थके रहते है। आपको सर दर्द और शरीर में अन्य परेशानियां भी हो सकती है। अच्छी व गहरी नींद हमारे दिमाग को ऊर्जा प्रदान करती है। मस्तिष्क को ताकत देती है। इसलिए नींद का सही होना। हम सभी के लिए बहुत जरूरी है।
अगर हम पूरी नींद लेकर सुबह उठते हैं। तो हम अपने आप को तरोताजा महसूस करते हैं। सारे काम करने में मन लगता है। लेकिन आज लोग नींद ना आने जैसी समस्या से बहुत ज्यादा पीड़ित है। दिनभर थके होने के बाद भी, बहुत से लोगों को रात में नींद नहीं आती है। आज लोगों के पास बहुत अच्छे आरामदायक व लग्जरी बिस्तर भी उपलब्ध हैं। लेकिन उनके आंखों की नींद गायब है।
नींद न आने के पीछे, कई कारण हो सकते हैं। नींद पूरी न होने के कारण कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके लिए आपको इस समस्या की जड़ तक पहुंचना होगा। ताकि आप अपने आपकी मदद कर सकें। इसके पीछे कोई भी कारण क्यों न हो। ताकि उन सबको सुधारकर, आप एक गहरी नींद का आनंद ले सकें।
Read : अजवाइन के फायदे। रात को सोते समय अजवाइन खाने के फायदे। अजवाइन के नुकसान।
नींद क्या है
हम रोज रात को एक निश्चित समय पर सोते हैं। फिर निश्चित समय पर उठाते हैं। अपनी दिनचर्या निपटने से, हमें थकान होती है। जिससे हमारे शरीर को आराम की जरूरत होती है। इसलिए हम सोते हैं। नींद वास्तव में एक जटिल और बेहद आकर्षक प्रक्रिया है। जो हमारे लिए बेहद जरूरी है।
यह हमारे सर्कैडियन रिदम या दिमाग मे से बॉडी क्लॉक द्वारा नियंत्रित की जाती है। बॉडी क्लॉक प्रकाश के प्रति प्रक्रिया करती है। रात में मेलाटोनिन हार्मोन का उत्पादन तेज करती है। जब सुबह हम नींद से जागते हैं। तब यह मेलाटोनिन का उत्पादन बंद कर देती है।
हम सोते क्यों हैं
नींद की महत्वपूर्ण भूमिकाओं में से एक यादों को संजोना है। दिन के समय हमारा दिमाग बहुत सारी जानकारी इकट्ठा करता है। जानकारी के आधार पर, तथ्यों और अनुभवों को, पहले process करने और फिर उन्हें store करने की जरूरत होती है। इस पूरी प्रक्रिया के कई चरण होते हैं। रात भर सूचनाएं छोटे-छोटे रूप में, short term memory से long term memory में shift होती है। इसे consolidation कहा जाता है।
कुछ शोध में साबित हुआ है कि एक अच्छी नींद के बाद, हम जानकारी को बनाए रखें और याददाश्त के आधार पर, काम को बेहतर तरीके से कर पाते हैं। हमारे शरीर को मांसपेशियां विकसित करने, टिशु की मरम्मत करने और हार्मोन के बनने और नियंत्रित करने के लिए। एक लंबे समय तक नींद की आवश्यकता होती है। इसलिए हम सोते है।
Read : विटामिन बी 12 फल। विटामिन बी 12 की कमी। विटामिन बी 12 की कमी के लक्षण।
नींद क्यों आती है
नींद आने का काम बहुत छोटे स्तर पर, एडिनोसिन नामक न्यूरोट्रांसमीटर से शुरू होता है। मस्तिष्क में न्यूरॉन्स या तंत्रिका कोशिकाओं का काम, हमारे शरीर को यह बताना होता है। कि उसे कब जागना है और कब सोना है। जब हम जाग जाते हैं। तो एडिनोसिन का स्तर, हमारे दिमाग में दिन भर बढ़ता रहता है। जिसकी वजह से, हमारे अंदर नींद की खुमारी भी बढ़ जाती है। जो लोग किसी प्रोजेक्ट पर काम करते समय या परीक्षा की तैयारी के समय जागते हैं।
वह कैफीन जैसी चीजों का सहारा लेते हैं। जिससे एडिनोसिन का प्रभाव कम हो जाता है। तब नींद हमसे दूर हो जाती है। तो अब आप समझ गए होंगे कि कैसे जब भी आप देर रात तक काम करते हैं या फिर जागते हैं। तो एक कप कॉफी नींद को भगाने में, आपकी मदद कैसे करती है।
नींद के दौरान क्या होता है
एक बार जब न्यूरॉन्स हमारे शरीर को सोने का सिग्नल देते हैं। तब हम नींद के चार अलग-अलग चरणों से गुजरते हैं। पहले और दूसरे चरण में, हम हल्की नींद में होते हैं। यह हमारे जागने से, पूरी तरह नींद में जाने का दौर होता है। इन दोनों चरणों में दिल की गति और सांसे धीमी होने लगती है। शरीर का तापमान कम होने लगता है। मांसपेशियां शिथिल पड़ने लगती हैं।
तीसरे चरण में, आमतौर पर हम गहरी नींद में होते हैं। यह एक ऐसी व्यवस्था होती है। जहां हमारी कोशिकाएं, हमारी हड्डियों और मांसपेशियों की मरम्मत करने के लिए, ज्यादा हार्मोन पैदा करती है। जिससे हमारा शरीर खुद को रिपेयर करता है। चौथे चरण में, हम सपने देखना शुरू करते हैं। हमारा शरीर ऐसे केमिकल्स बनता है। जो हमारे शरीर को अस्थाई रूप से पैरालाइज कर देता है।
यही वजह है कि सपने देखते वक्त, हम शारीरिक गतिविधि करने में असमर्थ होते हैं। इस अवस्था में दिमाग हमारी आंखों के साथ बहुत तेजी से गति करता है। एक अच्छी नींद के दौरान, हम रात में इन चरणों के माध्यम से चार से पांच बार गुजरते हैं।
Read : कम उम्र में बाल झड़ने के कारण। क्या खाने से बाल नही झड़ते। बाल झड़ने के कारण व उपाय।
अगर हम ना सोए तो क्या होगा
अगर हम न सोए तो, अगले दिन हम थकान और चिडचिडापन महसूस करते हैं। इससे हमारे स्वास्थ्य को, शायद ही कोई को नुकसान पहुंचता हो। लेकिन ऐसा अगर कुछ दिनों तक, लगातार चलता रहे। तो इससे हमारी सेहत पर, इसका बुरा असर पड़ता है। हमें अनिद्रा, मोटापा, हृदय संबंधी रोग, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी समस्याएं घेर लेती है। नींद की कमी से, हमारे रंग रूप पर भी काफी असर पड़ता है।
रात को नींद नही आना
नींद ना आने की समस्या बहुत ही आम है। यह एक उम्र के बाद, अर्थात 40 वर्ष की उम्र के बाद में, 20% से 30% लोगों में इसका प्रभाव होता है। नींद न आने के अलग-अलग प्रकार हैं। जैसे कुछ लोगों को नींद आती ही नहीं है। वहीं कुछ लोगों को नींद तो आती है, लेकिन जल्दी खुल जाती है। वहीं कुछ लोगों को फुटकर में नींद आती है। यह एक प्रकार की बीमारी हो है, जिससे इनसोम्निया कहते हैं।
इनमें सबसे अधिक महत्वपूर्ण है कि जितना हम नींद के पीछे भागेंगे, उतना ही यह हमसे दूर होती जाएगी। नींद न आने की समस्या के पीछे, कई वजह हो सकती हैं।
1.Depression – लोगों को डिप्रेशन की वजह से भी नींद नहीं आती है।
2.Primary Insomnia – इसमें युवावस्था से ही व्यक्ति को नींद नहीं आती है इसका कारण कुछ भी नहीं हो सकता है बस युवावस्था में ही नींद नहीं आती है।
3. Substance Abuse – बहुत सारे लोग अलग-अलग प्रकार के मादक द्रव्यों का प्रयोग करते हैं जिसकी वजह से भी व्यक्ति को नींद नहीं आती है।
4. Stress – अलग-अलग प्रकार का स्ट्रेस होने के कारण भी व्यक्ति को नींद नहीं आती है
5. Performance Anxiety – यानी अगर कल मेरा एग्जाम है। तो हमें नींद नहीं आएगी। मेरी अगर कल शादी होने वाली है। तो परफॉर्मेंस एंजायटी है। तो नींद नहीं आएगी। अगर कल मेरा मैच है। तो हमें नींद नहीं आएगी। ऐसी अलग-अलग प्रकार की परफॉर्मेंस एंजायटी होती है। तो उसे व्यक्ति को नींद नहीं आती है।
तुरंत नींद कैसे लाएं
अच्छी नींद लाने के लिए, अपनी लाइफ स्टाइल को सुधारना व अपनी आदतों के अंदर कुछ बदलाव लाना, बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी नींद की समस्या पूर्ण रूप से ठीक हो जाए। तो यह बदलाव कारगर होंगे।
1. आपको अपने सोने और उठने का समय निश्चित करना होगा। इस पर अडिग रहिए। ताकि आपका जो सर्कैडियन साइकिल है। आपके शरीर की जो रिदम है। वह सही तरीके से सेट हो सके।
2. सोने से पहले आपको भारी भोजन नहीं लेना है। क्योंकि गरिष्ठ भोजन लेने से भी, आपको नींद नहीं आती है।
3. दिन भर आपको थोड़ी बहुत फिजिकल एक्टिविटी करनी चाहिए। अपने शरीर से थोड़ा श्रम करना है। ताकि आपका शरीर थोड़ा थके। आपको रात को नींद अच्छी तरीके से आ सके।
4. आपको अपने स्क्रीन टाइम को सीमित करना है यानी सोने से कम से कम 2 घंटे तक पहले तक मोबाइल टीवी वह लैपटॉप से दूर रहना है।
5. आपको स्ट्रेस से भी बचने की कोशिश करनी चाहिए।
6. चाय, कॉफी का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ज्यादा धूम्रपान या अल्कोहल के सेवन से बचना चाहिए। इन चीजों की वजह से भी, आपकी नींद पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
7. रात को सोने से पहले अगर आप गुनगुने पानी से नहा लेते हैं। तो भी आपको नींद आने में काफी आसानी हो जाती है।
8. आप जहां भी सोते हैं। वह जगह एकदम शांत होनी चाहिए। ज्यादा शोर शराबा नहीं होना चाहिए। कोशिश करिए, वहां जितनी कम से कम रोशनी हो। अगर डार्क रूम रख सके, तो नींद आपको जल्दी आएगी।
9. आपको अपने कमरे में स्नेक या एलोवेरा प्लांट रखना चाहिए। यह कमरे का AQI लेवल कम कर देते हैं। रात को ऑक्सीजन छोड़ते हैं।
10. कमरे में जीरो वाट का लाल बल्ब जलाएं। यह रोशनी आपके दिमाग को सिग्नल भेजती है। कि रात हो गई है, जल्दी सो जाओ।
Read : Aloe Vera – Health Benefits and Medicinal Uses। एलोवेरा के फायदे, उपयोग व औषधीय गुण।
अच्छी नींद आने के लिए क्या खाना चाहिए
कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ भी होते हैं। जिन्हें खाने से नींद न आने की समस्या होती है। इस समस्या के पीछे, हमारा गलत तरीके से खाया पिया, भोजन भी हो सकता है। तो जानते हैं, कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में, जिन्हें यदि हम रात में सोने से पहले खाएं।
तो हमें रात में नींद अच्छी आएगी। इसमें केला ऐसा है। जिसमें कैल्शियम और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर मात्रा होता है। इससे दिमाग को आराम मिलता है। यह नींद लाने में भी मददगार होता है।
इसमें मौजूद मैग्नीशियम हमारी मांसपेशियों को आराम दिलाता है। रात को सोने से पहले दूध का सेवन भी अच्छा होता है। इसमें मौजूद कैल्शियम नींद में होने वाली बाधा को दूर रखता है। बादाम में फैट, मैग्नीशियम, आयरन व अमीनो एसिड मौजूद होता है। जो अच्छी नींद के लिए फायदेमंद होता है।
इसलिए आप रात में बादाम का सेवन जरूर करें। आप बादाम के साथ दूध और शहद भी ले सकते हैं। इनके सेवन से अच्छी नींद आएगी। रात को दलिया का सेवन जरूर करें। यह भी आपके लिए, फायदेमंद साबित होगा।
नींद आने का मंत्र
अगर आप भी अनिद्रा जैसी समस्या से ग्रसित हैं। तो तुरंत नींद लाने के लिए, हमारे शास्त्रों में कुछ मंत्रों का भी वर्णन मिलता है। आप इन मंत्रों में से किसी भी, एक मंत्र का प्रयोग करके, नींद न आने की बीमारी से मुक्ति पा सकते हैं। इन मंत्रों के प्रयोग से, आपको तनावमुक्त व चैन की नींद आएगी।
पहला मंत्र:
ॐ ह्रीं निशोज्ये स्वाहा
Om Hreem Nishthur Swaha
तरीका – इसके लिए रात में सोने से पहले, एक छोटे से कटोरे में साफ जल को सामने रखकर, 108 बार इस मंत्र का जप करें। ऐसा करने से जल अभिमंत्रित हो जाएगा। अब इस पानी को अपने चेहरे पर हल्के से छिड़क लीजिए। फिर सो जाइए।
दूसरा मंत्र
ॐ निल नित्यने निल स्वाहा
Om Neel Nityanand Neel Swaha
तरीका – रात को सोने के तुरंत पहले, अपनी आंखों को बंद करके। उस पर दाहिने हाथ की हथेली को हल्के से रखे। इस मंत्र को 108 बार जप करें। आप मंत्रो की गिनती करने के लिए, रुद्राक्ष या किसी भी जप माला का प्रयोग कर सकते हैं।
तीसरा मंत्र
ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्
तरीका – इस मंत्र को भी सोने से ठीक पहले 7, 11 या 13 बार मन में पढ़ें। फिर आंख बंदकर सो जाएं।
Read : Simplest Way to Stay Healthy Life in Hindi । स्वस्थ्य रहने के ५ सूत्र।
नींद आने का रामबाण उपाय
1.जायफल – जायफल जैसे जिसे nutmeg भी कहा जाता है। यह देखने में सुपारी जैसा होता है। इसके लिए आपको एक जायफल को पत्थर में घिसना है। जब इसका पेस्ट बन जाए। तो 1/4 चम्मच जायफल के पेस्ट को, एक गिलास गर्म दूध में डालकर सेवन करें। इसके सेवन करने से आपको बहुत जल्द और बहुत गहरी नींद आ जाएगी।
2. पुदीना – सबसे पहले लगभग 200 ग्राम पानी को अच्छे से उबाले। फिर इसमें कम से कम 12 से 14 पुदीने की पत्ती डाल लें। इसके बाद पानी को, तब तक उबाले। जब तक की यह आधा नहीं रह जाता। अब इसे छानकर, इसमें दो चम्मच शहद मिला लें। सोने से पहले इसका सेवन करें। आपको निश्चित ही एक शांत और गहरी नींद आ जाएगी।
3. केला – इसके लिए आपको एक केला लेना है। इसको छिकल सहित छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए। इसके साथ एक दालचीनी का टुकड़ा लेना है। अब दोनों चीजों को लगभग एक से डेढ़ गिलास पानी में डालकर, धीमी आँच में तब तक उबालना है। जब तक यह आधा न रह जाए। अब पानी में ही केले को थोड़ा सा मैश कर लें। आप चाहे तो इसमें थोड़ा सा शहद या गुड़ डाल सकते हैं। इसे छानकर अलग कर लें।
अन्यथा आप इसे ऐसे भी ले सकते हैं। इसे आप सिप करके पीजिए। तीन से चार दिन में ही, आपको इसके परिणाम देखने को मिलेंगे। इससे नींद आने वाले हारमोंस की बढ़ोतरी होती है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम, पोटेशियम और जिंक हमारे दिमाग को शान्त करने वाली मांसपेशियों को रिलैक्स करेगा। इससे आपको बहुत ही गहरी और अच्छी नींद आएगी।
Read : Flaxseed – महिलाओं के लिए अलसी के फायदे । Alsi Khane ke Fayde।
1 मिनट में नींद आने का तरीका
अगर आप भी उन लोगों में से हैं। जिन्हें कोशिश करने पर भी नींद नहीं आती। आप जब भी सोने की कोशिश करते हैं। तो दिमाग में कुछ न कुछ चलता रहता है। जिसके कारण नींद नहीं आती। जब भी आप सोने जाते हैं। तो आपका दिमाग उन चीजों के बारे में सोचने लगता है। जो आप करना चाहते हैं।
तब हमारा दिमाग, उन चीजों के बारे में, ज्यादा से ज्यादा इमेजिन करने लगता है। यही कारण है कि एक बार आप कुछ ऐसा सोचने लग जाते हैं। तो आपको नींद नहीं आती। इसके लिए कुछ उपाय को अपनाकर, आप भी अच्छी नींद ला सकते हैं।
1. अगर आपको भी नींद न आने की समस्या है। तो इस ट्रिक को अपनाने से, आपको जल्द ही नींद आ जाएगी। इस ट्रिक का नाम 4-7-8 है। जिसे अमेरिका की सेना, सोने के लिए प्रयोग करती है। इस ट्रिक के दौरान, आपको पहले 4 सेकंड में नाक से सांस लेनी है। फिर इसे आपको 7 सेकंड तक रोक कर रखना है। इसके बाद आपको सांस को अगले 8 सेकंड तक, धीरे-धीरे निकालना है। ऐसा करने से, आपको तुरंत नींद आ जाएगी। इस प्रक्रिया को आप कई बार दोहरा सकते हैं।
2. अच्छी नींद पाने के लिए आपको रात का खाना 8:00 बजे तक कर लेना चाहिए। इसके बाद कम से कम 15 मिनट आप टहले। इसके बाद सोने से पहले, अपने मुंह को अच्छे से छीटें मारकर धो ले। जब आप अपना मुंह धोते हैं। तो उससे आपका ब्लड प्रेशर सामान्य होने लगता है। आपके दिल की धड़कन कम होने लगती है। यह आपके मन में शांति लेकर आता है।
इसके बाद आराम से बिस्तर पर बैठ जाएं। अब आपको अपने माथे के बीचो-बीच, जो थर्ड आई है। उसे प्रेस करते हुए, दो उंगलियों से clockwise एक मिनट तक आँखे बंद करके मसाज करनी है। इसके साथ गहरी सांस लेते रहें। ऐसा करने से, आपके मन में जो भी तनाव व चिंताएं हैं। जो एंजायटी है। वह धीरे-धीरे कम होने लगेगी।
1 मिनट के अंदर आप अच्छा फील करेंगे। इसके बाद ठीक इसी तरह, अपनी दोनों कनपटियों को, इसी तरह मसाज देनी है। आंखें बंद करके कम से कम 10 गहरी सांस लेते हुए मसाज करें। इसके बाद, आपका मन बिल्कुल शांत हो जाता है। दिमाग में जो तरह-तरह के विचार चल रहे थे।
वह भी काम हो जाते हैं। इसके बाद अपनी दोनों हथेलियां को आपस में रगडे, जब अच्छे से गर्माहट आ जाए। तो अपने दोनों हाथों को, आंखों पर रखें।