मोटापा | मोटापा कैसे कम करें | महिलाओं का मोटापा कम करने के उपाय

मोटापा कैसे कम करें, महिलाओं का मोटापा कम करने के उपाय, [ रामबाण उपाय, Motapa Kaise Kam Kare, Tarika, Tips, Home Remedies,  Upay ]

मोटापा कैसे कम करें
मोटापा कम करने का रामबाण उपाय

क्या आप जानते हैं। भारत में 135 मिलियन से ज्यादा लोग, मोटापे का शिकार हैं। भारत पोषित व अल्प पोषित के दोहरे बोझ का सामना कर रहा है। विश्व भर में 39% से ज्यादा लोगों का वजन, सामान्य से ज्यादा है। इनमें से 13% लोग, मोटापे का शिकार हैं। क्या आप जानते हैं कि मोटापे की बीमारी में, 1975 से अब तक 3 गुना से ज्यादा वृद्धि हुई है। अगर वही बच्चों की बात की जाए। तो यह वृद्धि 4 से 5 गुना तक है।

Obesity सारी दुनिया में, शुरू से ही चिंता का कारण रहा है। लेकिन अब यह समस्या बेहद गंभीर होती जा रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया की एक तिहाई आबादी मोटापे की चपेट में है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के एक अध्ययन में कहा गया है। यह परेशानी महामारी का रूप ले सकती है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, पृथ्वी का हर छठा व्यक्ति मोटापे से ग्रसित है। हर साल मोटापे की वजह से, करीब 28 लाख लोगों की मृत्यु हो जाती है। आज मोटापा खुद एक बीमारी बनता जा रहा है। लेकिन कुछ आसान से नियमों का पालन करके। मोटापे पर काबू पाया जा सकता है।

weight loss tips in hindi

मोटापा क्या है ?
What is Obesity or Overweight ?

Obesity यानी मोटापा को हम medically कह सकते हैं। जब हमारे शरीर में  adipose tissue mass की मात्रा बढ़ जाती है। तो हम इसे obesity कहते हैं। या फिर यह भी कर सकते हैं। कि जब हमारे शरीर में fat cells की मात्रा बढ़ जाती है। तो इसको भी हम मोटापा कह सकते हैं।

जिसका वजन ज्यादा होता है। वह मोटापे की definition में नहीं आता है। क्योंकि लंबे लोगों में, जिनका bone mass ज्यादा होता है या muscle part  ज्यादा होता है। उनमे हो सकता है। वजन ज्यादा हो। लेकिन वह मोटे नहीं होते। क्या आप जानना चाहेंगे :  तुलसी के फायदे10 Benefits of Tulsi।

मोटापे को कैसे मापे । BMI क्या है

 मोटापा और overweight में हम कैसे  differentiate कर सकते हैं।  Overweight का मतलब है। आपका वजन अपने normal वजन से थोड़ा ज्यादा है। हमें इसका मापदंड Body Mass Index (BMI) को calculate करके कर सकते हैं।

इसमें हम व्यक्ति का शरीर भार ( Body Weight) और उस व्यक्ति की height को measure करते हैं। इसके ratio से, हमें BMI प्राप्त होता है। इसके लिए इस formula का प्रयोग करते हैं।

   BMI = Body Weight / (Height)2

 इस BMI से हमें पता चलता है। कि वह व्यक्ति Obese है। Overweight है या बहुत अधिक मोटापा (Morbidly Obese) है। जिसकी वजह से उसके शरीर या जान को खतरा है। इसका ratio हमें यह बताता है कि –

Underweight अगर BMI का Ratio 18.5 से कम है। तो वह underweight है।

Normal अगर BMI का Ratio 18.5 से 24.5 के बीच है। तो वह व्यक्ति normal है।

Overweight अगर BMI का Ratio 25 से 29.9 के बीच है। तो वह व्यक्ति overweight है।

Obese अगर BMI का Ratio 30 से 34.9 के बीच है। तो वह व्यक्ति obese है।

Morbidly Obese अगर BMI का Ratio 35 से अधिक है। तो वह व्यक्ति Morbidly Obese है।

भारतीय लोगों में हमेशा Visceral Obesity पाई जाती है। मतलब उनमें जो मोटापा होता है। वह अधिकतर पेट में होता है। इसलिए भारतीय लोगों में, कमर और पेट का ratio देखा जाता हैं। जिसे Waist to Hip Ratio (WHR) कहा जाता है।

अगर पुरुषों में यह ratio 1 से ज्यादा हो या स्त्रियों में 0.85 से ज्यादा हो। तो उन्हें हम मोटा कह सकते हैं। जिनके लिए surgery या किसी अन्य treatment की जरूरत पड़ती है। क्या आप जानना चाहेंगे : लंबा व स्वस्थ्य जीवन जीने का रहस्य

मोटापा कैसे कम करें

मोटापा के कारण
Causes of Obesity

मोटापा अगर ज्यादा बढ़ जाए। तो कोई भी खतरनाक बीमारियों से घिर सकता है। लेकिन अपने routine lifestyle में थोड़ा बहुत परिवर्तन करके। आप मोटापे पर काबू जरूर पा सकते हैं। पहले समझते हैं कि Obesity के मुख्य कारक क्या है।

● वजन बढ़ने का मुख्य कारण, बढ़ता हुआ शहरीकरण व आधुनिकीकरण।

● छोटी दूरी के लिए भी वाहनों का इस्तेमाल।

● मोटापे का एक कारण over eating भी है।

● फ़ास्ट फ़ूड का अधिक सेवन।

● ऐसे भोजन का अधिक उपयोग, जिसमें पोषक तत्वों की कमी होती है।

● ज्यादा देर तक बैठे रहना।

● लंबे समय तक टीवी और मोबाइल का इस्तेमाल करना।

● शारीरिक गतिविधियां कम या न के बराबर होना।

● कुछ बीमारियां भी मोटापे का कारण हो सकती है जैसे chronic kidney disease, खून की कमी (anemia), Hypothyroidism, PCOD।

● हार्मोन असंतुलन। क्या आप जानना चाहेंगे : सुपर फूड आमला के गुण व फायदेकिन-किन रोगों मे लाभकारी।

मोटापा के कारण होने वाली अन्य बीमारियाँ

मोटापे के कारण, शरीर पर बहुत दुष्प्रभाव पड़ता है। अगर आपने मोटापे के side effect को समझ लिया। तो आप इसके कारण होने वाली, अन्य बीमारियों से सावधान रह सकते हैं। आज हर घर में कोई न कोई Obesity जैसी बीमारी से ग्रस्त है।

मोटापा वह स्थित है। जब शरीर पर अत्यधिक शारीरिक वसा एकत्रित हो जाती है। जो धीरे-धीरे हमारे स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव डालने लगती है। मोटापा बहुत सारे रोगों से जुड़ा होता है। जिनमें कुछ प्रमुख रोग इस प्रकार हैं।

● ह्रदय रोग (Heart Disease)

● मधुमेह (Diabetes)  

● श्वास की समस्या      (Breathing Problem)

● किडनी के रोग  (Chronic Kidney Disease)

● उच्च रक्तचाप    (High Blood Pressure) 

● गठिया बाई (Arthritis)

● जोड़ों में दर्द (Osteoarthritis) 

● कमर दर्द (Backache)

● खून की कमी (Anemia)

मोटापा कम करने के लिए क्या खाएं

Breakfast हमारे दिन का सबसे important meal होता है। इसमें अगर आप ज्यादा भी खा लेंगे। तो आपके पास पूरा दिन है। उन calories को burn करने के लिए। लेकिन अगर आप रात में ज्यादा खा लेंगे। तो वह fat बनकर इकट्ठा होता जाएगा।

इससे आपका वजन बढ़ने लगेगा। तो आप जो भी diet follow करें। तो इस बात का जरूर ध्यान रखें। कि आपका breakfast heavy, फिर lunch average और dinner light होना चाहिए। बहुत बार ऐसा होता है। हम वजन कम करते हैं। लेकिन उसे maintain नहीं कर पाते। आपको diet की quality, quantity और timing पर ध्यान देना जरूरी है।

● दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करें। इसे आप बैठकर, धीरे-धीरे पिए। इसके के पीने से, आपके शरीर के toxins बाहर निकलते हैं। जिससे आपके शरीर को fat घटाने में सहायता मिलती है।

● सुबह की चाय पीने के बजाए। गुनगुने पानी में नींबू और शहद लेना शुरू करें। इसे सुबह लेने से, यह आपकी body को detox करने का काम करता है। आपके metabolic rate को बढ़ाता है। यह आपके शरीर में fat जमा नहीं होने देता। इससे आपका वजन कम होता है।

● आप अपनी diet में fruits को शामिल कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको सलाद का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए।

● Refined flour का कम से कम प्रयोग करें। जैसे सूजी, मैदा, सफेद चावल के बजाय आपको मोटा अनाज लेना चाहिए। इसमें दलिया ओट्स, ज्वार, बाजरा व रागी का प्रयोग कर सकते है। सफेद चावल की बजाए ब्राउन राइस का प्रयोग करें।

● आपको अपनी diet में कम से कम 2 लीटर पानी अवश्य लेना चाहिए। पानी आपके पूरे system को, Hydrate और Detox करती है। जिससे आपके शरीर के toxins बाहर हो जाते हैं।

● आपको कभी भी भूखे नहीं रहना चाहिए। कोशिश करनी चाहिए कि हर 2- 3 घंटे में कुछ न कुछ जरूर खाएं। आप अपने आप को कभी भी punish न करें। क्या आप जानना चाहेंगे : मधुमेह के कारण, लक्षण, रोकथाम, घरेलू उपचार

मोटापा क्या खाने से बढ़ता है

आप क्या खाते हैं। क्या नहीं खाते हैं। इसका भी आपके वजन पर, गहरा असर होता है। आपके द्वारा खाये जाने वाले खाद्य पदार्थ, आपके वजन पर एक बड़ा प्रभाव डालते हैं। जब आपने अपना वजन कम करने का मन बना लिया है। तो ऐसे में कुछ  चीजों से दूरी बनाना जरूरी है।

◆ अगर आप आलू को सब्जी या कच्चे रूप में खाते हैं। तो वह आपके लिए healthy है। लेकिन अगर आप इसे तलकर या चिप्स के रूप में खाते हैं। तो यह बहुत ज्यादा unhealthy है। इससे आपका वजन बढ़ता है।

◆ Cold drink या Soda दुनिया के सबसे unhealthy foods है। इसका आपकी सेहत पर, बड़ा बुरा असर होता है। अगर आप यह drinks पीते हैं। तो बहुत ज्यादा कैलोरी अपना अंदर लेकर जाते हैं।

◆ White Bread में बहुत सारी कैलोरी और शुगर मिलती है। जिसके कारण आपका वजन काफी बढ़ जाता है।

◆ आपको टॉफी और चॉकलेट खाना बंद करना होगा। इसमें भी बहुत सारी शुगर और कैलोरीज होती है। इससे आपके वजन के साथ ब्लड प्रेशर और डायबिटीज भी बढ़ सकती है।

◆ केक और पेस्ट्री में शुगर के साथ-साथ trans fat भी मिलता है। जो हमारी सेहत के लिए बहुत खतरनाक है।

महिलाओं का मोटापा कम करने के उपाय

महिलाओं में बढ़ता मोटापा, एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। इस मोटापे के कारण, उनमें बहुत सारी अन्य घातक बीमारियां जन्म ले रही है। इसके साथ ही, महिलाएं आकर्षक दिखने के लिए, मोटापे से अधिक चिंतित दिखाई देती है। यहां कुछ ऐसे उपाय हैं। जिनको करके, आप जल्द ही अपने मोटापे से छुटकारा पा सकती है।

1. आपको रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम से कम करना चाहिए जब हम कार्बोहाइड्रेट को प्रोसेस करते हैं, तो इसमें पोषण की मात्रा काफी कम हो जाती है।

2. मोटापे को नियंत्रित करने के लिए आपको अधिक पानी का सेवन करना चाहिए। आप दिन भर में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी का सेवन अवश्य करें।

3. आपको अपनी डाइट में, प्रोटीन के सेवन को बढ़ाना चाहिए। मांस, मछली, समुद्री खाद्य पदार्थ, अंडे, अन्य डेयरी उत्पाद व दालों जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से, प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने में मदद मिलती है।

4. आपको नियमित अच्छी व स्वस्थ नींद लेना आवश्यक है। क्योंकि जितना महत्वपूर्ण पौष्टिक भोजन करना होता है, उतना ही अच्छी मात्रा में सोना भी होता है। इसलिए आपको कम से कम 6 से 7 घंटे बाधारहित नींद लेनी चाहिए।

5. आपको अपने तनाव को हमेशा काबू में रखना चाहिए। तनाव रहित जीवन आपके मोटापे को कम करने में सहायक सिद्ध होगा। क्या आप जानना चाहेंगे : एलोवेरा के फायदे, उपयोग व औषधीय गुण।

पेट की चर्बी कैसे घटाएं

1. यह कमर और पेट की चर्बी को कम करने का कारगर उपाय है। 1 सप्ताह के अंदर ही, आपको इसके परिणाम देखने शुरू हो जाएंगे। इसके लिए आपको प्रतिदिन, एक चम्मच अजवाइन को खौलते पानी मे डालना हैं। जब यह अच्छे से खौल जाए। तो इसे छानकर अलग करने कर ले। अब जो अर्क आपको मिलेगा। इसे आपको प्रतिदिन नित्य क्रिया के पश्चात ही पीना है। जब आपका पेट साफ हो।

लेकिन इसके साथ आपको एक चीज avoid करनी जरूरी है। वरना आपको इसका लाभ नहीं मिलेगा। आपको इस दौरान चीनी का किसी भी तरह से प्रयोग नहीं करना है। बल्कि आपको किसी भी मीठी चीज को नहीं खाना है। 

इसके साथ ही किसी भी प्रकार का फास्ट फूड नहीं खाना है। घर का खाना ही खाएं। घर का बना oily food भी ले सकते हैं। लेकिन बाहर की किसी भी चीज को avoid करें। ऐसा एक हफ्ते करने पर ही, आपको इसके परिणाम दिखने शुरू हो जाएंगे।

2. मीठा सोडा या खाने वाला सोडा (Baking Powder) की एक चुटकी, एक बड़े गिलास पानी में मिलाएं। अब इसमें एक चुटकी असली नमक जैतून की मिलाएं। फिर 1/2 चम्मच धनिया का पाउडर फाँककर, इस पानी को पी ले। इसे 1 दिन में दो बार करें।  आप इसे खाने से पहले या खाने के बाद भी ले सकते हैं।

अगर आप नियमित इसका सेवन करते हैं। तो हर महीने लगभग 3 से 4 किलो वजन कम हो जाएगा। लेकिन इसके साथ ही अपनी diet में भी, control करें। आप अपनी खुराक से थोड़ा कम खाना खाएं। थोड़ा-सा पैदल भी चलें। इसके साथ ही गर्म पानी का सेवन करें। आपको इसके चमत्कारिक लाभ दिखाई देंगे।

मोटापा कैसे कम करें
Motapa Kaise Kam Kare

1. सोंठ, काली मिर्च और पिपली को बराबर मात्रा में लेकर, चूर्ण बना ले। इसे रोजाना सुबह-शाम नाश्ते व डिनर के बाद। एक-एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ ले। इससे आपका वजन कम होगा।

2. जीरा वजन घटाने में बहुत कारगर साबित होता है। वजन कम करने के साथ-साथ, यह बहुत सारी बीमारियों से भी बचाता है। जैसे कोलेस्ट्रॉल कम करता है। हार्ड अटैक से बचाता है। स्मरण शक्ति बढ़ाता है। खून की कमी को ठीक करता है।

पाचन तंत्र को ठीक करके गैस और ऐठन को भी ठीक करता है। 2 बड़े चम्मच जीरा को, एक गिलास पानी में डालकर, रात भर रख दें। सुबह इसे उबालकर, चाय की तरह गरम-गरम पिए। बचा हुआ जीरा भी चबा लें। इसके रोजाना सेवन से, शरीर के किसी भी कोने से अनावश्यक चर्बी शरीर से बाहर निकल जाती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, जीरे में मौजूद पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं। जिससे पेट की चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। क्या आप जानना चाहेंगे : गिलोय के औषधि गुण, फायदे व नुकसानकैसे करें इसका उपयोग, सम्पूर्ण जानकारी।

3. पेट के आसपास बढ़ी हुई चर्बी को घटाने के लिए, अजवाइन का प्रयोग करें। यह बहुत ही फायदेमंद है। आप अपनी diet में अजवाइन की पत्तियों का सेवन करें। यह पेट की चर्बी को कम करती है। इसके अलावा, अगर आप खाने से पहले अजवाइन का पानी पीते है। तो पाचन-तंत्र सही रहता है। यह मोटापा को भी कम करता है।

4. आपको शरीर व पेट की चर्बी को कम करने के लिए, पूरी में नींद लेना बहुत आवश्यक है। आपको कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद अवश्य लेनी चाहिए। कम या जरूरत से ज्यादा सोना भी वजन बढ़ने का  मुख्य कारण माना जाता है। भरपूर नींद लेने से पाचन तंत्र अच्छे काम करता है। यह भोजन को ठीक से पचाने में मदद करता है।

5. कमर की चर्बी को घटाने के लिए, सेब खाना फायदेमंद होता है। सेब में डाईट्री फाइबर पाया जाता है। इसमें मौजूद फाइबर, फीटोस्ट्रॉल, फ्लेवोनॉयड्स और बीटा-कैरोटिन जैसे तत्व belly fat को बहुत ही आसानी से कम करते हैं।

प्रतिदिन सेब का सेवन करने से, पेट व कमर की चर्बी कम होती है। इसके साथ ही, सेब हमारी skin को भी अधिक चमकदार बनाता है।

6. पेट की चर्बी को कम करने के लिए चिया के बीज बहुत फायदेमंद है। इसे थायराइड और डायबिटीज वाले व्यक्ति भी, पेट की चर्बी को कम करने के लिए। इस्तेमाल कर सकते है।

एक गिलास पानी में एक चम्मच चिया सीड्स को डाल दीजिए। अब इसे अच्छे से मिलाकर, 30 से 35 मिनट के लिए रख दें। आधे घंटे बाद, यह बीज थोड़े फूल जाएंगे। अब इसमें एक चम्मच शहद मिला ले। इस ड्रिंक का प्रयोग, सुबह नाश्ते से एक घंटा पहले लेना है। अगर आप और भी fast result चाहते हैं। तो रात को खाना खाने के 2 घंटे बाद भी ले सकते हैं।

7. मोटापे को कम करने के लिए मेथी बहुत उपयोगी है। इसके लिए आप एक चम्मच मेथी दाने को, एक ग्लास गर्म पानी में डालकर। रात भर रख दे। सुबह उठकर मेथी दाने को चबा-चबा कर खाएं। चबाकर खाने का बहुत महत्व है।

     जब आप मेथी को चबाकर खाते हैं। तो इसके कसैलेपन के कारण, बहुत तेजी से लार बनना शुरु हो जाती है। जो हमारे शरीर और पाचन के लिए, बहुत उपयोगी है। इसके पानी को भी पी ले। आप पाएंगे कि आपके शरीर की चर्बी धीरे-धीरे dissolve होना शुरू हो जाएगी।

8. अगर आप किसी से तेजी से, मोटापे से छुटकारा पाना चाहते हैं। तो आपको अपनी जीभ पर नियंत्रण रखना होगा। आप अगर लगातार, एक महीना का तक, अपनी भोजन के लिए लौकी पर निर्भर रहते हैं। तो उसके magical benefits दिखाई देने लगेंगे।

इसके लिए आप सुबह दोपहर शाम लौकी का जूस पिए। लौकी की ही सब्जी खाएं। इन सबके साथ, अश्वगंधा के पत्तों के पत्तों का प्रयोग अवश्य करें। इसके साथ, आप चार अनाज से बनी, दलिया का उपयोग कर सकते हैं। इस दलिया में, बराबर मात्रा में गेहूँ, बाजरा, मूंग दाल व चावल की मात्रा रखे। इसमें काले तिल, अजवाइन व अश्वगंधा के पत्ते का प्रयोग करें। क्या आप जानना चाहेंगे : कब्ज का परमानेंट इलाज पुरानी कब्ज के लक्षण। कब्ज के नुकसान। बदहजमी का घरेलू इलाज। कब्जियत के घरेलू उपाय।

मोटापा कम करने का रामबाण उपाय

Obesity यानी मोटापे को कम करने व उचित परिणाम हासिल करने के लिए। कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। ताकि आपको  शीघ्र व उचित परिणाम प्राप्त हो।

● मोटापे को कम करने के लिए, बताए गए उपचार के साथ। आपको Physical Exercise, Yoga व Meditation पर भी थोड़ा समय अवश्य देना चाहिए। अपनी दैनिक दिनचर्या में Physical Exercise को महत्त्व दें।

● आपको बताई गए, वर्जित भोज्य पदार्थों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

● पानी का भरपूर प्रयोग 2-3 लीटर करना चाहिए।

● खाने से पहले सलाद का प्रयोग अवश्य करें। अपना एक चौथाई से लेकर आधा पेट, सलाद से ही भरें।

● अपने खाने के बीच में या अंत में पानी का उपयोग मत करें। खाना खाने के कम से कम 45 मिनट बाद। जितना हो सके, पानी ग्रहण करें।

● 7 से 8 घंटे की नींद अवश्य लेनी चाहिए।

Disclaimer      
लेख में सुझाए गए tips और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले, किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। myhealthguru इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Leave a Comment

Translate »