Makhana Khane Ke Fayde | मखाना के फायदे | Makhana Benefits

Makhana Khane Ke Fayde – Benefits, Calories, Nutrition, Phool Makhana, Roasted Makhana [ मखाना के फायदे, कैसे बनता है, ताल मखाना खाने के फायदे, कैसे खाना चाहिए ] 

सेहत का खजाना है मखाना

आपको अगर दिन भर में बीच-बीच में भूख लगती है। कुछ न कुछ खाने का मन करता है। आपको कुछ खाते रहने की आदत है। तब आप फ्राइड या प्रोसैस्ड फ़ूड की जगह, एक हेल्थी फूड ले सकते हैं। जिसे हम सुपर फूड भी कह सकते हैं। इसे बच्चे, बड़े, बुजुर्ग सभी ले सकते हैं। यहां तक की गर्भावस्था में भी, यह बहुत अच्छा फूड है।

हम सभी जानते हैं कि ड्राई फ्रूट खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भी खासकर मखाने का प्रयोग, लोग अलग अलग तरीकों से करना पसंद करते है। मखाने में मौजूद पोषक तत्वों के कारण, लोग इसे व्रत में भी खाना पसंद करते हैं। क्योंकि यह हमारे सेहत के लिए, बहुत फायदेमंद होता है। इनका इस्तेमाल बहुत सी बीमारियों को ठीक करने में भी किया जाता है।

मखाना एक हल्दी फूड है। जो भारत के बहुत से हिस्सों में खाया जाता है। इसके बीजों का प्रयोग आयुर्वेद व पारंपरिक चाइनीस दवाइयां में भी किया जाता है। मखाना वात, पित्त और कफ जैसी किसी भी समस्या को दूर करने में मदद करता है। विशेष रूप से जिनमें पित्त दोष बढ़ा हुआ है। उन्हें ज्यादा मदद मिलती है। यह वजन कम करने और वजन बढ़ाने दोनों में मददगार होता है। बस इसे लेने का तरीका अलग-अलग होता है। जिसके बारे में हम आगे जानेंगे। क्या आप जानना चाहेंगे : दालचीनी के फायदेदालचीनी के फायदे पुरुषों के लिए। गर्म पानी में दालचीनी के फायदे।

Makhana Khane Ke Fayde

Makhana Nutrition
मखाना में पौष्टिक तत्व

Nutrition Value of Fox Nut(Makhana)
Per 100 gm
एनर्जी347 किलो कैलोरी
प्रोटीन9.7 ग्राम
वसा0.1 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट76.9 ग्राम
फाइबर14.5 ग्राम
कैल्शियम56 मिलीग्राम
आयरन2.6 मिलीग्राम
पोटैशियम350 मिलीग्राम
सोडियम70 मिलीग्राम
मैग्नीशियम98 मिलीग्राम
फास्फोरस368 मिलीग्राम
जिंक1.3 मिलीग्राम

मखाना कैसे बनता है  

आमतौर पर लोगों में यह दुविधा होती है कि मखाना और कमल गट्टा एक ही होता है। जबकि यह दोनों अलग-अलग है। कमल गट्टा लोटस नट होता है। वहीं मखाना फॉक्स नट होता है। मखाना जो वाटर लिली होता है, उसके बीजों को प्रोसैस्ड करके बनता है। यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक खाद्य पदार्थ है। मखाने को कई अन्य नाम जैसे फूल मखाना, फॉक्स नट या frilly water Lilly के नाम से भी जाना जाता है।

इसका वानस्पतिक नाम Euryale Ferox होता है। मखाने का उत्पादन बिहार में 90% होता है। इसके अलावा यह कोरिया, जापान, रसिया के पूर्वी भागों में भी पैदा किया जाता है। लेकिन बिहार में इसका सबसे ज्यादा उत्पादन किया जाता है। इसका पौधा सामान्यतः पानी में पैदा होता है। मखाना बनाने के लिए, इन पौधे के सीड्स को निकालकर धूप में सुखाया जाता है।

इनके सूखने के बाद, इन्हें लकड़ी के हथौड़े से पीटा जाता है। जिससे उनकी कठोर परत निकल जाती है। इसके बाद बीजों को अलग-अलग साइज की छलनी में डालकर अलग किया जाता है। मखानों की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें किसी भी तरह के पेस्टिसाइड्स का प्रयोग नहीं होता है। अब इन्हें बड़ी लोहे की कढ़ाई में गर्म किया जाता है। फिर इन्हें ठंडा होने के लिए 72 घंटे तक रखा जाता है।

इसके बाद इन्हें फिर से गर्म किया जाता है। क्योंकि अब तक इनका कठोर खोल पूरी तरह से अलग नही हो पाता है। इसके बाद  फिर से हथौड़े से पीटा जाता है। इस दौरान गर्म बीजों से मखाना निकलता है। लेकिन कुल बीजों का एक-तिहाई ही मखाने तैयार हो पाते हैं। शेष टूटकर खराब हो जाते हैं। क्या आप जानना चाहेंगे : किडनी की बीमारी के 10 संकेत। क्या किडनी ठीक हो सकती है। किडनी का रामबाण इलाज।

मखाना कैसे खाना चाहिए 

मखाने का सेवन करने के लिए, इसे कभी भी आयल या घी के साथ फ्राई नहीं करना चाहिए। न ही इसका टेस्ट बढ़ाने के लिए, किसी भी प्रकार के मसाले का प्रयोग करना चाहिए। इसमें नमक डालकर, बिल्कुल भी नही खाना चाहिए। क्योंकि नमक डालने से, फिर सोडियम की मात्रा बढ़ जाएगी। जो ब्लड प्रेशर के लिए ठीक नहीं होता है।

मखाने को सिर्फ भूनकर खाना चाहिए। इसके लिए कढ़ाई में सिर्फ मखाना डालकर, धीमी आँच में रोस्ट कर लेना चाहिए। इससे मखाने में कुरकुरापन आ जाएगा। जो खाने में अच्छा लगेगा। अगर आप मखाने को स्नैक के रूप में खाना चाहते हैं। तो इसमें सीमित मात्रा में सेंधा नमक का प्रयोग कर सकते हैं। इससे आपके शरीर को कोई नुकसान नहीं होगा।

मखाने में किसी भी प्रकार का फ्लेवर शामिल नहीं करना चाहिए। इससे मखाने के गुणधर्म खत्म हो सकते हैं। जो आपको फायदा पहुंचाने के बजाय, नुकसान कर सकता है। आप रोजाना 25 से 30 ग्राम तक मखाने का प्रयोग कर सकते हैं। इसका दूध के साथ प्रयोग करना भी लाभकारी होता है। क्या आप जानना चाहेंगे : शहद के फायदे। शहद खाने के नुकसान। असली शहद की पहचान। शहद जहर कैसे बनता है।

Makhana Khane ke Fayde 

मखाने पचने में थोड़े भारी होते हैं। इनमें रूखापन होता है। इनकी तासीर ठंडी होती है। यह तीनों दोषों में असरदार होते हैं। गुरु गुण होने के कारण यानी पचने में भारी होने के कारण, यह वात दोष का नाश करते हैं।  इनके ठंडे स्वभाव के कारण, यह पित्त दोष को खत्म करते हैं। रूखेपन के कारण यह कफ को भी कम करते हैं। इस तरह से तीनों दोषों पर, इसका असर होता है। विशेष रूप से पित्त में, यह अच्छे से कार्य करते हैं। 

मखाना बाजार में उपलब्ध सभी ड्राई फ्रूट्स में अलग होता है। क्योंकि 100 ग्राम मखाने में, 0.1 ग्राम फैट होता है। जिसके कारण यह हार्ट व डायबिटीज के मरीजों के लिए अधिक फायदेमंद होता है। मखाने में प्रोटीन की मात्रा 9.7 ग्राम, तो वही कैल्शियम 60 मिलीग्राम मौजूद होता है। जो हमारी हड्डियों के लिए  काफी फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर की मात्रा 14.4 ग्राम होता है। जो हमारे पेट के लिए अत्यंत लाभकारी है। 

मखाने में इसके अतिरिक्त और भी बहुत से पोषक तत्व होते हैं। जो अलग-अलग तरह से हमें फायदा पहुंचाते हैं। क्या आप जानना चाहेंगे : पेट में गैस के लक्षण। पेट में गैस बनना। पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय

1. कई बड़ी बीमारियों से बचाता है – मखाने में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा काफी अधिक होती है। जिसके कारण हमारे शरीर में होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को रोकता है। जिसके कारण कई बड़ी बीमारियों के होने का खतरा रहता है। यह नुकसानदायक फ्री रेडिकल्स को भी बेअसर कर देता है। जिससे  शरीर में होने वाले इन्फेक्शन का खतरा कम हो जाता है।

इसके अलावा मखाने में Gallic acid व Chlorogenic acid जैसे एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। जो हमें कई बड़ी बीमारियों से बचते हैं। यही कारण है कि मखाने का सेवन करने से, हृदय संबंधी बीमारियां, कैंसर व टाइप टू डायबिटीज भी नहीं होती है। मखाने में कुछ ऐसे कंपाउंड होते हैं, इन्फ्लेमेशन के खतरों को कम करते है। अगर हमारे शरीर में अंदर कहीं पर सूजन हो रही है। तो उसे खत्म करता है।

2. उम्र बढ़ने की गति को कम करता है – मखाने में एंटी-एजिंग गुण पाए जाते है। जिसके कारण हमारी त्वचा जल्दी खराब नहीं होती है। इसमें मौजूद कुछ कंपाउंड, एक शक्तिशाली एंटी-एजिंग प्रॉपर्टी की तरह काम करते हैं। इसमें अमीनो एसिड जैसे Glutamine व Cystine मौजूद होते हैं। जो हमारी त्वचा के लिए, काफी फायदेमंद होते हैं। 

मखाने का इस्तेमाल करने से, त्वचा में ढीलापन व झुर्रियां पड़ने जैसी समस्याओं में कमी आती है। इससे हमारी त्वचा में elasticity और hydration बना रहता है। जिसके कारण हमारी त्वचा जल्दी खराब नहीं होती है। हम लंबे समय तक जवान बने रहते हैं। क्या आप जानना चाहेंगे : थायराइड क्या है। थायराइड के मरीज को कभी नही करनी चाहिए ये 7 चीजें

3. किडनी को स्वस्थ बनाए रखता है – मखाने में कुछ ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं जिसके कारण हमारे शरीर में जो जहरीले पदार्थ यानी टॉक्सिंस मौजूद होते हैं। उन्हें बाहर निकलने में मदद करता है। इसके साथ ही, यह हमारे रक्त परिसंचरण को नियंत्रित रखता है। जिसके कारण हमारी किडनी पर दबाव नहीं पड़ता। इससे हमारी किडनी स्वस्थ बनी रहती है।

4. हड्डियों को मजबूती  देता है – मखाने में कैल्शियम की मात्रा अत्यधिक होती है। यानि 100 ग्राम मखाने में, 60 मिलीग्राम तक कैल्शियम मौजूद होता है। जिसके कारण यह हड्डियों का कमजोर होना,  ओस्टियोआर्थराइटिस, ऑस्टियोपोरोसिस या जोड़ो के दर्द में बहुत फायदेमंद साबित होता है। अगर आप मखाने का सेवन नियमित रूप से करते हैं। तो हड्डियों से संबंधित समस्याओं से बचे रह सकते हैं। आपकी हड्डी हमेशा मजबूत बनी रहेगी। 

वहीं अगर मखाने का सेवन दूध के साथ किया जाए। तो इससे दूध की भी शक्ति कई गुना बढ़ जाती है। क्योंकि दूध और मखाने दोनों में ही कैल्शियम मौजूद होता है जिसके कारण आपके शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी होती रहेगी। क्या आप जानना चाहेंगे : पुरुषों के लिए अंजीर लाभ। महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे। दूध में अंजीर खाने के फायदे। इसमें पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व व साइड इफेक्ट के बारे में।

5. ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है – मखाने का नियमित सेवन करने से ब्लड शुगर मैनेजमेंट में बहुत मदद मिलती है। इसके अलावा मखाने का ग्लिसमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। यानी कि जब आप मखाना कहते हैं तो आपकी ब्लड शुगर नहीं बढ़ती है। जब आप मखाने का नियमित सेवन करते हैं। तो हमारे ब्लड शुगर का लेवल बढ़ता नहीं है। वह बिल्कुल नियंत्रित रहता है। 

इसलिए जो डायबिटीज के मरीज हैं। उन्हें मखाने का नियमित सेवन करना चाहिए। जिन लोगों को डायबिटीज की शिकायत नहीं है। तो अगर आप चाहते हैं कि आपको जीवन मे कभी डायबिटिक जैसी बीमारी न हो। तो भी मखाने का सेवन स्नैक के रूप में  जरूर करते रहना चाहिए।

6. हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है – जिन लोगों का ब्लड प्रेशर बढ़ा रहता है। उनको भी मखाना खाना बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें सोडियम बहुत कम होता है। मैग्नीशियम ज्यादा होता है। यह दोनों ही चीज, आपके ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक होती है।

7. हृदय को स्वस्थ बनाए रखता है – मखाने में फैट की मात्रा बिल्कुल न के बराबर होती है। 100 ग्राम मखाने में 0.1 ग्राम फैट ही होता है। जिसके कारण कोलेस्ट्रॉल का लेवल नहीं बढ़ता है। यह हमारे हृदय को स्वस्थ बनाए रखता है। इसके विपरीत यह हमारे शरीर में मौजूद बुरे कोलेस्ट्रॉल को धीरे-धीरे कम करता है।

मखाना ट्राइग्लिसराइड को कम करता है। जिन लोगों को बढ़े कोलेस्ट्रॉल लेवल की समस्या रहती है। उन्हें मखाने का नियमित सेवन करना चाहिए। इससे आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल धीरे-धीरे कम हो जाएगा। यह एक स्टडी के द्वारा प्रमाणित किया जा चुका है। क्या आप जानना चाहेंगे : हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कैसे करे। हाई ब्लड प्रेशर में क्या नही खाना चाहिए और क्या नही।

8. पेट को स्वस्थ बनाए रखता है – मखाने में फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है। 100 ग्राम मखाने में, 14.5 ग्राम फाइबर मौजूद होता है। इसके कारण हमारा पेट स्वस्थ रहता है। हमारे द्वारा खाया हुआ खाना, अच्छे से पच पाता है। इसके साथ ही, ये हमारी आँतों को साफ करता है। इसमें जो गंदगी फँसी होती है। उसे उचित तरीके से साफ करता है। इसकी वजह से आप कब्ज, एसिडिटी व अन्य पेट से संबंधित समस्याओं से बच पाते हैं। जिसके कारण, हमारा पेट स्वस्थ रहता है।

9. वजन कम करने में मदद करता है – जो लोग वजन कम करना चाहते हैं। उनके लिए भी मखाना बहुत अच्छी चीज है। मखाने के अंदर कैलोरीज बहुत कम होती है। जबकि फाइबर बहुत ज्यादा होता है। कम कैलोरीज और ज्यादा फाइबर होने के कारण, यह एक आदर्श डाइट बन जाती है। ज्यादा फाइबर खाने से, आपका पेट भरा-भरा रहता है।

आपको भूख भी कम लगती है। इससे आपके पेट के अंदर से, फैट का अवशोषण भी कम होता है। मखाने का ग्लिसमिक इंडेक्स कम होने के कारण, यह आपके शरीर को कम कार्बोहाइड्रेट देता है। कैलोरीज भी कम जाती है। यह दोनों चीजें मिलकर, आपका वजन कम करने में सहायक होती हैं।

10. महिलाओं की प्रजनन क्षमता बढ़ाता है – मखाने का नियमित सेवन करने से प्रजनन स्वास्थ्य में बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा जितने भी प्रजनन अंग होते हैं। उन सभी की क्रियाशीलता को बढ़ाता है। इसके कारण महिलाओं की प्रजनन क्षमता हमेशा अच्छी रहती है।

जिन महिलाओं को प्रेगनेंसी के बाद ब्रेस्ट मिल्क कम होता है। उनके लिए भी मखाना बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। इसको खाने से ब्रेस्ट मिल्क का प्रोडक्शन बढ़ जाता है। क्या आप जानना चाहेंगे : हल्दी के फायदे। हल्दी दूध के फायदे दूध में हल्दी के नुकसान।

11. त्वचा में निखार लाता है – मखाना खाने से आपकी त्वचा भी स्वस्थ रहती है। मखाने के अंदर बहुत सारे ऐसे अमीनो एसिड व प्रोटीन होते हैं। जो त्वचा के विकास में, त्वचा का texture अच्छा करने में, त्वचा को चमक व निखार देते हैं। यह झाइयां व झुर्रियां दूर करने में मदद करते हैं। अगर आप अपनी त्वचा में निखार लेना चाहते हैं। तो मखाने का नियमित सेवन करना चाहिए।

Disclaimer      
लेख में सुझाए गए tips और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले, किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। myhealthguru इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Leave a Comment

Translate »