चिया सीड के फायदे | Chia Seeds Benefits in Hindi – For Weight Loss

चिया सीड के फायदे – क्या होता है, कैसे खाएं, नुकसान, बेनिफिट्स [ chia seeds benefits in hindi, for weight loss, benefits for skin, side effects, fayde, nutrition ]

प्रकृति ने हमें कुछ ऐसी शक्तिशाली चीजें दी हैं। जिनके नियमित इस्तेमाल से, हम न सिर्फ  चुस्त दुरुस्त रहते हैं। बल्कि इसके साथ ही, हम अपने स्वास्थ्य को भी ठीक रख पाते हैं। ऐसे ही प्रकृति ने हमें कुछ ऐसे बीज दिए हैं। जिनके नियमित इस्तेमाल से, हमें चमत्कारी के लाभ प्राप्त होते हैं। 

जब भी बीजों की बात की जाती है। तो यह बीज देखने में तो बहुत छोटे होते हैं। लेकिन इनके अंदर अपार शक्ति का भरमार होता है। क्योंकि जब एक छोटे से बीज को मिट्टी के अंदर रोपा जाता है। तो यही बीज एक बड़े पेड़ का रूप ले लेता है। 

इस बात का अंदाजा, इसी से लगता है कि एक छोटे सी चीज में, जब इतनी बड़ी चीज समाई हुई है। तो वास्तविक रूप में, इसमें ताकत कितनी ज्यादा होगी। इन्हीं बीजों में एक चिया सीड भी है। जो एक बहुत ही पौष्टिक आहार है। इसे सुपर सीड की श्रेणी में रखा गया है। 

ये हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसका सेवन अधिकतर लोग वजन को कम करने के लिए करते हैं। जबकि इसके पौष्टिक गुणों की बात की जाए, तो इससे न जाने कितने लाभ प्राप्त होते है। जिसके बारे में आगे विस्तार से समझेंगे। क्या आप जानना चाहेंगे : कैल्शियम की कमी से होने वाले रोगकैल्शियम की कमी के लक्षण। कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ।

chia seeds benefits in hindi

चिया सीड क्या होता है
Chia Seed Kya Hota Hai  

चिया बीजों को लेकर अक्सर लोगों में गलतफहमी होती है कि यह तुलसी के बीच, सब्जा या तुकमलंगा होता है। लेकिन ऐसा नहीं है। चिया बीज का वैज्ञानिक नाम Salvia Hispanica होता है। यह बीज मुख्य रूप से  मेक्सिको में पाए जाते हैं।

चिया बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम और बहुत सारे खनिज तत्वों से भरपूर होता है। इसीलिए इसे ‘सुपर फूड’ की श्रेणी में रखा गया है। इसके बीजों का रंग काला, स्लेटी व सफेद होता है। इसके बीजों में भरपूर मात्रा में, ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। जिसे हम  शुद्ध व सीधे बिना परिष्कृत किये प्राप्त कर सकते हैं।

चिया बीज के एक चम्मच में 5 ग्राम फैटी एसिड मौजूद होता है। इसके साथ ही इसमें घुलनशील फाइबर भी मौजूद होता है। यदि चिया सीड पानी में भिगोया जाए, तो यह एक जेल बना देते हैं। यह जेल एक प्रकार का घुलनशील फाइबर होता है। इस घुलनशील फाइबर के भी बहुत सारे लाभ, हम सीधे ले सकते हैं।

यह ब्लड शुगर को सही रखने के साथ-साथ, हमारी इंटेस्टाइन में अच्छे बैक्टीरिया को पनपने में सहायता करता है। यह हमारी हड्डियों के लिए भी अत्यंत लाभकारी होता है। क्या आप जानना चाहेंगे : नींद नहीं आती उपाय। 1 मिनट में नींद आने का तरीकानींद आने का रामबाण उपाय।

चिया सीड्स के पोषक तत्व
Chia Seed Nutrition 

चिया सीड्स के पोषक तत्व
(प्रति 100 ग्राम में)
एनर्जी524 किलो कैलोरी
प्रोटीन31.4 ग्राम
वसा28.36
ओमेगा – 320.36 ग्राम
ओमेगा – 65.9 ग्राम
ओमेगा – 92.1 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल0 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट्स37.5 ग्राम
आहार फाइबर33.7 ग्राम
खनिज तत्व1.938 ग्राम
मैग्नीशियम290 मिलीग्राम
कैल्शियम500 मिलीग्राम
पोटेशियम600 मिलीग्राम
तांबा1.5 मिलीग्राम
आयरन6.5 मिलीग्राम
फास्फोरस535 मिलीग्राम
जिंक5 मिलीग्राम
बोरान0.03 मिलीग्राम
विटामिन51.29 मिलीग्राम
विटामिन ए44 आईयू
विटामिन बी110.89 मिलीग्राम
विटामिन बी20.2 मिलीग्राम
विटामिन बी311.2 मिलीग्राम
विटामिन ई29 मिलीग्राम
अमीनो एसिड
आर्जिनिन8.9%
एलानिन14.31%
एस्पार्टिक एसिड7.64%
फेनिलएलनिन4.73%
ग्लूटामिन एसिड12.4%
ग्लाइसिन4.22%
हिस्टिडीन2.57%
आइसोलुसिनी3.21%
सिस्टीन47%
ल्यूसीन5.89%
लाइसिन4.44%
सेरीन4.86%
थ्रेओनिन3.43%
ट्रिप्टोफानी1.29%
टायरोसीन2.75%
वेलीन5.1%
प्रोलाइन4.4%

चिया सीड कैसे खाएं

वैसे तो चिया सीड को कभी भी खाया जा सकता है। इसको आप दिन में तीन बार ले सकते है। लेकिन इसे सुबह के समय फ्रेश होने के बाद अवश्य लेना चाहिए। इसके लिए आपको चिया सीड कम से कम आधे घंटे पहले या फिर रात में ही भिगोंकर रख सकते हैं। यह अपनी मात्रा का 12 से 15 गुना तक बढ़ जाता है। 

यानी कि यह इतना फूल जाता है कि इसका 1 चम्मच, 12 चम्मच के बराबर हो जाता है। क्योंकि इसके अंदर एक चिपचिपा पदार्थ होता है। जिसे mucilage कहते हैं। यह mucilage हमारे आंतों की कोडिंग कर देता है। जिसके कारण हमारे शरीर में बनने वाला एसिड भी नही बन पाता है।

कुछ लोग चिया सीड को सूखा ही खाना पसंद करते हैं। जो कि एक गलत तरीका है। क्योंकि यह पेट में जाने के बाद, फूलने लगता है। जिसके कारण पाचन में गड़बड़ी हो सकती है। इसलिए पानी में पहले से भीगे  चिया सीड को, आप जैसे चाहे वैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसको आप जूस, स्मूदी, फ्रूट्स, सलाद, नींबू पानी या सादे पानी के साथ में इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसका डेढ़ छोटे चम्मच से दो चम्मच तक दिनभर में ले सकते है। क्या आप जानना चाहेंगे : दालचीनी के फायदेदालचीनी के फायदे पुरुषों के लिए। गर्म पानी में दालचीनी के फायदे।

चिया सीड के फायदे
Chia Seeds Benefits in Hindi

चिया सीड्स पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें आपको फैट, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, मिनरल्स, विटामिन सभी कुछ मिलता है। कोई भी ऐसी चीज नहीं है, जो आपको चिया सीड के अंदर नहीं मिलती हो। इनमें कैल्शियम दूध से भी कहीं अधिक होता है। वही ओमेगा 3 फैटी एसिड, जोकि बहुत ही कम खाध्य वनस्पति  में पाए जाते हैं। 

वह भी चिया सीड्स में भरपूर मात्रा में होता है। यह ओमेगा 3 फैटी एसिड, इसमें फ्लेक्स सीट से भी ज्यादा पाए जाते हैं। लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि इतने सारे पोषक तत्व मिलने के बाद भी, इसके 28 ग्राम यानी दो चम्मच से केवल 137 कैलोरी ही मिलती है। इसलिए इसको सबसे कम कैलोरी वाली डाइट भी कहा जाता है।

वजन कम करने में सहायक
Chia Seeds for Weight Loss

चिया सीड को अक्सर वेट लॉस डाइट में भी शामिल किया जाता है। जिसकी वजह इसमें पाए जाने वाला बहुत अधिक फाइबर है। जब हम ज्यादा फाइबर वाली चीज खाते हैं। तो उसे शरीर को तोड़ने में अधिक समय लगता है। जिसके कारण हमें भूख का एहसास नहीं होता। इसी वजह से वजन कम करने के लिए, चिया सीड बहुत ही  अच्छा माना जाता है। इसमें कैलोरीज की मात्रा बहुत कम होती है। 

वजन कम करने में कार्बोहाइड्रेट की भूमिका – चिया सीड के 28 ग्राम में केवल 12 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होते हैं। जिनमें 11 ग्राम केवल फाइबर होता है। इसमें भी सिर्फ 1 ग्राम पचने योग्य फाइबर होता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर घुलनशील होता है। यह हमारे पेट में जाने पर, अपने वजन से 15 से 20 गुना पानी अवशोषित कर लेता है। जिससे यह फूल जाता है।

इसी के कारण हमारा पेट भरा सा रहता है। इसकी वजह से हमें भूख भी कम लगती है। इसके साथ ही कैलोरीज की मात्रा भी कम होती है। जो हमारे वजन को कम करने में मदद करती है। क्या आप जानना चाहेंगे : किडनी की बीमारी के 10 संकेतक्या किडनी ठीक हो सकती है। किडनी का रामबाण इलाज।

वजन कम करने में प्रोटीन की भूमिका – चिया सीड में पाए जाने वाला प्रोटीन भी उच्च गुणवत्ता वाला होता है। इसमें 14% प्रोटीन पाया जाता है। यह प्रोटीन भी वजन कम करने में बहुत सहायक होता है। हमारी मसल्स को बनाने में सहायक होता है।  यह हमारी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। इसके साथ ही प्रोटीन हमारे मन में, जो बार-बार कुछ खाने की इच्छा होती है। उसे भी कम करता है।

अगर चिया सीड का इस्तेमाल आप वजन कम करने के लिए करते हैं। तो इन्हें खाने से आधा घंटे पहले लेना चाहिए। इससे भूख में कमी आती है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण, हमारा पेट भी काफी समय तक भरा हुआ रहता है। जो हमारा वजन कम करने में काफी सहायक भूमिका निभाता है।

हृदय के लिए फायदेमंद
Chia Seeds for Heart Health

चिया सीड आपके हृदय की गतिविधियों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। क्योंकि इसके अंदर फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जो हमारे पेट के अंदर, फैट के अवशोषण को कम कर देता है। जिसके कारण हमारे शरीर के कोलेस्ट्रॉल का लेवल संतुलित रहता है।

इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। जिसके कारण अगर हमारे हृदय में, आर्टरीज में या शरीर के किसी भी हिस्से में सूजन जैसी समस्या होती है। तो उसे भी दूर करता है। इससे मिलने वाला ओमेगा 3, ALA प्रकार का होता है। जोकि हमारे शरीर में जाने के बाद, EPA व DHA में बदलता है।

फिर इसका इस्तेमाल शरीर के अलग-अलग हिस्सों में होता है। यह खून को पतला करके हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने में भी सहायक होता है। क्या आप जानना चाहेंगे : शहद के फायदेशहद खाने के नुकसान। असली शहद की पहचान। शहद जहर कैसे बनता है।

गठिया रोग में फायदेमंद
Chia Seeds for Arthritis

अगर आपको अर्थराइटिस या किसी भी प्रकार की इन्फ्लेमेशन समस्या है। तो इसमें भी चिया सीड फायदेमंद होता है। यह प्रोटीन का अच्छा स्रोत होने के कारण मांसपेशियों को मजबूत बनता है। हमारी इम्यूनिटी को मजबूत रखता है। जिसके कारण बहुत सी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

यह आपकी हड्डियों के स्वास्थ्य को भी अच्छा रखता है। यह ऑस्टियोपोरोसिस या  ओस्टियोआर्थराइटिस में भी कारगर सिद्ध होता है। जो लोग रक्त को पतला करने की मेडिसिन ले रहे हैं। उन्हें इसे नहीं प्रयोग करना चाहिए या फिर अपने डॉक्टर से परामर्श करके ही, अपनी डाइट में शामिल करें।

डायबिटीज में फायदेमंद
Chia Seeds for Diabetic Patients

कुछ शोधों के अनुसार, यह डायबिटिक रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके, अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में सहायक होते हैं। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करके हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होते हैं। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने का भी काम करता है। चिया सीड टाइप 2 डायबिटीज में बहुत फायदेमंद होता है। 

इसका कारण यह है कि इसमें बहुत कम  कैलोरीज होती हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट न के बराबर होता है। इसलिए अगर डायबिटीज से ग्रसित लोग इसे इस्तेमाल करते हैं। तो इसके अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं। अक्सर डायबिटिक रोगियों को बहुत सारे फूड आइटम खाने पर रोक लग जाती है।

जिसके कारण उनके शरीर को पूरे न्यूट्रिएंट्स नहीं मिल पाते हैं। इस वजह से शरीर में कमजोरी व नजर का कमजोर हो जाना और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बना रहता है। वही चिया सीड में सारे महत्वपूर्ण न्यूट्रिएंट्स होने के कारण, इन्हें नियमित खाने से, यह सारी समस्याएं कम हो सकती हैं। क्या आप जानना चाहेंगे : यूरिक एसिड की रामबाण दवा। यूरिक एसिड में क्या खाना चाहिए (सम्पूर्ण जानकारी व उपाय)।

कब्ज की समस्या में कारगर
Chia Seeds for Constipation

जिन लोगों के खाने में फाइबर की कमी होती है। उन्हें अक्सर ही कब्ज और पेट ठीक से साफ न होने की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर हमारे शरीर को फाइबर की अच्छी मात्रा में मिल जाए। तो हमारी बहुत सी शारीरिक समस्याएं दूर हो सकती हैं। सामान्य रूप से महिलाओं को 25 ग्राम फाइबर और पुरुषों को 38 ग्राम फाइबर प्रतिदिन की आवश्यकता होती है।

दो चम्मच चिया सीड से, हमें लगभग 11 ग्राम फाइबर मिलता है। जो कि हमारे रोजाना की फाइबर की जरूरत को पूरा करने में मदद करता हैं। चिया सीड में अघुलनशील फाइबर बहुत अधिक होता है। यह हमारे पाचन में मदद करके, कब्ज होने की समस्या से बचाए रखता है। 

इसमें घुलनशील और अघुलनशील फाइबर हमारी आंतों को साफ करके, कोलोन कैंसर के खतरे को कम करता है। चिया सीड को बिना भिगोए खाने पर, पानी का अधिक प्रयोग करना चाहिए। वरना आपका स्टूल  सख्त हो सकता है। क्या आप जानना चाहेंगे :  थायराइड का रामबाण इलाज। थायराइड के लक्षण – महिलाओं में थायराइड के लक्षण व कारण।

नर्वस सिस्टम को सुचारू रखने में
Chia Seeds for Nervous System

ओमेगा 3 फैटी एसिड एक उच्च श्रेणी का फैट माना जाता है। जो हमारे नर्वस सिस्टम को सुचारु बना रखने में बहुत सहायक होता है। हमारी आंतो में पाए जाने वाले बैक्टीरिया का संबंध, हमारे दिमाग से होता है। अगर इन बैक्टीरिया को अच्छा पोषण मिलता है। तो हमारे दिमाग को भी अच्छे सिग्नल मिलने लगते हैं।

जिसके कारण हमारा इम्यून सिस्टम भी अच्छा रहता है। अगर इन बैक्टीरिया को उचित पोषण नहीं मिल पाता। तो हमारा दिमाग भी डिप्रेशन, एंजायटी व स्ट्रेस महसूस करने लगता है। चिया सीड्स में इन अच्छे बैक्टीरिया के लिए, सबसे उचित पोषण होता है। जब इन बैक्टीरिया को उचित पोषण मिलता है। तो यह मल्टीप्लाई होकर, कई गुना हो जाते हैं।

जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी सिद्ध होते हैं। इसी के कारण हमारे दिमाग से  सेरोटोनिन केमिकल का उत्सर्जन अधिक होता है। इसी को हैप्पीनेस केमिकल भी कहा जाता है। यह हमारे मूड को अच्छा रखता है। जिसके कारण हमारा नर्वस सिस्टम अच्छे से कार्य करता है।

Disclaimer      
लेख में सुझाए गए tips और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले, किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। myhealthguru इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Leave a Comment

Translate »