कब्ज को जड़ से इलाज | कब्ज के लक्षण | कब्ज गैस का रामबाण इलाज

कब्ज को जड़ से इलाज, लक्षण, नुकसान, परमानेंट इलाज, प्रकार, रामबाण इलाज, उच्च फाइबर फल, घरेलू इलाज। [Kabj ke Lakshan, Upay, Ilaj]

कब्ज को जड़ से इलाज | कब्ज के लक्षण
Constipation in Hindi – Constipation Home Remedies

पेट अच्छा, तो दिन अच्छा
पेट सफा, तो हर रोग दफा

हमारा पेट अगर सेहतमंद रहने का राज है। तो यही हर रोग की जड़ भी है। अगर आपको कब्ज़ रहता है। आपका पेट ठीक से साफ नहीं होता है। तो आपके शरीर में, कितने रोग अपनी पैठ बना चुके होंगे। ये आप सोच भी नहीं सकते हैं। इसलिए आपको कब्ज को हल्के में नहीं लेना चाहिए। कब्ज़ हमारी सेहत के लिए, बहुत खतरनाक हो सकता है।

 अगर 24 घंटे में एक बार, आपका पेट साफ नहीं होता है। तो उसे कब्ज कहा जाता है। यह अलग से कोई रोग नहीं है। बल्कि यह बहुत सारे लोगों का लक्षण होता है। वहीं अगर देखा जाए, तो अलग-अलग लोगों की कब्ज़ को लेकर अलग-अलग परिभाषा नहीं होती है।

 कुछ लोग पेट व सीने में होने वाली जलन यानी acidity को कब्ज का नाम दे देते हैं। वहीं कुछ लोग 1 दिन में, कई बार शौच को जाते हैं। तो उनका भी मानना है कि उन्हें कब्ज़ हुआ है। इसका उल्टा भी होता है कुछ लोग 3 दिन में एक बार जाते हैं उन्हें भी लगता है कि उन्हें कब्ज़ की शिकायत है।

 इसलिए कब्ज़ को हल्के में नहीं लेना चाहिए। इसके बहुत दुष्परिणाम होते हैं। कब्ज़ अनेक प्रकार के रोगों को पैदा करता है। कब्ज़ के कारण पाइल्स, फिशर, फिस्टुला, पेट में दर्द, पेट में कीड़े, आँतों में  छाले व अनेक प्रकार के रोग हो सकते हैं। यहां तक की कैंसर भी हो सकता है। कैंसर के कुछ ऐसे रोगी भी मिलते हैं। जिनका route cause कहीं न कहीं Constipation  होता है।

कब्ज को जड़ से इलाज

पाचन तंत्र किसे कहते हैं
Digestion in Hindi

जब हम खाना खाते हैं। तो हम पहले खाने को, मुंह में चबाते हैं। जिसके कारण हमारे खाने में, saliva व अन्य digestive enzymes मिल जाते हैं। इसके बाद हम इसे खाने की नली (food pipe), जिसे Esophagus कहा जाता हैं। उस पाइप से होते हुए, खाना हमारे पेट तक जाता है।

 यह खाना हमारे पेट में, कुछ देर तक ठहरता है। उसके बाद खाना Duodenum से होते हुए, छोटी आँत तक जाता है। छोटी आँत में इस खाने से, जितना भी जूस है। वह पूरा हमारा शरीर निकाल लेता है। जूस निकलने के बाद, जो stool या मल बचता है। वह बड़ी आँत में जाता है।

 हमारी बड़ी आँत में भी, जो बचा हुआ जूस है। उसे हमारा शरीर निकाल लेता है। इसके बाद बड़ी आँत से होते हुए। यह anus के रास्ते, हमारे शरीर से बाहर निकल जाता है। मल को सही तरीके से निकालने के लिए, बड़ी आँत में एक movement होता है। जिसे हम Peristaltic movement कहते हैं।

 यह movement, Zig-Zag की तरह होता है। जिसके कारण हमारा मल ऊपर से नीचे की ओर आता है। जब यह movement सही तरीके से नहीं होता। तो उसके कारण हमारा मल, हमारे शरीर से सही तरीके से नहीं निकलता। जिसके कारण हमारा मल कठोर हो जाता है। हमें मल त्यागने के बाद भी, satisfaction  नहीं होता। इसी condition को, हम Constipation या कब्जियत बोलते हैं। क्या आप जानना चाहेंगे : बवासीर को जड़ से कैसे खत्म करेंइसकी सम्पूर्ण जानकारी कारण, प्रकार,लक्षण, घरेलू उपचार।

कब्ज क्या होता है
Constipation in Hindi

 किसी भी food material का digest होने के बाद, उसका उस body से बाहर निकलना बहुत आवश्यक है। सबसे पहले हम समझते हैं कि stool pass करने का क्या mechanism होता है। Rectum हमारी बड़ी आँत का सबसे निचला हिस्सा होता है।

 Stool pass करने के दौरान हमारे rectum के अंदर प्रेशर पड़ता है। जिससे anus, relax हो जाती है। जिसके कारण stool हमारे शरीर से बाहर निकलता है। यदि किसी व्यक्ति को, एक हफ्ते में तीन बार से कम stool pass होता है। तो इसे हम Constipation कह सकते हैं।

 ऐसे मरीजों में कुछ और भी समस्याएं आती है। कुछ मरीजों का stool काफी hard हो जाता है। उसे बाहर निकालने में दिक्कत आती है। कुछ मरीजों को लगता है कि anus में blockage आ गई है। जिसके कारण वह stool पास नहीं कर पाएंगे। कुछ मरीज पेट के निचले हिस्से पर जोर लगाते हैं।

 ताकि rectum के अंदर प्रेशर बन सके। वहीं कुछ लोग finger से भी stool को बाहर निकालते हैं। कुछ ऐसे भी मरीज होते हैं। जो दिन में दो से तीन बार stool pass करते है। फिर भी उन्हें लगता है कि अच्छे से stool pass नहीं हुआ है। कुछ मरीजों को पेट के निचले हिस्से में या anus के अंदर भी pain हो सकता है। 

कब्ज के कारण – लाइफस्टाइल के कारण
Kabj – Due to Lifestyle

 यह देखा गया है कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है। तो Constipation की समस्या भी उतनी ज्यादा होती है। महिलाओं में भी यह समस्या ज्यादा common होती है। इसके कुछ कारण, इस प्रकार भी हो सकते हैं।

● यदि हमारे life में कुछ stress factor हैं। जैसे कि job का stress है। या family relation का stress है। इससे भी हमें Constipation ज्यादा होती है।

● यदि हमारा Sedentary Lifestyle है। हम exercise नहीं करते हैं। इससे भी हमें Constipation का रिस्क ज्यादा होता है।

● यदि हमारी diet के अंदर, फाइबर intake कम है। जैसे कि fruit व vegetable का intake कम है। इससे भी Constipation का risk ज्यादा बढ़ता है।

● यदि हम पानी कम मात्रा में लेते हैं। इससे भी हमें Constipation हो सकता है।

●  कुछ लोग चाय और काफी ज्यादा लेते हैं। इससे भी शरीर के अंदर पानी की कमी हो सकती है। जिससे Constipation का risk ज्यादा होता है। क्या आप जानना चाहेंगे : शरीर में जमी गंदगी कैसे निकालेचाहे वह आपके फेफड़ों, आँतों, किडनी, त्वचा या शरीर के किसी भी अंग में क्यों न हो।

कब्ज के कारण – कुछ रोगों के कारण
Kabj – Due to Certain Diseases

कई बार हमारे शरीर में, कुछ ऐसे रोग हो जाते हैं। जिनका side effect  कॉन्स्टिपेशन के रूप में, हमारे सामने आता है।

● कई बार हमारी बड़ी आंतों की movement कम हो जाती है। जिससे कि stool हमारी बड़ी आँत के अंदर move नहीं करता है। इस condition को हम Slow Transit Constipation कहते हैं।

● कुछ लोगों के अंदर stool पास करने के दौरान, rectum के अंदर प्रेशर नहीं बनता है। जिसके कारण anus, relax नहीं होती है। इस condition को Pelvic floor Dyssynergia कहा जाता है।

● यदि बड़ी आँत की nerve के अंदर दिक्कत है। जैसे कि कुछ लोगों को Diabetes, Parkinson, Spinal Cord Injury या Stroke जैसी समस्या हुई हो। तो इन सब कारणों से बड़ी आँत की movement कम हो जाती है। इससे भी Constipation हो जाती है।

● कुछ लोगों में बड़ी आँत सकरी हो जाती है। जिससे कि stool pass नहीं होता है। जैसे कि अगर बड़ी आँत के अंदर, कोई  बड़ा ट्यूमर या ट्यूबरक्लोसिस है। इन सब कारणों से बड़ी आँत सकरी हो जाती है। इसके अंदर से stool pass नहीं हो पाता है। जिससे मरीजों को Constipation हो जाती है।

● आमतौर पर कोलाइटिस के पेशेंट को Constipation नहीं होता है। बल्कि उन्हें डायरिया हो सकता है। उन्हें loose motion होते हैं। लेकिन अगर कोलाइटिस सिर्फ rectum में है। मतलब बड़ी आँत के, छोटे से हिस्से में कोलाइटिस है। तो ऐसे मरीजों को Constipation हो सकती है।

कब्ज के कारण – दवाइयों के कारण
Kabj – Due to Drugs

  कभी-कभी कुछ बीमारियों में दी जाने वाली दवाइयों के कारण भी, Constipation हो जाता है। जो इस प्रकार हैं। जैसे ब्लड प्रेशर की दवाइयां, डिप्रेशन की दवाइयां, एसिड को कम करने की दवाइयां या फिर आयरन के कैप्सूल।

 इन सभी से भी Constipation हो सकता है। इसके अलावा अगर ब्लड के अंदर कैल्शियम की मात्रा ज्यादा है। मरीज को थायराइड की समस्या है। थायराइड हार्मोन कम बनता है। इससे भी Constipation हो सकता है। क्या आप जानना चाहेंगे : हल्दी के फायदे। हल्दी दूध के फायदेदूध में हल्दी के नुकसान।

कब्ज का परमानेंट इलाज
कब्ज होने पर क्या नही खाना चाहिए

 हममें से बहुत से लोगों को यह पता ही नहीं होता है। कि कब्जियत होने पर हमें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। तो जो हम खाना खाते हैं। अगर उसमें कुछ ऐसे पदार्थ हैं। 

 जो खाने को पचाने में, होने वाली मदद को कम कर देते हैं। वह जल्दी से पचते भी नहीं है। इसके कारण हमें Constipation होता है। ऐसे पदार्थ आजकल हम बहुत ज्यादा मात्रा में खाने लगे हैं।

1. प्रोटीन – प्रोटीन अगर हम ज्यादा मात्रा में खाते हैं। तो हमें Constipation होता है। अगर हम बहुत ज्यादा नॉन वेजिटेरियन खाना खाते हैं। तो भी Constipation होना स्वभाविक है। क्योंकि प्रोटीन हमारे शरीर में अच्छे से पचता नहीं है। इसलिए कब्जियत से बचने के लिए, हमें अधिक मात्रा में प्रोटीन नहीं खाना चाहिए।

2. खाने के बीच में पानी पीना – जब हम खाना खाते हैं। तो खाना हमारे पेट में जाता है। हमारे पेट में एक acid HCL व कुछ एंजाइम होते हैं। जो हमारे खाने को पचाने में मदद करते हैं।

 जब हम बीच में, पानी पी लेते हैं। तो HCL व एंजाइम dilute हो जाते हैं। जो हम हमारे खाने को पचा नहीं पाते। जिसके कारण हमें अपच होती है। गैस बनती है। Constipation की भी शिकायत होती है।

3. खाने को एक साथ ना खाएं – आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि एकदम से बहुत ज्यादा पेट भर के खाना न खाएं। अपने खाने को कम से कम दिन में 4 बार divide करके खाएं। आप अपने खाने को सुबह दोपहर शाम व रात में बांट सकते हैं।

 आप अपनी कार्यप्रणाली के अनुसार,  खाने को यह विभाजित कर सकते हैं। इससे न तो आपका वजन बढ़ेगा। न ही Constipation की समस्या होगी। न ही गैस की समस्या होगी। आपको बासी भोजन से भी परहेज करना चाहिए। 

 आपको ऐसे भोजन को avoid करना है। जो बहुत ज्यादा गरिष्ठ होते हैं। इसमें आपको मटर की दाल, काले चने की दाल, और उड़द की दाल का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप बहुत ज्यादा Constipation से ग्रसित है। इसके अलावा आपको मैदे से बनी चीजें को भी avoid करना चाहिए।

4. इन फलों को मत खाए – फलों में केला ऐसा है। तो बहुत ज्यादा Constipation करता है। वही कच्चा केला और भी ज्यादा नुकसानदायक है। इसके साथ ही सब्जियों में आलू, अरबी व बैंगन का कम से कम या न ही प्रयोग करें। इसके साथ ही आपको डिब्बाबंद चीजों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

5. लाइफ स्टाइल में बदलाव – आपको Constipation से बचने के लिए, अपनी दैनिक दिनचर्या में बदलाव करना चाहिए। सबसे पहले आपको नियमित समय पर भोजन करना चाहिए। बाहर की तली-भुनी चीजों को avoid करना चाहिए। 

 सुबह खाली पेट, चाय व काफी या निकोटिन से युक्त चीजों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। आपकी नींद भी पूरी होनी चाहिए। एक स्वस्थ्य व्यक्ति को कम से कम 6 से 7 घंटे की नींद अवश्य लेनी चाहिए। क्या आप जानना चाहेंगे : सुपर फूड आमला के गुण व फायदेकिन-किन रोगों मे लाभकारी।

कब्ज का परमानेंट इलाज
कब्ज होने पर क्या खाना चाहिए

Constipation एक ऐसी समस्या है। जिसमें हमारा खाना, हम जो भी खाते हैं। वह बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। क्योंकि कुछ ऐसे food items है। जिन्हें खाने से Constipation बढ़ता जाता है। कुछ ऐसे भी food items है। जिन्हें हमारी daily diet में शामिल करने से, कब्जियत कम भी हो सकती है।

1. उचित मात्रा में पानी – Constipation की समस्या से छुटकारा पाने के लिए, पानी बहुत ही आवश्यक है। अगर आपको Indigestion की समस्या रहती है। तो इससे भी Constipation हो सकता है। इसमें पानी बहुत मददगार साबित होता है।

 इससे हमारा stool जो hard हो जाता है। वह भी soft हो जाता है। जिससे  Constipation में राहत मिलती है। इसके लिए सुबह उठकर, गुनगुना पानी पीजिए। दिन भर में 3 से 4 लीटर यानी 10 से 12 गिलास पानी, अलग-अलग समय पर जरूर ले। आप पानी किसी भी रूप में हो सकता   है। आप नींबू पानी, शिकंजी, दूध, छाछ, अलग-अलग तरह के जूस या नारियल पानी भी ले सकते हैं। हमारे पेट के अंदर तरल पदार्थ होना चाहिए।

2. फाइबर का प्रयोग – आपको अपने भोजन में फाइबर की उचित मात्रा लेनी चाहिए। ये soluble या insoluble fiber दोनों हो सकते हैं। इसमें कुछ digest होता है। कुछ नहीं होता है। मुख्य रूप से फाइबर हमारी हरी सब्जियों में पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।

     जितने तरह के फल होते हैं। उनमें  फाइबर होता है। छिलके वाले अनाज में फाइबर पाया जाता है। सब्जियां व फल आप seasonal ले सकते हैं। सब्जियां आप अपने मनपसंद की ले सकते हैं।अपनी diet में दलिया, ओट्स, whole wheat pasta इन सारी चीजों में खूब सारी सब्जियों को मिक्स करके खाएं। दूध में कॉर्न फ्लेक्स डालकर, खाने से बॉडी में फाइबर की मात्रा बढ़ाई जा सकती है।

3. सलाद का प्रयोग – आप अपनी डाइट में सलाद का भरपूर प्रयोग करें। सलाद में आप मूली, खीरा, गाजर का प्रयोग करें। क्योंकि इसमें फाइबर व माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं। इसके साथ ही इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। जो एक Constipation वाले मरीज को के लिए जरूरी होता है। पेट के लिए पपीता व अमरूद बहुत अच्छा माना जाता है। आपको अपना 50% पेट सलाद से ही भरना चाहिए। क्या आप जानना चाहेंगे : लंबा व स्वस्थ्य जीवन जीने का रहस्य

कब्जियत के घरेलू उपाय
Home Remedies for Constipation in Hindi

हमारी अधिकतर बीमारियां पेट ठीक न होने की वजह से होती है। जिसे हम सभी नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन हमारी यही लापरवाही बड़े लोगों को रोगों को आमंत्रित करती है। अगर हमारा हाजमा दुरुस्त नहीं है। तो पोषक तत्व भी हमारे शरीर पर असर नहीं करते हैं। ऐसे में हमें क्या करना चाहिए। तो कुछ ऐसे घरेलू उपाय हैं। जिनका प्रयोग करके, हम अपने पेट को ठीक रख सकते हैं।

1. आपको पेट की कोई भी समस्या हो। जिसमें कब्ज, एसिडिटी, गैस बनना,  बवासीर, पेट, लीवर व किडनी किसी का भी infection हो। इसके साथ ही infection वो चाहे skin का ही क्यों न हो। इन सभी में कुछ घरेलू चीजें, बहुत फायदेमंद है।

       इसके लिए आपको इन 6 चीजें, जिनमें सौंफ, सोंठ, जीरा, अजवाइन, धनिया व मेथी की बराबर मात्रा लेकर। इसका पाउडर बना लें। अब दो गिलास गुनगुने पानी में, एक चुटकी नमक जैतून को मिलाएं। बनाए गए पाउडर का एक चम्मच, इन दो गिलास पानी के साथ सेवन करें। इससे आपकी पेट की सभी समस्याएं दूर हो जाती है।

2. कब्ज को दूर करने के लिए, सबसे पहले आप एक नींबू ले। इसका रस निकालकर, एक गिलास गर्म पानी में डाल लीजिए। इसको रात में सोते समय सेवन करना है। इससे आपको सुबह खुलकर दस्त आएगा।

       इसके अलावा आप नींबू का रस और शक्कर को 12-12 ग्राम एक गिलास पानी में मिलाकर। रात में हर रोज, कुछ समय तक सेवन करें। इससे कुछ ही दिनों में, आपको पुराने से पुराने कब्ज में, फायदा मिलता हुआ दिखाई देगा।

3. सुबह के समय नारंगी का रस, कई दिनों तक पीते रहने से। मल प्राकृतिक रूप से आने लगता है। इससे आपकी पाचन शक्ति भी बढ़ती है। नारंगी का रस बेरी-बेरी रोग, स्कर्वी, जोड़ों के दर्द मे भी लाभप्रद होता है। यह ह्रदय, यकृत और मस्तिष्क को शक्ति और स्फूर्ति प्रदान करता है।

4. भूखे पेट सेब खाने से कब्ज दूर होता है। खाना खाने के बाद, सेब नहीं खाना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से कब्ज होता है। सेब का छिलका दस्तावर होता है। कब्ज वाले रोगियों को सेब छिलके सहित खाना चाहिए। वही दस्त वाले रोगियों को, इसे बिना छिलके के खाना चाहिए।

5. हर रोज 10 मुनक्के दूध के साथ उबालकर, सेवन करना चाहिए। इसका सेवन आपको रात में, सोने से पहले करना चाहिए। इससे भी कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।

6. देसी टमाटर कब्ज के लिए, बहुत फायदेमंद है। इसको आप सलाद के रूप में, इसका जूस निकालकर या सूप बनाकर ले सकते हैं। इसका उपयोग आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी किया जा सकता है।

       इसके लिए आप एक प्लेट देसी टमाटर में काली मिर्च का पाउडर मिलाकर, सेवन करें। 4 महीने तक लगातार सेवन करने से, आपका चश्मा उतर जाएगा। टमाटर रक्तवर्धक व रक्तशोधक भी होता है।

        रक्त में अगर हीमोग्लोबिन कम हो गया है। तो भी यह फायदेमंद है। ये रक्त को बढ़ाता है। रक्त में अगर ट्राइग्लिसराइड ज्यादा बढ़ा है। तो उसे भी नियंत्रित करता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल व डायबिटीज वाले रोगियों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

7. कब्जियत से राहत पाने के लिए, ईसबगोल का भी प्रयोग किया जाता है। एक कप गर्म पानी में, 1 से 2 चम्मच ईसबगोल को भिगोए। इसे 2 घंटे तक भीगने दें। इसके बाद, इसमें शहद और नींबू का रस मिलाकर पी लें। इससे आपको कब्ज में राहत मिलेगी। लेकिन इसकी आदत न बनाएं।

8. कब्ज और उसके कारण होने वाली तकलीफ से, हफ्ते भर में पूरी तरह से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए लगभग 100 ग्राम सौंफ को, किसी पैन में डालकर सेक लीजिए। जब इसका रंग हल्का भूरा होने लगे। तो इसे ठंडा करके, मिक्सी में चूर्ण लीजिए।

      यह आधा चम्मच चूर्ण, आपको दोनों वक्त खाना खाने के, तुरंत बाद खाना है। इसे खाने के लिए, कम से कम पानी का प्रयोग करें। सौंफ मल को साफ कर देती है। सौंफ को 2 से 3 दिन लेने पर ही, कब्ज में 90% तक आराम मिलता है।

       कब्ज की पुरानी से पुरानी बीमारी भी, इसके लगातार सेवन से ठीक हो जाती है। कब्ज़ दूर होने से शरीर में, चुस्ती-फुर्ती बनी रहती है। खाया हुआ शरीर को लगने लगता है। कब्ज के साथ-साथ आंतों की सूजन, अपच, irritable bowel syndrome में भी फायदा मिलता है।

9. रात को सोते समय, अरंडी का तेल (castor oil) को हल्के गर्म दूध में मिलाकर पीजिए। इससे आपका कब्ज दूर होगा। सुबह अच्छे से पेट साफ होगा।

Disclaimer

     लेख में सुझाए गए tips और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले, किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। Myhealthguru इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

3 thoughts on “कब्ज को जड़ से इलाज | कब्ज के लक्षण | कब्ज गैस का रामबाण इलाज”

Leave a Comment

Translate »