आंवला। आंवला के फायदे। आंवला के नुकसान। आंवला जूस के फायदे और नुकसान। आंवला खाने का सही समय। आंवला के औषधीय गुण। आंवला खाने के फायदे। सुबह खाली पेट आंवला खाने के फायदे। Amla। Amla Benefits। Amla Scientific Name। Benefits of Amla
आंवला के फायदे - आंवला के नुकसान
Benefits of Amla - Benefits of Gooseberry
क्या हमारे पास कोई एक ऐसी चीज है। जिसके सेवन से, सर के बाल से लेकर, पैर के नाखून तक स्वस्थ रहे। ऐसी चीज, जिससे हम हमेशा जवान रहे। एक ऐसी चीज, जिससे न बाल झड़े, न ही गिरे। न ही समय से पहले सफेद हो। एक ऐसी चीज, जिससे न आंखों की रोशनी घटे। न ही सर के रोग हो।
एक ऐसी चीज, जिससे न थकावट रहे। न weakness रहे। न चमड़ी के रोग हो। न skin कमजोर पड़े। न antiaging effect आये। जल्दी बूढ़े न हो। शरीर जवान रहे। Liver अच्छे से काम करें। Kidney का filtration बढ़िया से काम करें। आंते सही से काम करें। पैंक्रियास सही से काम करें।
ऐसी चीज, जिससे पेट खुलकर साफ हो। पेट का हाजमा बिल्कुल ठीक रहे। रक्त धमनियां अच्छे से रक्त प्रवाहित करें। शरीर में किसी भी चीज की कमी न आये। हमारा शरीर ऊर्जा से, शक्ति से, energy से भरा रहे। इन सबके लिए, हमारी प्रकृति ने वरदान स्वरूप जो दिया है। वह है – आँवला यानी Indian Gooseberry।

आंवला का वैज्ञानिक नाम
Amla Scientific Name
आँवला जिसे आयुर्वेद में अमृतफल या श्रीफल कहा जाता है। इसे अंग्रेजी में Indian Gooseberry भी कहते हैं। इसका वैज्ञानिक या वनस्पतिक नाम फिलैंथस एम्बलिका ( Phyllanthus Emblica) है।
आंवले को अमृता, आमल, आवलक, आवलकी, पंचरसा, आंवल्कि, पोड़ा आदि नामों से भी जाना जाता है। इसका एक नाम धात्री भी रखा गया है। धात्री का अर्थ है। माता के समान रक्षा करने वाला।
इसके विषय में कहा गया है कि यह शरीर में जाकर, माता के समान शरीर की रक्षा करता है। इसका एक नाम व्यस्था भी है। जिसका अर्थ है कि यह उम्र रोकने वाला है। यह युवा अवस्था को लंबे समय तक बनाये रखने वाला है।
आंवला का धार्मिक महत्व
Religious Significance of Amla
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु के आशीर्वाद से, आंवले का जन्म हुआ है। इसीलिए इस दिन भगवान विष्णु के रूप में, आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है। कई जगह आवल की एकादशी के दिन, भगवान शंकर को रंग लगाकर। रंग भरने की एकादशी भी मनाते हैं। आवल की एकादशी भगवान विष्णु और भगवान शिव दोनों के भक्त मनाते हैं
आयुर्वेद के दो प्रमुख ग्रंथ चरक संहिता और सुश्रुत संहिता में आँवला को ऊर्जादायक बूटी के रूप में, वर्णित किया गया है। इतना ही नहीं। भारतीय पौराणिक कथाओं में माना जाता है। आंवले के पेड़ की जड़ में, भगवान विष्णु का वास होता है।
पुराणों के अनुसार, आँवला में अमृत का स्रोत व माँ धात्री का निवास होता है। चरक संहिता के अनुसार, आंवला खाने से महाऋषि चवन को, फिर से नवयौवन प्राप्त हुआ था। भारत में आंवले के पेड़ और फल की विशेष पूजा, अक्षय नवमी तिथि में की जाती है।
इसकी पूजा करने से महिलाओं की सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है। व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिलती है। ऐसा कहा जाता है कि अक्षय नवमी के दिन, सबसे पहले माता लक्ष्मी ने इसके वृक्ष की पूजा और वृक्ष के नीचे भोजन किया था।

आंवला के औषधीय गुण
Medicinal Properties of Amla
आँवला का अपना वैज्ञानिक महत्व भी है। आँवला विटामिन C का सर्वोत्तम प्राकृतिक स्रोत है। जो कभी नष्ट नहीं होता। विटामिन C ऐसा तत्व है। जो गर्मी के प्रभाव से नष्ट हो जाता है। लेकिन आँवला में यह नष्ट नहीं होता। इसमें Anti-oxidants व anti-inflammatory प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
आंवले की तासीर ठंडी होती है। पेट को सही तरीके से काम करने के लिए, आँवला बहुत गुणकारी है। आंवला पांच रसों से युक्त होता है। यानी इसमें बोया रस पाए जाते हैं। इसमें मीठा, खट्टा, तीखा, कड़वा व कसैला रस होता हैं।
प्राचीन आचार्य ने कहा है कि हमारा भोजन 6 रसों से युक्त होना चाहिए। आँवला में नमक को छोड़कर, सभी रस पाए जाते हैं। आधुनिक दृष्टि से बात की जाए। तो इसमें Gallic acid, Tannic acid, ascorbic acid और Glucose भी पाया जाता है।
आंवले के चूर्ण में भी विटामिन C बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके अंदर पाया जाने वाला Tannic, विटामिन C को नष्ट नहीं होने देता।
आँवला में भरपूर मात्रा में विटामिन C व विटामिन A पाया जाता है। इसके साथ इसमें Zinc, Calcium, Magnese, Magnesium, Pottasium, Phosphorus व Folate पाया जाता है।
आंवला खाने का सही समय
Right Time to Eat Amla
आंवले के ज्यादा स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के लिए। आपको इसे सही समय पर, सही तरीके से और सही मात्रा में लेना चाहिए। आपको रोज सुबह खाली पेट आँवला खाना चाहिए। यह खाने का सबसे उपयुक्त समय है। आप रोजाना सुबह एक या दो आँवला खा सकते हैं।
इसे आप दो से ज्यादा न खाएं। क्योंकि यह कब्ज की समस्या पैदा कर सकता है। इसके साथ ही, आपको सर्दियों में आंवला कैंडी और अचार की जगह, fresh आँवला ही खाना चाहिए। फल की खटास को कम करने के लिए, आप इसे काटकर। इसके ऊपर थोड़ा नमक व मिर्च डाल सकते हैं।
आंवले की चटनी बनाकर, इस Winter Superfood को, अपने आहार में शामिल करना, बढ़िया हो सकता है। अगर आपको कच्चा आँवला खाना पसंद न हो। तो आप आँवले को मुरब्बा, जैम या कैंडी बनाकर भी खा सकते है। आप इसे जूस के फॉर्म में भी खा सकते हैं।
आंवला के नुकसान
Side Effects of Amla
आँवला का सेवन इन लोगों को नहीं करना चाहिए।
● हाइपर एसिडिटी वाले लोग भूलकर भी खाली पेट इसका सेवन न करें।
● यदि आप Blood Thinning की दवाई ले रहे हैं।`तो इसका सेवन न करें।
● आपकी सर्जरी होने वाली है। तो आँवला खाने से पहले, अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य करें।
● गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाएं भी, इसके सेवन से बचें।
● आँवला का प्रयोग Low Blood Sugar वाले लोगों को नहीं करना चाहिए। यह ब्लड शुगर के लेवल को कम करता है। अतः यह Type-1 व Type-2 Diabetes से पीड़ित लोगों को फायदा करता है।
● ऐसे लोग जिनकी एंटीबायोटिक दवाई चलती है।
● ऐसे लोग जिनकी skin dry है। उन्हें आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए।
आंवला के फायदे
Amla Benefits
आंवले को महर्षि चरक ने सबसे बड़ा रसायन माना है। उन्होंने इसे चरक संहिता में आमलकी रसायन के रूप में, सबसे पहले वर्णन किया है। रसायन उसे कहते हैं।
जिससे हमारी आयु लंबी होती है। हम दीर्घायु व स्वस्थ आयु जीते हैं। आंवला बहुत सारे गुणों का खजाना होता है। अगर इसके फायदे के बारे में, एक शब्द में कहा जाए। तो यह हमारे शरीर की संजीवनी है।
आंवला के फायदे - Aging Factor में
आँवला हमारी Skin में निखार लाता है। आंवले के मुरब्बे के अंदर, विटामिन C और विटामिन E पाया जाता है। जो चेहरे पर चमक लाता है। आंवले के मुरब्बे के अंदर anti-aging गुण मौजूद होते हैं।
जो न केवल झुर्रियों को दूर करते हैं। बल्कि त्वचा में भी ठंडक पहुंचाते हैं। इसके अंदर पाया जाने वाला विटामिन A बढ़ती उम्र के असर को कम करता है। यानी कि इसको diet में शामिल करते ही। आपकी उम्र बढ़ जाएगी। आप जल्दी बूढ़े नहीं दिखेंगे।
आंवला के फायदे - हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में
आँवला हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने में सहायक होता है। इसके अंदर भरपूर मात्रा में, आयरन पाया जाता है। ऐसे में अगर आपको पीरियड्स के दौरान, ज्यादा bleeding की समस्या होती है। तो आंवले का मुरब्बा, इस समस्या को दूर करता है।
मासिक धर्म के दौरान, होने वाली पेट में ऐठन को भी दूर करता है। इसके साथ ही, इस दौरान होने वाले पेट के दर्द को भी ठीक करता है। इसके अलावा बहुत से लोगों में, हीमोग्लोबिन की मात्रा कम रहती है। इसे बढ़ाने के लिए, आप आंवले के मुरब्बे का सेवन कर सकते हैं।
आंवला के फायदे - हृदय की समस्याओं में
हमारे दिल को healthy रखता है। आंवले के अंदर कॉपर और जिंक के साथ-साथ, क्रोमियम भी पाया जाता है। ऐसे में यह कोलेस्ट्रोल के लेबल को control करके। Heart से सम्बंधित रोगों को दूर करता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करता है।
इसके साथ-साथ, यह दिल का दौरा व strock आदि समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है। अगर आपकी blood vessels में सूजन आ गई है। या फिर नसों में blockage की समस्या हो गई है। Blood Circulation, proper नहीं हो रहा है। आप high cholesterol के मरीज हैं। तो आपको जरूर आँवला या आँवला का मुरब्बा, अपनी diet में शामिल करना चाहिए।
आंवला के फायदे - अल्सर की समस्या में
यह अल्सर की समस्या को भी दूर करता है। इसके अंदर उचित मात्रा में, फाइबर पाया जाता है। जो न केवल पेट में जलन व एसिडिटी की समस्या को दूर करता है। बल्कि पेट में एसिड और अल्सर की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है।
अगर आप पेप्टिक अल्सर से परेशान हैं। तो आप आँवला या आंवले के मुरब्बे से, इस समस्या को दूर कर सकते हैं। आपको पेट की सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
आंवला के फायदे - वजन को बढ़ाने और घटाने में
जो लोग मोटापे से ग्रसित हैं। तो आँवला, आपके शरीर के वजन को घटाने में कारगर है। अगर आपके शरीर का वजन ज्यादा बढ़ा है। Extra Fat (चर्बी) बढ़ गई है। तो आपको इसका सेवन सुबह-सुबह करना चाहिए। इसको खाने के बाद, आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी। वही शरीर को सारे nutrition भी मिलेंगे। Healthy तरीके से, आपका वजन कम होते हुए दिखेगा।
आप Obesity को control करने के लिए। एक गिलास गर्म पानी में, दो-तीन चम्मच आंवले का रस व एक चम्मच शहद डालकर। सुबह-शाम खाना खाने से पहले लेना शुरू करें। इससे धीरे-धीरे मोटापा कम होता जाएगा। आपके fat cells पिघलना शुरू हो जाएगें।
इसके साथ ही अगर, आपका वजन बहुत कम है। आप बहुत दुबले-पतले हैं। आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं। तो आंवला मुरब्बा खाने के बाद, एक गिलास गुनगुना दूध पी ले। गर्मी के दिनों में, आप ठंडा या normal दूध भी ले सकते हैं। आँवला का मुरब्बा खाने के बाद, दूध पीने से तेजी से वजन बढ़ता है।
अगर आप बहुत दुबले-पतले हैं। शरीर में खाना नहीं लगता है। तो आपको इसका सेवन अवश्य करना चाहिए। एक महीने तक लगातार सेवन करने से, आपको इसके बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।
आंवला के फायदे - डायबिटीज को नियंत्रित करने में
जिन व्यक्तियों को Diabetes की शिकायत है। जिन्हें शुगर रहती है। शरीर में कमजोरी आ रही है। Nervous system कमजोर हो रहा है। शरीर मे अंदरूनी और बाहरी कमजोरी आ रही है। उनके लिए आँवला का रस और करेले का रस। दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर लेना चाहिए।
आँवला और करेले के रस को, एक-एक चम्मच मिलाकर। सुबह खाली पेट और शाम को खाना खाने से पहले इस्तेमाल करना चाहिए। उनकी शुगर की समस्या ठीक रहती है। अग्नाशय (pancreas) भी उचित रूप से काम करता है।
आंवला के फायदे - उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में
जिन व्यक्ति को गुस्सा ज्यादा आता है। हमेशा tension में रहते हैं। जिनका blood pressure भी, हमेशा बढ़ा रहता है। उनके लिए सुबह-शाम आँवला का इस्तेमाल करना, बहुत फायदेमंद है।
यह शरीर की नसों को लचीला बनाकर रखता है। जिसमें खून का दौरान अच्छा बना रहता है। उनको High Blood Pressure भी नहीं होता है। यह Blood Pressure को control करता है।
आंवला के फायदे - गुर्दे की समस्या में
जिन व्यक्तियों के गुर्दे (kidney) में, मूत्र मार्ग (urinary tract) में, मूत्राशय (urinary bladder) में सूजन या infection बना रहता है। जिन्हें बार-बार UTI Infection तंग करता है। उनके लिए आंवले का रस 2-3 चम्मच गर्म पानी में मिलाकर, सुबह-शाम इस्तेमाल करना चाहिए।
इससे उनके गुर्दे संबंधी सभी समस्याओं मे लाभ मिलता है। जिनको गुर्दे में पथरी की शिकायत है। उन्हें आंवले का रस 2-3 चम्मच और मूली का रस 2-3 चम्मच, सुबह खाली पेट इस्तेमाल करना चाहिए। इससे गुर्दे की पथरी, बिल्कुल निकल जाती है। जिनको बार-बार गुर्दे में पथरी बनती रहती है। उनके लिए भी फायदेमंद है।
आंवला के फायदे - बालों की सेहत के लिए
जिन व्यक्तियों के बाल झड़ रहें हैं। या समय से पहले बाल सफेद हो जाते हैं। बाल ज्यादा ऑयली हैं। उस व्यक्ति को आंवले का रस, बालों की जड़ों में लगाना चाहिए। इससे बहुत लाभ मिलता है। उनके बाल जल्दी सफेद नहीं होते।
आंवले के रस को लगाने के साथ, पीने में भी उपयोग कर सकते हैं। आंवले के रस को दो से तीन चम्मच सुबह और शाम को, खाना खाने से पहले पीना भी चाहिए। इससे आपके आपके बालों में प्राकृतिक चमक आएगी। ये काले और घने भी होंगे।
आंवला के फायदे - बवासीर की समस्या होने पर
जिन व्यक्तियों को बवासीर (Piles) की शिकायत है। उनके चाहे खूनी बवासीर है। चाहे बादी बवासीर है। उन्हें एक पीस आंवले का मुरब्बा और दो पीस हरड़ का मुरब्बा खाना चाहिए। इसे आप सुबह-शाम, खाना खाने के बाद ले। इससे आपकी बवासीर की बीमारी जड़ से खत्म हो जाती है। यह फिर दोबारा नहीं होती।
आँवले के अन्य समस्याओं मे फायदें
Amla - Benefits in Other Problems
आंवला के फायदे – पाचन में
यह हमारे digestion को भी improve करता है। अगर आपको कब्ज़ यानिकि constipation की समस्या है। तो आप इलाज के तौर पर, इसका सेवन कर सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला फाइबर, इस समस्या को दूर करता है।
पित्त प्रकृति वाले लोगों में, कुछ भी खाने पर पेट फूलने लगता है। Vomiting जैसी महसूस होने लगती है। जब vomit होता है। तो पीले-पीले रंग का कुछ liquid बाहर आता है। वही acid होता है। इसी को पित्त भी कहते है। अगर आपको भी ऐसी कोई समस्या होती है। तो आपको इसका नियमित सेवन अवश्य करना चाहिए।
आंवला के फायदे – अनिद्रा में
अगर आपको रात में नींद नहीं आती है। बार-बार नींद खुल जाती है। तो आपको रोजाना आंवले के मुरब्बे का सेवन करना चाहिए। नियमित सेवन करने से, आपको खुद में फर्क महसूस होगा।
आंवला के फायदे – एकाग्रता को बढ़ाने में
जिन बच्चों में या बड़ों में एकाग्रता की कमी है। जब वह कुछ पढ़ते हैं, या सुनते हैं। तो उन्हें कुछ याद नहीं रहता। कुछ भी रखकर, भूल जाते हैं। तो यह उनके लिए बहुत अच्छा रसायन है।
आंवला के फायदे – ताकत को बढ़ाने में
आँवला का मुरब्बा खाने से, अंदरूनी ताकत बढ़ती है। वीर्य बल बढ़ता है। जो लोग वीर्यनाश कर चुके हैं। शरीर में कमजोरी आ चुकी है। उनको जरूर इसका सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके अंदर माइक्रोन्यूट्रिएंट्स का खजाना होता है।
विटामिंस व मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। खासतौर पर इसमें जिंक होता है। बहुत से ऐसे विटामिन पाए जाते हैं। जो वीर्यबल को बढ़ाते हैं। अगर आप अंदरूनी कमजोरी और ताकत में कमी महसूस करते हैं। तो आपको आंवला मुरब्बा सुबह-सुबह जरूर खाना चाहिए।
यह दिमाग के नसों को ताकत देता है। जिससे याददाश्त शक्ति बढ़ती है। इसके लिए, आप एक चम्मच आंवले के रस को, एक चम्मच शहद के साथ मिलाकर, सुबह शाम इस्तेमाल करें। इससे आपकी याददाश्त शक्ति, बहुत ज्यादा अच्छी हो जाती है।
आंवला के फायदे – आलस्य को दूर में
आपको अगर जोड़ों में दर्द हो। घुटनों में दर्द हो। हाथ-पैर में दर्द की समस्या है। पूरा दिन आलस्य, थकान व कमजोरी लगी रहती है। कुछ भी काम करने का मन नहीं करता। बैठे हुए, अचानक उठते हैं। तो चक्कर आने लगते हैं। तारे दिखते हैं। तो आपको आंवला मुरब्बा खाने के बाद, दूध का सेवन करना चाहिए।
आंवला के फायदे – चेहरे पर निखार लाने में
बहुत सी महिलाएं पार्लर में जाकर, पैसे खर्च करती हैं। ताकि उनका चेहरा glowing दिखे। चेहरे पर निखार आ जाए। तो आँवला चेहरे पर निखार लाने का काम करता है। खून को साफ करता है। जिनके चेहरे पर कील-मुहांसों की समस्या है। दाग-धब्बे वगैरह है।
Pimples बहुत ज्यादा आते हैं। तो उन्हें आंवला मुरब्बा खाना चाहिए। इसको खाने से, आपका खून साफ होता है। Natural तरीकों से, आपको मुंहासे से छुटकारा मिलेगा। मुंहासे तभी आते है, जब खून में गंदगी होती है। आँवला खून को पूरी तरह से purify करता है। जिससे मुहांसों से छुटकारा मिलेगा। त्वचा में प्राकृतिक निखार आएगा।
Disclaimer लेख में सुझाए गए tips और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले, किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। myhealthguru इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। |
आंवला का उपयोग बहुत ही उपयोगी है यह हमारे शरीर में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में बनाए रखता है।